रणवीर सिंह और सारा अली खान की फिल्म सिंबा ने अपनी रिलीज़ के 12 दिनों में 200 करोड़ रूपये से अधिक का कलेक्शन कर अपने लिए एक नया इतिहास रच दिया है lबॉक्स ऑफ़िस पर पहले दिन से ही दहाड़ रही रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनी रणवीर सिंह और सारा अली खान की सिंबा ने अपनी रिलीज़ के 12 दिनों 202 करोड़ 83 लाख रूपये का कलेक्शन कर लिया है। इस मंगलवार को फिल्म ने 6 करोड़ 3 लाख रूपये का कलेक्शन किया है।

दूसरे वीकेंड में जबरदस्त कमाई करने के बाद वीक डेज़ में छह करोड़ प्लस का ट्रेंड बनाते हुए सिंबा ने धांसू कमाल

2019 में बायोपिक्स भरमार रहने वाली है। शुरुआत हो रही है एनटीआर की बायोपिक कथानायकुडू से, इसके बाद डॉ. मनमोहन सिंह पर बनी द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर और फिर आएगी झांसी की रानी की कहानी मणिकर्णिका। इसी लिस्ट में एक और नाम जुड़ गया है नरेन्द्र मोदी की बायोपिक का। जिसमें विवेक ओबेरॉय नरेन्द्र मोदी की भूमिका में नजर आएंगे। 

7 जनवरी को रिवील होगा पोस्टर

ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने ट्वीट कर इस खबर की पुष्टि की है। तरण ने लिखा - विवेकानंद ओबेरॉय फिल्म पीएम नरेन्द्र मोदी में मोदी की भूमिका निभा रहे हैं। फिल्म का फर्स्ट लुक पोस्टर 7 जनवरी को सामने आएगा। जबकि

 रणवीर सिंह और सारा अली खान की फिल्म सिंबा ने अपनी रिलीज़ के छठे दिन बॉक्स ऑफ़िस पर 13 करोड़ और जोड़ लिए हैं। फिल्म अब 150 करोड़ रूपये के करीब पहुंच गई है लेकिन इससे रणवीर सिंह की ही फिल्म पद्मावत को ख़तरा पैदा हो गया है ।

रणवीर सिंह की आजकल चांदी है। पिछला साल ख़ुशियों भरा रहा। दीपिका पादुकोण के साथ शादी और पद्मावत के साथ 300 करोड़ क्लब में शामिल हुये। सिंबा के 100 करोड़ कमाते ही चार बार ऐसा करने वाले वो एक नए स्टार भी बन गए । यही नहीं इस फिल्म के साथ रोहित शेट्टी ने भी एक नया रिकॉर्ड

पटना : भोजपुरी के लीजेंड भिखारी ठाकुर पर बनी लोक गायिका सह भाजपा नेत्री कल्‍पना पटवारी के अलबम ‘द लगेसी ऑफ भिखारी ठाकुर – 2’ का विमोचन आज पटना स्थिति विद्यापति भवन में बिहार सरकार के पथ निर्माण मंत्री नंद किशोर यादव, कृषि मंत्री डॉ प्रेम कुमार और भाजपा के संगठन महामंत्री नागेंद्र जी के हाथों हुआ। इस मौके पर खुद कल्‍पना पटवारी और अलबम के लिविंग लीजेंड 109 वर्षीय रामाग्‍या राम भी मौजूद रहे। भाजपा कला सांस्‍कृति प्रकोष्‍ठ द्वारा आयोजित इस सांस्‍कृतिक संध्‍या की विधिवत शुरूआत दीप प्रज्‍ज्‍वलन के साथ हुई।

पटना : निर्देशक रजनीश मिश्रा की एक और फिल्‍म ‘राजतिलक’ की शूटिंग मुंबई में सफलतापूर्वक संपन्‍न हो चुकी है, जो साल 2019 में रिलीज होगी। इस मौके पर फिल्‍म में एक अहम भूमिका निभाने वाले अभिनेता अवधेश मिश्रा ऑनलोकेशन रिपोर्टिंग करते नजर आये। उन्‍होंने फिल्‍म में लीड रोल में नजर आने वाले सुपरस्‍टार अरविंद अकेला से ‘राजतिलक’ के बारे में पूछा तो उन्‍होंने कहा कि उनकी मुरीद पूरी हो गई। वे बाबा मोशन पिक्‍चर्स और रजनीश मिश्रा के साथ काम करने को इच्‍छुक थे, जो अवधेश मिश्रा, प्रदीप कुमार शर्मा और रजनीश मिश्रा के कारण संभव हो सका।

शाहरुख़ खान की फिल्म ज़ीरो के साथ हिंदी वर्जन के रूप में बॉक्स ऑफिस पर रिलीज़ हुई कन्नड़ फिल्म 'केजीएफ- चैप्टर 1' ने पहले वीकेंड में नौ करोड़ से अधिक की कमाई कर अपना दम दिखाया है।

प्रशांत नील के निर्देशन में बनी यश स्टारर इस कन्नड़ को तमिल, तेलुगु, मलयालम और हिंदी में भी 21 दिसंबर को रिलीज़ किया गया। हिंदी वर्जन ने पहले तीन दिन में 9 करोड़ 20 लाख रूपये का कलेक्शन किया l फिल्म को इस रविवार को हिंदी वर्जन से चार करोड़ 10 लाख रूपये का कलेक्शन मिला। केजीएफ यानि कोलार गोल्ड फील्ड ने हिंदी में दो करोड़ 10 लाख रूपये से

कहते हैं शून्य का आविष्कार आर्यभट ने किया था। कुछ का मानना है अमेरिकी मैथमिटीशियन आमिर एक्ज़ेल ने कम्बोडिया में इसे खोजा था। शून्य आदी भी है और अंत भी। बना भी देता है और बिगाड़ भी देता है। ऐसा ही कुछ सिद्धांत लेकर आये हैं भारतीय बॉक्स ऑफ़िस के चार्मिंग जादूगर शाहरुख़ खान अपनी फिल्म ज़ीरो के साथ।

करीब 16 महीनों के बाद किंग खान आज 21 दिसंबर को बड़े परदे पर उतरे हैं अपनी फिल्म ज़ीरो लेकर। हाल के वर्षों में इमोशनल और सेंसिबल फिल्मों की हिट मशीन कहे जाने वाले आनंद एल राय पहली बार शाहरुख़ खान को डायरेक्ट कर रहे हैं। फिल्म ज़ीरो,

बागी और बागी 2 सफल फिल्में रही हैं। बागी 3 को लेकर साजिद नाडियावाला ने अपने जन्मदिन के खास अवसर पर घोषणा की थी कि बागी 2 के बाद बागी 3 भी आएगी। और अब नया अनाउंसमेंट यह है कि, बागी 3 दर्शकों के सामने 2020 में आएगी। 

हाल ही में फेसबुक पर फिल्म का फर्स्ट लुक जारी करते हुए रिलीज डेट को भी सबके सामने लाया गया है। बागी 3 की रिलीज डेट 6 मार्च 2020 है। आपको बता दें कि, जब साजिद ने बागी 3 को लेकर घोषणा की थी तब बागी 2 रिलीज भी नहीं हुई थी और इसका ट्रेलर आने वाला था।

बताया जा रहा

1-2 दिसंबर को जोधपुर के उम्मेद भवन में शादी करने के बाद प्रियंका चोपड़ा अपने मुंबई रिसेप्शन की तैयारियों में जुटी हुई हैं। पहले प्रियंका 20 दिसंबर को मुंबई के होटल ताज लैंड्स में अपनी रिसेप्शन पार्टी रखने जा रही थीं लेकिन अब यह रिसेप्शन 19 दिसंबर को होगा। इस रिसेप्शन का नया कार्ड सामने आया है। मुंबई रिसेप्शन के लिए प्रियंका-निक ने बॉलीवुड जगत की बड़ी हस्तियों को न्यौता भेजा है। 

  1. ईशा अंबानी की शादी से लौटने के कुछ ही देर बाद ही निक जोनस को न्यूयॉर्क जाना पड़ा था। पिछले गुरुवार अर्ली मॉर्निंग प्रियंका पति को छोड़ने एयरपोर्ट पहुंची थीं। हालांकि रिसेप्शन के लिए निक वापस इंडिया आ जाएंगे।
  2. रिपोर्ट्स

सिंगर सोनू निगम एक बारे फिर से अपने एक बयान के चलते सुर्खियों का हिस्सा बन गए हैं। एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने कहा कि काश! उनका जन्म भारत  में न होकर पाकिस्तान  में होता तो अच्छा होता। उनके इस बयान की सोशल मीडिया पर काफी चर्चा हो रही है। 

न्यूज साइट आजतक के अनुसार सोनू निगम कहा कि भारत में सिंगर्स के साथ काफी गलत होता है। म्यूजिक कंपनियां सिंगर्स से पैसे वसूल करती है। पाकिस्तान में ऐसा नहीं होता है। वहां पर गायकों से किसी भी प्रकार की एक्सट्रा फीस नहीं ली जाती। भारत में सिंगर्स को म्यूजिक कंपनियों को पैसे देने पड़ते है। अगर

बॉलीवुड एक्ट्रेस जरीन खान को लेकर एक शॉकिंग खबर सामने आई है। कहा जा रहा है कि उनकी कार से गोवा में एक बड़ी दुर्घटना हो गई। बताया जा रहा है कि जरीन की कार एक जगह खड़ी थी जब एक बाइक सवार ने अचानक से उनकी कार को आकर जोरदार टक्कर मारी और वह घायल हो गया।  जरीन और उनकी टीम ने घायल बाइक सवार को तत्काल अस्पताल पहुंचाया।

स्पॉटबॉय की खबर के मुताबिक, मोटरसाइकिल सवार युवक ने हेलमेट नहीं पहना था जिसके चलते उसके सिर पर गहरी चोट आ गई। इसके बाद उसे फौरन अस्पताल में भर्ती कराया गया। ये घटना आज शाम


showing page 7 of 26

Create Account



Log In Your Account