महिला संघ (बिहार) ने "नारी शक्ति बिहार सम्मान" से महिलाओं को किया सम्मानित

रिपोर्ट: किरण पाण्डेय

पटना : समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को नारी शक्ति बिहार सम्मान से सम्मनित किया गया| महिला संघ (बिहार) के एक वर्ष पूरा होने पर पटना के द कॉर्पोरेट इन होटल में आयोजित सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित बिहार महिला आयोग की अध्यक्ष दिलमणि मिश्रा एवं महिला संघ से जुड़े लोगों ने कुल 21 महिलाओं को सम्मानित किया| सम्मानित होनेवाली महिलाओं में सोशल वर्कर एवं मोटिवेटर सत्या सिंह भी शामिल है जिन्होंने काफी समय से बच्चों को मोटीवेट करने के साथ ही हाशिये पर खड़े लोगों को विकास की मुख्य धारा से जोड़ने का काम कर रही है|

समारोह को संबोधित करते हुए सत्या सिंह ने सबसे पहले महिला संघ, बिहार को धन्यवाद दिया| उन्होंने कहा कि सार्वजनिक मंच से सम्मान मिलने का मतलब है कि समाज के प्रति हमारा जो दायित्व है, वह और अधिक बढ़ जाता है| इससे हमारा न सिर्फ मनोबल और आत्मविश्वास बढ़ता है बल्कि मन-मस्तिष्क में ऊर्जा का संचार होता है जिसकी बदौलत पूरी तन्मयता से समाज की उन्नति के लिए हम काम करने के लिए प्रतिबद्ध होते हैं|

इस सम्मान समारोह में महिला संघ की प्रेसिडेंट लक्ष्मी सिंह, दूरदर्शन बिहार की पूर्व निदेशक डॉ. रत्ना पुरकायस्थ, पूर्णिमा शेखर, डॉ. नीतू कुमार नवगीत, अमृता सिंह, अर्पिता भारद्वाज, उषा झा, रीता राय, अर्चना सिंह, अर्पणा कुमारी, पल्लवी सिन्हा, स्मृति सिंह सहित सामाजिक उत्थान के लिए विभिन्न क्षेत्रों में काम करनेवाली अन्य कई महिलायें उपस्थित थी|

 


Create Account



Log In Your Account