विधि प्रकोष्ठ की बैठक में त्रिस्तरीय पदाधिकारियों का किया गया मनोनयन

रिपोर्ट: सुशांत पाठक

पटना : भाजपा प्रदेश कार्यालय के कैलाशपति मिश्र सभागार में प्रदेश संयोजक तारकेश्वर नाथ ठाकुर की अध्यक्षता में विधि प्रकोष्ठ की स्तरीय बैठक की गई। इस बैठक में त्रिस्तरीय पदाधिकारियों को मनोनित करते हुए संगठन को मजबूती प्रदान करने का आवाह्न किया गया| प्रथम सूची में प्रदेश पदाधिकारियों की कार्यसमिति की सूची में 61 सदस्य बनाये गये थे इसमें जिले एवं हाईकोर्ट के प्रमुख कार्यकर्ताओं को समाहित किया गया। इस सूची में कार्यालय मंत्री जयशंकर प्रसाद को बनाया गया साथ ही मीडिया प्रभारी मुकेश कुमार एवं मीडिया सह प्रभारी प्रवीण कुमार को बनाया गया।
दूसरी सूची में 55 कार्यसमिति सूची को शामिल किया गया जिसमे जिलों के पूर्व अध्यक्ष आदि को शामिल किया गया है। तीसरी सूची में देश के कानून मंत्री माननीय कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद, बार काॅन्सिल ऑफ़ इंडिया के चेयरमेन मनन मिश्रा, पूर्व प्रदेश संयोजक शम्भू प्रसाद, हरेन्द्र प्रसाद सिंह, अवधेश पाण्डेय के अलावा वरिष्ठ अधिवक्ता अजय कुमार ठाकुर, अरविन्द उज्जवल, मधेश्वर शर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष नागेन्द्र ठाकुर सुपौल, पूर्व जिलाध्यक्ष औरंगाबाद इन्द्रदेव यादव शामिल है।
बैठक में प्रदेश सहसंयोजक  रविन्द्र राय, विक्रमादित्य सिंह कुशवाहा, जय शंकर कुमार शर्मा, रविन्द्र चौबे, कृष्ण मुरारी प्रसाद, कौशल कुमार झा, राजीव रंजन पाण्डेय, रामानुज तिवारी, डाॅ0 अंजनी प्रसाद सिंह, सुनील कुमार कर्ण, मीडिया सह प्रभारी प्रवीण कुमार शामिल थे।

 


Create Account



Log In Your Account