BJP की वर्चुअल रैली और RJD के थाली बजाओं गुमराह कार्यक्रम को जनता ने नकारा : उपेन्द्र सहनी

रिपोर्ट: सुशांत पाठक

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की वर्चुअल रैली पर राष्ट्रीय जनसंभावना पार्टी ने सवाल खड़ा करते हुए भाजपा पर जमकर हमला बोला है| पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेन्द्र सहनी ने कहा है कि पूरा देश वैश्विक महामारी कोरोना की चपेट में है| बिहार में कोरोना संक्रमण के मामले लगातार बढ़ रहे हैं जिससे लोगों में दहशत का माहौल है| लॉकडाउन के कारण रोजगार के अभाव में प्रदेश की गरीब जनता भूखमरी की शिकार है| उन्होंने कहा कि सत्ता के मद में चूर भाजपा को गरीबों की कोई चिंता नहीं है| भाजपा नेताओं को सिर्फ सत्ता की भूख है, इसीलिए चुनाव करीब आते ही तरह-तरह के हथकंडे अपनाकर जनता को गुमराह करने में लगे रहते हैं| श्री सहनी ने कहा कि वर्ष 2005 की तरह बिहार की जनता इस बार भी पूरी तरह से सचेत है| बिहार के लोग अब किसी के झांसे में नहीं आनेवाले हैं|

गौरतलब है कि बिहार विधानसभा चुनाव और कोविड-19 के  प्रकोप को देखते हुए बीजेपी ने बिहार में दो बड़ी वर्चुअल रैली करने का ऐलान किया है| वर्चुअल रैली को सफल बनाने के लिए केंद्रीय स्तर के कई बड़े भाजपा नेता कैंप कर रहे हैं| रैली में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कोरोना संक्रमण से लड़ने में केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार  द्वारा किये गये कार्यों से लोगों को अवगत कराया। साथ ही केंद्र सरकार के दूसरे कार्यकाल के एक साल की उपलब्धियों से भी अवगत कराया। अनुमान के मुताबिक रैली में अमित शाह 14 लाख लोगों से रूबरू हुए।

श्री सहनी ने कहा कि वैश्विक माहामारी कोरोना ने केंद्र के साथ-साथ बिहार सरकार के स्वास्थ्य व्यवस्था की पोल खोलकर रख दी है| कोरोना संकट काल में बिहार के लाखो लोग देश के विभिन्न प्रदेशों में फंसे हुए थें, तब बीजेपी के तमाम नेता अपने-अपने घरों में दूबके हुए थें| उन्होंने कहा कि पूरे बिहार में परिवर्तन की लहर चल रही है और जनता नये विकल्प की तलाश में है| लालू-राबड़ी के 15 वर्षों के जंगलराज के बाद अब नीतीश कुमार के तथाकथित सुशासन राज में भी आम आदमी का जीना दूभर हो गया है| बिहार में राहत के नाम पर सरकारी खजाने में लूट, कार्यालयों में घूसखोरी, अधिकारियों की मनमानी, आपराधिक वारदात, गरीबों पर अत्याचार की घटनाएँ निरंतर घटित हो रही है जिससे जनता उब चुकी है| श्री सहनी ने कहा कि पूरे बिहार में राष्ट्रीय जनसंभावना पार्टी के समर्थन में जनता की गोलबंदी काफी तेजी से हो रही है|

 

 
 


Create Account



Log In Your Account