जदयू की वर्चुअल रैली 'निश्चय संवाद' को सफल बनाने में जुटें जदयू नेता

रिपोर्ट: इन्द्रमोहन पाण्डेय

आरा : आगामी छह सितंबर को मुख्यमंत्री सह जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार की वर्चुअल रैली ‘निश्चय संवाद’ को सफल बनाने हेतु आरा के महाराजा कॉलेज कैम्पस स्थित सामुदायिक भवन में बैठक की गयी| इस बैठक में शामिल जनता दल यूनाइटेड के नेताओं ने वर्चुअल रैली के सफल आयोजन के लिए विस्तारपूर्वक चर्चा कर अधिक से अधिक लोगों को ‘निश्चय संवाद’ से जोड़ने की रणनीति तैयार की।

विधान पार्षद राधाचरण सेठ, विधान पार्षद रणविजय सिंह, बिहार राज्य खाद्य आयोग के अध्यक्ष विद्यानंद विकल, पूर्व मंत्री भगवान सिंह कुशवाहा, पूर्व विधायक बिजेंद्र यादव, बिहार राज्य भोजपुरी अकादमी के पूर्व अध्यक्ष चंद्रभूषण राय ने बैठक में सम्मिलित विभिन्न प्रकोष्ठ से जुड़े नेताओं से अधिक से अधिक लोगों को वर्चुअल रैली से जोड़ने का आह्वान किया|

बिहार राज्य खाद्य आयोग के अध्यक्ष विद्यानंद विकल ने कहा कि वैश्विक महामारी कोरोना संक्रमण के कारण आजादी के बाद देश में पहली बार परम्परागत तरीके से हटकर निर्वाचन आयोग द्वारा चुनाव कराने की तैयारी हो रही है| चुनाव आयोग द्वारा जारी गाइडलाइन को ध्यान में रखते हुए 6 सितंबर को जेडीयू ने वर्चुअल रैली ‘निश्चय संवाद’ की तैयारी की है जिसमे प्रत्येक विधानसभा से 5-5 हजार लोगों को जोड़ने का लक्ष्य पार्टी ने निर्धारित किया है| उन्होंने कहा कि विगत डेढ़ दशक में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में हुए विकास कार्यों से सम्पूर्ण बिहार की जनता काफी खुश है| पिछले 15 वर्षों में शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, पुल/पुलिया, सात निश्चय योजना के अंतर्गत हर घर बिजली, हर घर पक्की गली-नाली, हर घर शौचालय आदि के निर्माण से मुख्यमंत्री के प्रति जनता का भरोसा और अधिक बढ़ा है|

बिहार राज्य भोजपुरी अकादमी के पूर्व अध्यक्ष चंद्रभूषण राय ने कहा कि लॉकडाउन पीरियड में राज्य सरकार ने जिस प्रकार से बढ़-चढ़कर बिहार के लोगों की मदद की है, उससे लोगों का मनोबल और आत्मविश्वास काफी बढ़ा है| उन्होंने कहा कि गाँव-गवई तक शहरी सुविधाएं पहुँच जाने से बिहार का पूरा परिदृश्य और लोगों की सोच अब पूरी तरह से बदल चुका है| सभी इलाकों में विकास की रौशनी पहुँचने से मुख्यमंत्री के प्रति लोगों की आस्था बढ़ी है| इस वर्ष होनेवाले बिहार विधान सभा के चुनाव में हर आयु वर्ग और हर समाज का वोटर डेढ़ दशक बनाम डेढ़ दशक के आधार पर अपना मतदान करने के लिए पहले से ही तैयार बैठा है| उन्होंने कहा कि डेढ़ दशक बनाम डेढ़ दशक को लोग जंगलराज और मंगलराज के रूप में देख रहे हैं| सामाजिक न्याय के नाम पर राज कर बिहार को बदनाम करनेवाले लोगों को जनता पुनः सबक सिखाने के लिए तैयार है|

इस बैठक में आरा नगरपालिका के उप-महापौर पुष्पा कुशवाहा, फिरोजा खातून, हरेन्द्र यादव, अवधेश पाण्डेय, अकबर अली, जितेन्द्र राम, संजय चौधरी सहित सैकड़ो लोग उपस्थित थें|


Create Account



Log In Your Account