होली का पवित्र त्यौहार राज्यवासियों के जीवन में खुशियों का नया रंग लेकर आए : रामचंद्र सिंह यादव

रिपोर्ट: स्नेहा

पटना : जन अधिकार पार्टी (लो0) के नेता रामचंद्र सिंह यादव ने बिहार एवं देशवासियों को होली की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी है| उन्होंने कहा कि बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक यह त्यौहार अद्भुत है| रंगों का त्यौहार होली देश और समाज में आपसी सौहार्द एवं सामाजिक समरसता का सन्देश देता है| होली के दिन लोग आपसी मतभेद भूलकर एक-दुसरे के साथ खुशियां बांटते हैं और एक दूसरे को गले लगाते हैं| होली का पवित्र त्यौहार राज्यवासियों के जीवन में खुशियों का नया रंग लेकर आए, यही ईश्वर से कामना करते हैं|

बिहारवासियों से अपील करते हुए रामचंद्र सिंह यादव ने कहा कि प्रदेश में अमन-चैन, आपसी भाईचारा, प्रेम एवं सौहार्द का वातावरण कायम करने के लिए हम सबको मिलकर प्रयास करना चाहिए| होली का त्यौहार आपसी संबंधो को और भी प्रगाढ़ करने का त्यौहार है| प्रदेश के सर्वांगीण विकास के लिए बिहार की समस्त जनता, जाति/धर्म/संप्रदाय से उपर उठकर काम करे| यही हमारी कामना और कोशिश है| सभी लोग शांतिपूर्ण तरीके से बिना हुडदंग मचाये होली अपने परिवार के बीच शान्ति से मनाएं|


Create Account



Log In Your Account