स्मार्ट सिटी के नाम पर गुमराह कर रही केंद्र सरकार: उदय सम्राट

रिपोर्ट: रमेश पाण्डेय

पटना। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के प्रदेश कार्यकारी अध्यंक्ष उदय सम्राट ने कहा है कि केंद्र सरकार स्मार्ट सिटी के नाम पर देश को गुमराह कर रही है। उन्होंने जारी बयान में कहा कि कालाधन के समान स्मार्ट सिटी के नाम पर भी केंद्र सरकार जनता से छलावा कर रही है। श्री सम्राट ने कहा कि स्माार्ट सिटी के चयन में भी भेदभाव किया गया है। पांच करोड़ आबादी वाले गुजरात को सात स्मार्ट सिटी दिए हैं, जबकि 11 करोड़ वाले बिहार को सिर्फ 4 स्मार्ट सिटी दिए जा रहे हैं। 21 करोड़ आबादी वाले यूपी को भी सिर्फ चार स्मार्ट सिटी दिए गए हैं। केंद्र सरकार का भेदभावपूर्ण रवैया हास्यास्पद है। उन्होंने कहा कि जिस पार्टी का प्रधानमंत्री ही राज्य् के आधार पर भेदभाव करता हो, उस प्रधानमंत्री की पार्टी से ईमानदारी की अपेक्षा नहीं की जा सकती है। श्री सम्राट ने कहा कि विधान सभा चुनाव में जनता भाजपा को सबक सिखाएगी। उसके झूठे वादों का हिसाब भी मांगेगी। भाजपा ने जनता को बरगलाकर केंद्र में सत्ता हासिल कर ली थी, लेकिन जनता भाजपा के आडंबर को समझ गयी है। बिहार में सत्ता में आने का भाजपा का सपना पूरा नहीं होगा।


Create Account



Log In Your Account