BF के साथ डेट पर गई श्रीदेवी की बेटी, मीडिया को देख ऐसे बचकर निकलीं

रिपोर्ट: ramesh pandey

मुंबई. श्रीदेवी की बेटी जाह्नवी कपूर हाल ही में अपने कथित ब्वॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया के साथ स्पॉट हुईं। जाह्नवी शिखर के साथ बांद्रा के एक रेस्टोरेंट में लंच के लिए पहुंची थी। रेस्टोरेंट के बाहर मीडिया को देखकर जाह्नवी और शिखर अलग अलग निकले। जाह्नवी बिना मीडिया से बात करे जल्दी जल्दी कार की तरफ चली गईं। वहीं शिखर भी अलग कार से लंच कर अपने रास्ते निकल गए। बता दें, दोनों को कई बार पहले भी साथ साथ देखा जा चुका है। जाह्नवी इन दिनों बॉलीवुड डेब्यू को लेकर सुर्खियों में हैं। कुछ दिनों पहले जाह्नवी के पिता बोनी कपूर ने भी अपने एक इंटरव्यू में करन जौहर की फिल्म के साथ जाह्नवी के बॉलीवुड डेब्यू करने की बात कही थी। जिसके बाद से माना जा रहा है कि जाह्नवी को करन जौहर लॉन्च करेंगे, लेकिन अभी तक इस बात की कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं हुई है। पूर्व मंत्री के पोते हैं शिखर पहाड़िया अक्सर जाह्नवी के साथ स्पॉट होने वाले शिखर दिल्ली से हैं। शिखर पूर्व केंद्रीय मंत्री सुशील कुमार शिंदे के पोते हैं। खबरें थीं कि आई थी कि डायरेक्टर एआर मुरुगदौस जाह्नवी को अपनी अगली फिल्म में लेना चाहते हैं। इसके लिए उन्होंने उनके पेरेंट्स से भी बात कर ली थी। लेकिन जाह्नवी ने ये कहते हुए फिल्म करने से मना कर दिया था कि वो अभी डेब्यू करने को तैयार नहीं हैं।


Create Account



Log In Your Account