पोलियो उन्मूलन हेतु रोटरी क्लब ऑफ चाणक्या ने रैली के जरिये लोगों को किया जागरूक

रिपोर्ट: किरन पाण्डेय

पटना :  पोलियो उन्मूलन के लिए रोटरी क्लब ऑफ चाणक्या ने राजधानी के सारे क्लबों के साथ मिल कर एक बड़ी रैली का आयोजन किया। इस रैली में क्लब के सदस्यों एवं जन समूह ने भाग लिया। सभी ने लाल रंग की शर्ट जिसपर END POLIO NOW लिखा था| पोलियो उन्मूलन हेतु जन जागरूकता से संबंधित तरह-तरह के स्लोगन   लिखित झंडे और प्ले कार्ड लिए रैली में शामिल लोगों ने पटना की सड़कों पर मार्च किया|

रैली के अध्यक्ष डॉ0 प्रगति सिन्हा ने कहा कि रोटरी अंतराष्ट्रीय रूप से पोलियो को विश्व से हटाने के लिए दृढ़ संकल्पित है। क्लब के अध्यक्ष आशीष बंका एवं  पूर्व अध्यक्ष डॉ0 श्रवण कुमार ने बताया कि रोटरी ने 35 साल से लगातार पोलियो टीका का इंतजाम करती आ रही है और अब पोलियो उन्मूलन अंतिम चरण में है। लेकिन अफगानिस्तान और पाकिस्तान में अभी भी पोलियो का प्रकोप है, इसलिए समय रहते अगर इसे पूरी तरह ख़त्म नही किया गया तो 10 साल में पोलियो पहले की तरह विकराल हो जाएगी जिसकी चपेट में काफी लोग आ सकते हैं| अतः END POLIO NOW रोटरी का नारा है।


इस रैली में मुख्य रूप से भाग लिया इंसान जैन, नितिन कृष्णा, मुकेश अग्रवाल,राजीव अग्रवाल, सचिव संदीप चौधरी, चिंतन जैन, मोनी त्रिपाठी, नीना मोटानी,सोनल जैन, तृषा बंका, स्वेता आदि

 


Create Account



Log In Your Account