अखिल भारतीय कायस्थ महासभा (बिहार) द्वारा कोरोना संक्रमण से बचाव हेतु सामग्री वितरित

रिपोर्ट: शिलनिधि

पटना : अखिल भारतीय कायस्थ महासभा बिहार प्रदेश के द्वारा कोरोना संक्रमण से बचाव हेतु जरूरतमंद परिवारों के बीच आवश्यक सामग्री का निःशुल्क वितरण किया गया| तारामंडल के समक्ष स्थित सहाय सदन में अखिल भारतीय कायस्थ महासभा द्वारा आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रवि नंदन सहाय, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष योगेन्द्र नारायण मल्लिक, शिक्षा एवं रोजगार प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष निर्मल कुमार श्रीवास्तव, प्रदेश अध्यक्ष राजीव रंजन सिन्हा, प्रदेश महामंत्री सुजीत कुमार वर्मा, राष्ट्रीय मंत्री मनहर कृष्ण अतुल, महिला संभाग के प्रदेश अध्यक्ष माया श्रीवास्तव एवं मीडिया प्रभारी शालिनी सिन्हा द्वारा गरीब/वंचित परिवारों एवं पूजा समितियों के बीच मास्क एवं साबुन वितरित किया गया| 

अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रवि नंदन सहाय ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि वैश्विक महामारी कोरोना संक्रमण का प्रकोप जिस तेजी से बढ़ रहा है, यह चिंता का विषय है| इस विकट परिस्थिति में समाज के दबे-कुचले लोगों की मदद करने के साथ-साथ कोरोना संक्रमण से बचाव के प्रति उन्हें जागरूक करना, हम सभी का परम दायित्व है|

इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश कुमार, अधिवक्ता मंच के प्रदेश अध्यक्ष विनय कुमार सिन्हा, प्रदेश महामंत्री अधिवक्ता मंच राकेश कुमार सिन्हा, अजय कुमार सिन्हा ‘मन्टू’, मुकेश कुमार लाल, प्रदेश सचिव आशुतोष नारायण सिन्हा, अंजनी कुमार सिन्हा, युगल किशोर प्रसाद वर्मा, रितेश रंजन सिन्हा, गोपाल प्रसाद, अपलेन्द्र कुमार अप्पू, बलबीर प्रसाद लाला, एस.एन. रईस, संजय श्रीवास्तव, शशांक कुमार सिन्हा, कुमार सुन्दरम सिन्हा, कैलाश प्रसाद, प्रमोद कुमार, अभिषेक कुमार, शशिब्ल्द बिहार, चंदन कुमार, मृत्युंजय बल्द बिहार, अभिषेक आनंद, शुलभा सिन्हा, डॉ0 धीरज सिन्हा, अखिलेश्वर प्रसाद सिन्हा, मनोज कुमार, आनंद प्रसाद, राकेश रंजन, भोला प्रसाद सिन्हा, रंजन श्रीवास्तव, सुनील कुमार सिन्हा, अमरेश प्रसाद सहित अन्य लोग उपस्थित थें|

 


Create Account



Log In Your Account