सन ऑफ़ मल्लाह के नेतृत्व में 10,000 महिलाओं ने निकाला पैदल मार्च : निषाद विकास संघ

रिपोर्ट: Ramesh Pandey

  • वीरांगना फूलन देवी शहादत दिवस समारोह के दौरान दिखा निषाद समाज की महिलाओं का दम
  • पैदल मार्च में वीरांगना फूलन देवी की 25 फीट की प्रतिमा को भी किया गया शामिल

पटना 25 जुलाई : आज निषाद विकास संघ द्वारा वीरांगना फूलन देवी शहादत दिवस समारोह सह महिला कार्यकर्ता सम्मलेन का आयोजन किया गया| इस अवसर पर सन ऑफ़ मल्लाह मुकेश सहनी के नेतृत्व में हजारों की तादाद में महिलाओं ने वीरांगना फूलन देवी की 25 फीट की प्रतिमा के साथ राजधानी पटना की सड़कों पर पैदल मार्च निकालकर अपनी शक्ति का परिचय दिया| पैदल मार्च में शामिल महिलाओं का यह कारवां अभियंता भवन से शुरू होकर वीरचंद पटेल पथ, इनकम टैक्स गोलंबर तथा डाकबंगला चौराहा होते हुए श्रीकृष्ण मेमोरियल हॉल पहुंचकर वीरांगना फूलन देवी शहादत दिवस समारोह में हिस्सा लिया| गौरतलब है कि इस पैदल मार्च में एक ख़ास विशेषता देखी गयी| इसमें सम्मिलित सभी महिलायें लाल रंग की साड़ी, सिर पर संगठन की लाल पगड़ी तथा हाथों में झंडा और गले में लाल रंग का गमछा धारण की हुई थी|

सम्मेलन को संबोधित करते हुए निषाद विकास संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष सन ऑफ़ मल्लाह मुकेश सहनी ने कहा कि  निषाद क्रांति की सफलता में समाज की माता-बहनों का योगदान अत्यंत अहम रहा है| निषाद आरक्षण की राह प्रशस्त करने में समाज की महिलाऐं कंधा से कंधा मिलाकर अपने हक़ और अधिकार की इस लड़ाई में हर मोर्चे पर आगे रही हैं| उन्होंने कहा कि निषादों के अधिकार के लिए हमारे संघर्ष में उनकी भूमिका काफी अहम रही है| प्रदेश के राजनैतिक इतिहास में किसी एक जाति के महिलाओं द्वारा इतना विशाल पैदल मार्च कभी नहीं निकाला गया है|

सन ऑफ़ मल्लाह ने कहा कि 26 जुलाई से पुरे बिहार में घर वापसी अभियान चलाया जाएगा| इसके तहत दूसरी पार्टी में शामिल निषाद भाइयों को फूलों का गुलदस्ता भेंटकर निषाद विकास संघ में शामिल होने का आग्रह किया जाएगा| उन्होंने कहा कि आरक्षण नहीं मिलने की स्थिति में 26 अगस्त से पटना से ‘निषाद आरक्षण संवाद यात्रा’ की शुरुआत करेंगे| इसके तहत प्रदेश के प्रत्येक जिलों में निषाद समाज के लोगों के बीच जाकर हक़ और अधिकार को लेकर जारी संघर्ष को घर-घर तक पहुंचाकर उन्हें एकजुट किया जाएगा| इसके पश्चात  7 अक्टूबर को पटना के गाँधी मैदान में लाखों लोगों की उपस्थिति में ‘निषाद आरक्षण महारैला’ में पार्टी के नाम की घोषणा की जाएगी|

मुकेश सहनी ने कहा कि इसी वर्ष 11 मार्च को मुजफ्फरपुर, 8 अप्रैल को मोतिहारी तथा 13 मई को मुंगेर में चिलचिलाती धूप में हजारों की संख्या में निषादों ने मोटरसाइकिल महारैली में भाग लेकर निषादों के प्रभाव का एहसास करवाया| तत्पश्चात 10 जून को बेगूसराय में 42 डिग्री की चिलचिलाती धूप में तथा 1 जुलाई को दरभंगा में मूसलाधार बारिश में विशाल मोटरसाईकिल महारैली का आयोजन कर निषादों ने अपने अधिकारों के लिए आन्दोलन किया| इसके बाद आज राजधानी पटना की सड़कों पर समाज की महिलाओं ने मार्च निकालकर निषाद एकता की चट्टानी मजबूती का परिचय दे दिया है|

सम्मलेन की अध्‍यक्षता कर रहीं संघ प्रदेश महिलाध्यक्ष निर्मला सहनी ने कहा कि फूलन देवी एक महान क्रांतिकारी महिला थी| टाइम मैगजीन द्वारा उन्हें विश्व की चौथी सबसे प्रभावशाली महिला घोषित किया गया था| मिर्जापुर से लोकसभा सांसद रही फूलन देवी दशकों से नारी शक्ति की प्रतीक रही हैं| आयरन लेडी के नाम से मशहूर फूलन देवी का वंचित समाज में सामाजिक तथा राजनीतिक क्रांति लाने में अत्यंत उल्लेखनीय योगदान है| उन्होंने कहा कि अपनी कर्मठता तथा बलिदान के कारण फूलन देवी नारी सशक्तिकरण की प्रतीक के तौर पर जानी जाती हैं. पटना की सड़कों पर आरक्षण के लिए उतरी हजारों महिलाओं ने साफ़ संकेत दे दिया है कि अगर हमें आरक्षण सहित हक़-अधिकार नहीं मिला तो आगामी चुनाव में निषाद समाज से वादाखिलाफी करने वाली पार्टियों का बिहार से सफाया हो जाएगा.’

सम्मलेन के दौरान मंच संचालन प्रदेश महिला उपाध्यक्ष नीतू सिंह निषाद जबकि आगत अतिथियों का स्‍वागत बेगूसराय महिला जिलाध्यक्ष सुभद्रा भारती ने किया।

इस अवसर पर राष्ट्रीय प्रधान महासचिव छोटे सहनी, संघ की प्रदेश महिला उपाध्यक्ष स्वर्णलता सहनी,  कटिहार महिला जिलाध्यक्ष चंदा कुमारी निषाद, मनोरमा देवी,  किरण बिंद,  कुमारी नीलम, प्रदेश महिला उपाध्यक्ष श्रीमती सुधा चौहान, खगडि़या जिलाध्‍यक्ष श्रीमती सविता निषाद, कैमूर महिला जिलाध्यक्ष विजयंता बिंद,  रेणु देवी बम्पर, अन्‍नू कुमारी बिंद, ममता चौहान, निर्मला सहनी, राजपति देवी, शारदा देवी उर्फ वीणा देवी, मीना भारती सहित संघ से जुड़ी राज्य की तमाम महिला पदाधिकारी उपस्थिति रहीं|

 


Create Account



Log In Your Account