लालू प्रसाद का करीबी था, टापर घोटाला का मुख्य अभियुक्त : सुशील मोदी

रिपोर्ट: इन्द्रमोहन पाण्डेय

पटना : भाजपा नेता व उपमुख्यमंत्री सुशील यादव ने ट्विट कर लालू प्रसाद यादव पर एक बार फिर निशाना साधा है| राजद को आईना दिखाते हुए उन्होंने अपने ट्विटर पर लिखा है कि ....

1. सजायाफ्ता लालू प्रसाद  यदि कहते हैं किसान लाचार हैं, तो बतायें उनके समय खेती की क्या हालत थी?
क्या कोई कृषि रोडमैप बना था? किसानों को बिजली मिलती थी? उपज का समर्थन मूल्य कितना मिलता था?
  लालू बतायें कि क्या आज की तरह किसानों के खाते में सालाना 6 हजार रुपये डाले जाते थे? क्या उनके राज में बाढ़ पीड़ितों के खाते में कभी सहायता राशि डाली गई?
 वे बतायें कि मजदूरों को पलायन के लिए मजबूर किसने किया था?
....................................
2. लालू प्रसाद और उनकी पार्टी को बिना तर्क या तथ्य के आरोप लगाने की पुरानी आदत है, इसलिए वे कुछ भी बोलते रहते हैं।
वे शिक्षा को बदहाल बताते हैं, तो बतायें कि उनके 15 साल में चरवाहा विद्यालय खुलने के सिवा क्या हुआ?
   उनके समय में मैट्रिक-इंटर के परिणाम कैसे आते थे? टापर घोटाला का मुख्य अभियुक्त क्या लालू प्रसाद का करीबी नहीं था?

 
   

 

 

 

 

 

 


Create Account



Log In Your Account