भागलपुर में डबल मर्डर, बिजनेसमैन और कांग्रेस कार्यकर्ता को मारी गोली

रिपोर्ट: Ramesh Pandey

भागलपुर में डबल मर्डर से भय का माहौल व्याप्त है| व्यवसायी और ठेकेदार अमरजीत राय की बीच बाजार में गोली मारकर हत्या की घटना को अंजाम देने के बाद हत्यारे पैदल ही भाग निकलें| कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता अमरजीत राय मूल रूप से रन्नुचक के रहने वाले थे। घटना के बाद पुलिस ने घटनास्थल के पास में ही एक घर में लगे सीसीटीवी को खंगाला। इसमें व्यवसायी को गोली मारने के बाद दो लोग पैदल ही भागते दिखे हैं। उनका चेहरा साफ नहीं दिख रहा। घटना की सूचना पर एसएसपी मनोज कुमार मायागंज अस्पताल पहुंचे जहां लोग आक्रोशित थे। एसएसपी के सामने लोगों ने लॉ एंड ऑर्डर पर सवाल उठाया। लोगों का कहना था कि शहर में कोई सुरक्षित नहीं रह गया है।
 
हत्या के बाद आक्रोशित लोग मायागंज पहुंच गये। काफी संख्या में लोग वहां इकट्ठा हो गये। उन्होंने एसएसपी को साफ कह दिया कि हत्यारे की जबतक गिरफ्तारी नहीं होगी वे शव का पोस्टमार्टम नहीं होने देंगे। अमरजीत के शव को वे लोग घर लेकर चले गये। माहौल बिगड़ता देख जोनल आईजी सुशील मानसिंह खोपड़े और रेंज डीआईजी विकास वैभव भी घटनास्थल पर पहुंचे। देर रात तक हंगामा जारी रहा।

इस संबंध में विधायक अजीत शर्मा ने कहा कि अमरजीत की हत्या जघन्य घटना है। उन्होंने डीआईजी से बात की और कहा कि हत्यारे तुरंत पकड़े जाएं। उन्होंने कहा कि अमरजीत कांग्रेस के सर्वाधिक सक्रिय कार्यकर्ता थे।  उनसे काफी घनिष्ठ थे। विधायक ने कहा कि अमरजीत संगठन में किसी पद पर नहीं थे। वे पद से उपर की चीज थे। उनके लिए पार्टी के सभी कामों का संचालन करते थे। इतने सीधे-साधे आदमी को किसी ने क्यों मारा? यह समझ में नहीं आ रहा है। विधायक ने कहा कि शहर में अपराधियों का मनोबल काफी बढ़ गया है। सरकार और पुलिस आमलोगों को सुरक्षा प्रदान करे।


Create Account



Log In Your Account