मोदी ने कहा कि क्या चार साल पहले किसी ने सोचा था कि हेलिकॉप्टर घोटाले का राजदार भारत में होगा और 1984 के सिख नरसंहार के दोषी कांग्रेस नेताओं को सजा मिलने लगेगी। राफेल मुद्दे पर पीएम मोदी ने सु्प्रीम कोर्ट की ओर से क्लीन चिट मिलने की बात दोहराई। पीएम ने आगे कहा कि वे ऐसी व्यवस्थाओं को तोड़ रहे हैं, खत्म कर रहे हैं, जिन्होंने दशकों से देश के विकास को रोक रखा था।
उन्होंने कहा, 'हमारे यहां एक साइकोलॉजी रही है कि जब सरकार के खिलाफ आरोप लगाते हुए कोई अदालत में जाता है, तो माना जाता है कि सरकार गलत होगी और आरोप लगाने वाला सही। घोटाले हों, भ्रष्टाचार के आरोप हों, यही एक मानसिकता रही है लेकिन ये पहली बार हुआ है, जब कोई सरकार पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए देश की सबसे बड़ी अदालत गए और वहां से उन्हें दो टूक जवाब मिला, कि जो काम हुआ है वो पूरी पारदर्शिता से हुआ है। क्या चार पहले किसी ने ऐसा सोचा
पीएम मोदी ने कहा कि मीडिया को सवाल पूछना पसंद है, ऐसे में वे भी कुछ सवाल करना चाहते हैं। जिसके बाद मोदी ने कुछ सवाल पूछे। उन्होंने पूछा, 'क्या चार साल पहले किसी ने सोचा था कि भारत एक बार में सौ सैटेलाइट छोड़ने का रिकॉर्ड बनाएगा, गगनयान के लक्ष्य पर काम करेगा?, क्या चार साल पहले किसी ने सोचा था कि भारत में नेशनल वॉटरवेज एक सच्चाई बन जाएंगे, कोलकाता से एक जहाज गंगा नदी पर चलेगा और बनारस तक सामान लेकर आएगा?'
पीएम मोदी ने कहा, 'पिछले 4 साढ़े चार साल में, मैं इसी स्थिति को बदलने का प्रयास कर रहा हूं, देश को पीछे ले जाने वाली बंदिशों को तोड़ने का काम कर रहा हूं। कुछ लोग देश को भ्रमित करने में जुटे हुए हैं। लेकिन मुझे सत्य की शक्ति पर भरोसा है, और सत्यनिष्ठ देशवासियों पर भरोसा है।'
उन्होंने कहा कि हमारी सरकार, समस्याओं के स्थाई समाधान के लिए काम कर रही है, देश के सामने जो चुनौतियां हैं, उनके स्थाई समाधान की ओर बढ़ रही है। हम ऐसी व्यवस्थाओं को तोड़ रहे हैं, खत्म कर रहे हैं, जिन्होंने दशकों से देश के विकास को रोक रखा था।'