जल्द निकालेंगे डोकलाम विवाद का हल: राजनाथ; चीन ने फिर की मिलिट्री ड्रिल

रिपोर्ट: ramesh pandey

नई दिल्ली.राजनाथ सिंह ने कहा है कि डोकलाम विवाद का हल जल्द ही निकाल लिया जाएगा। आश्वस्त हूं कि चीन अपनी तरफ से सकारात्मक पहल करेगा और शांति कायम होगी। इससे पहले चीन की पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) ने सीमा विवाद के बीच एक बार फिर मिलिट्री एक्सरसाइज की। 45 दिन में ये दूसरी बार है जब चीन ने सैन्य अभ्यास किया है। बता दें कि बीते 16 जून से सिक्किम के डोकलाम सेक्टर में भारत-चीन सीमा पर तनाव चल रहा है। भारत ने कहा है कि चीन की सेना के वापस जाने पर ही बातचीत हो सकती है। वहीं, चीन का कहना है कि भारत उसकी सीमा में जबर्दस्ती दाखिल हुआ है। पीएलए की 10 यूनिट ने लिया हिस्सा... - चीन के सरकारी अखबार ग्लोबल टाइम्स के मुताबिक चाइना सेंट्रल टेलीविजन ने शुक्रवार को बताया कि मिलिट्री एक्सरसाइज में पीएलए की 10 यूनिट शामिल हुई थीं। इसमें एविएशन यूनिट, आर्मर्ड दस्ते ने हिस्सा लिया। - चीन की तरफ से एक्सरसाइज का 5 मिनट का वीडियो भी जारी किया गया है। इसमें बताया गया है कि आर्मी ने किस तरह हेलिकॉप्टर मिसाइल से पहाड़ों पर टारगेट को निशाना बनाया। - इस बार चीन ने कहां एक्सरसाइज की, रिपोर्ट में ये नहीं बताया गया है। सिर्फ इतना बताया गया कि एक पठार को सैन्य अभ्यास के लिए तैयार किया गया था। पिछले बार तिब्बत में की अभ्यास किया था। - चीन के एक अन्य अखबार 'द लियान्हे जाओबाओ' ने लिखा कि पीएलए की एक्सरसाइज का मकसद भारत को डराना है। 2 महीने से भी ज्यादा वक्त से डोकलाम में भारत-चीन की सेना आमने-सामने हैं। मिलिट्री की ताकत को लेकर धोखे में ना रहे भारत - ग्लोबल टाइम्स ने Experts के हवाले से कहा था, "अपनी मिलिट्री की ताकत को लेकर भारत को ओवर कॉन्फिडेंट नहीं होना चाहिए। उसे इस भ्रम में भी नहीं रहना चाहिए की चीन उससे डरता है और सोवेरनिटी (सम्प्रभुता) के मुद्दे पर समझौता कर लेगा। भारत और चीन के बीच मिलिट्री गैप 1962 से भी ज्यादा बढ़ गया है। सिक्किम के डोकलाम में, जो चीन की सीमा में आता है.. वहां भारतीय सेनाओं की घुसपैठ ने हालात को बिगाड़ दिया है। ये तनाव अभी कम नहीं हुआ है, फिर भी बीजिंग इस मसले को डिप्लोमैटिक रास्ते से हल करने की कोशिश कर रहा है।" भारत अपने जवानों को तुरंत वापस बुलाए - चीन फॉरेन मिनिस्ट्री के स्पोक्सपर्सन गेंग शुआंग के मुताबिक, "1960 में तब चीन में भारत के एम्बेस्डर ने कहा था कि हम इस बात पर राजी हैं कि चीन-भारत-भूटान के बीच बॉर्डर एरिया को लेकर कोई विवाद नहीं है। उन्होंने तब डिप्लोमैटिक नोट भी दिया था। हम एक बार फिर भारत से अपील करते हैं कि वो बॉर्डर एग्रीमेंट और चीन की सोवेरनिटी का सम्मान करे। भारत चीन की सीमा में अवैध तरीके से घुसे अपने जवानों को तुरंत वापस बुलाए।" क्यों शुरू हुआ विवाद? क्यों जरूरी है चीन को रोकना? 1) पहली वजह: सिक्किम सेक्टर में चीन का सड़क बनाना - चीन सिक्किम सेक्टर के डोकलाम इलाके में सड़क बना रहा है। इसी इलाके में चीन, सिक्किम और भूटान की सीमाएं मिलती हैं। भूटान और चीन इस इलाके पर दावा करते हैं। भारत इस विवाद पर भूटान का साथ देता है। भारत में यह इलाका डोकलाम और चीन में डोंगलाेंग कहलाता है। - इसी इलाके में 20 km हिस्सा सिक्किम और पूर्वोत्तर राज्यों को भारत के बाकी हिस्से से जोड़ता है। यह ‘चिकेन नेक’ भी कहलाता है। चीन का इस इलाके में दखल बढ़ा तो भारत की कनेक्टिविटी पर असर पड़ेगा। भारत के कई इलाके चीन की तोपों की रेंज में आ जाएंगे। - दरअसल, सिक्किम का 16 मई 1975 को भारत में विलय हुआ था। पूर्वोत्तर से चीन की तरफ जाने वाला इकलौता रास्ता नाथू ला दर्रा सिक्किम में ही है। - चीन पहले तो सिक्किम को भारत का हिस्सा मानने से इनकार करता था। लेकिन 2003 में उसने सिक्किम को भारत के राज्य का दर्जा दे दिया। हालांकि, सिक्किम के कई इलाकों को वह अपना बताता है। 2) दूसरी वजह : चीन की घुसपैठ - चीन की आर्मी ने हाल ही में सिक्किम सेक्टर में घुसने की कोशिश की और भारतीय जवानों से हाथापाई की। इस दौरान चीन के सैनिकों ने हमारे 2 बंकर भी तोड़ दिए। -यह घटना सिक्किम के डोका ला जनरल एरिया में लालटेन पोस्ट के पास हुई। भारतीय सैनिकों ने ह्यूमन चेन बनाकर चीनियों को रोकने की कोशिश की, लेकिन वे धक्का-मुक्की करते रहे। - भारत ने विरोध दर्ज कराया तो उल्टे चीन ने ही भारत पर घुसपैठ के आरोप लगा दिए। 3) तीसरी वजह : कैलाश मानसरोवर यात्रा - चीन की तरफ से विवाद यहीं नहीं थमा। चीन ने कहा कि भारतीय सैनिक तुरंत पीछे हट जाएं। भविष्य में कैलाश मानसरोवर यात्रा जारी रखना इस बात पर निर्भर करेगा कि भारत इस टकराव का हल कैसे निकालता है? - सीमा पर तनाव के चलते नाथू ला दर्रे से कैलाश मानसरोवर जाने वाले रास्ते को भारतीय श्रद्धालुओं के लिए चीन ने बंद कर दिया। इसके बाद भारत ने इस रूट से यात्रा रद्द कर दी।


Create Account



Log In Your Account