related topics
मल्लिका शेरावत की फिल्म डर्टी पॉलिटिक्स’ का गाना ‘घाघरा’ रिलीज हो गया है। फिल्म हालांकि अपने विवादित बयानों और सीन के कारण चर्चा में है। इसमें मल्लिका एक आइटम गर्ल की तरह डांस करती नजर आ रही हैं। साथ में वे यह भी कह रही हैं कि मेरे घाघरे के लिए घमासान मची है। उनको नाचते ओम पुरी और आशुतोष राणा। फिल्म डर्टी पॉलिटिक्स में मल्लिका, ओम पुरी और आशुतोष राणा के अलावा जैकी श्रॉफ, अनुपम खेर, अतुल कुलकर्णी, सुशांत सिंह, राजपाल यादव और नसीरुद्दीन शाह भी नजर आएंगे। �इस फिल्म को केसी बोकाड़िया ने डायरेक्ट किया है। फिल्म 13 फरवरी 2015 को रिलीज होगी।