पटना : महिला संघ, बिहार के तत्वाधान में पाटलिपुत्र कॉलोनी गोसाईंटोला स्थित द कॉरपोरेट इन में ‘नारी शक्ति सम्मान समारोह’ का आयोजन किया| इस समारोह में सम्मिलित उपमुख्यमंत्री रेनू देवी, बिहार महिला आयोग की अध्यक्ष दिलमणि मिश्रा, पटना नगर निगम की महापौर सीता साहू ने नारी सशक्तिकरण सहित अन्य क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करनेवाली महिलाओं को सम्मानित कर उनका मनोबल बढ़ाया|

गौरतलब है कि प्रतिवर्ष महिला संघ, बिहार द्वारा नारी शक्ति सम्मान समारोह का आयोजन किया जाता है| इसी कड़ी में इस वर्ष भी नारी शक्ति सम्मान समारोह का आयोजन कर महिलाओं को सम्मान

पटना मारवाड़ी महिला समिति के सौजन्य से साईं की रसोई को एक चूल्हा दान दिया गया| इस चूल्हे पर एक साथ 12 रोटियां बनाई जा सकती हैं। संस्था की मुख्य सदस्य कुसुम अग्रवाल, नीना मोटानी, सुमिता छावछरिया, मीना अग्रवाल, उर्मिला संथालिया और सुलोचना अग्रवाल ने साईं की रसोई में विधि पूर्वक चूल्हा पूजन किया। पूजन के उपरांत पटना मारवाड़ी महिला समितिद्वारा साईं की रसोई में सेवारत महिलाओं और अन्य स्टाफ को उपहार स्वरूप चूल्हा पूजन का नेग, कम्बल,  मोजा, टोपी,  फल,  लड्डू और बिस्कुट प्रदान किया गया।

संस्था की अध्यक्ष पल्लवी सीना, सचिव

पटना : भाजपा प्रदेश कार्यालय में सजल झा और पूनम शर्मा के नेतृत्व में पूर्व प्रधनमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी की स्मृति में गरीबो और जरूरतमंदों के बीच कम्बल वितरण किया गया | इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश अध्यक्ष संजय जयसवाल, भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री एवं बिहार के संगठन सह प्रभारी हरिश द्विवेदी उपस्थित रहें|

इस कार्यक्रम में मुख्य रूप ऋतु राजपूत,  सीमा सिंह,  श्वेता श्रीवास्तव, रौशन श्रीवास्तव,  सतीश कुमार दास, प्रदेश मीडिया प्रभारी राजेश राजू झा, आनंद पाठक, राजकुमारी सिंह उपस्थित रहे।

पटना : वक्‍त पुराने साल की यादों को अलविदा कह नये साल के स्‍वागत का आ गया है। ऐसे में फुल मस्ती फुल धमाका के साथ होटल पाटलिपुत्रा एग्‍जॉटिका, पटना वासियों के लिए लेकर आया है एक खास शाम, जो हर वर्ग और हर उम्र के एंटरटेनमेंट को ख़ास ध्यान में रख कर आयोजित किया जा रका है। ये कहना है होटल पाटलिपुत्रा एग्‍जॉटिका के जेनेरल मैनेजर विकाश कुमार का। उन्‍होंने आज पटना में आयोजित संवाददाता सम्‍मेलन में ‘सुस्वागतम 31st दिसंबर न्यू ईयर ईव 2020’ के बारे में विस्‍तार से जानकारी देते ये बाते कहीं।

विकाश कुमार ने कहा कि होटल पाटलिपुत्रा

पटना : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज वैशाली में निर्माणाधीन बुद्ध स्मृति स्तूप एवं बुद्ध सम्यक दर्शन संग्रहालय का निरीक्षण किया। कार्यस्थल पर मुख्यमंत्री के समक्ष बुद्ध स्मृति स्तूप एवं बुद्ध सम्यक दर्शन संग्रहालय के मास्टर प्लान की प्रस्तुति दी गई। मुख्यमंत्री ने बुद्ध स्मृति स्तूप, अंतर्राष्ट्रीय संग्रहालय, निर्माणाधीन पार्क, विजिटर गैलरी एवं अन्य निर्माण कार्यो का स्थल निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने निर्माण कार्य में तेजी लाने के लिए अधिकारियों को कई निर्देश दिये|

निरीक्षण के पश्चात पत्रकारों से बात करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि बुद्ध सम्यक संग्रहालय का शिलान्यास हम पहले ही कर चुके हैं। इसके निर्माण को लेकर पहले

पटना : नए कृषि कानूनों के विरोध में आज बुलाए गए भारत बंद का व्यापक असर देखने को मिला। इस बंद में शामिल होते हुए पटना के डाकबंगला चौराहे पर जनतांत्रिक विकास पार्टी के नेता व कार्यकर्ताओं ने नए कृषि कानून को वापस लेने की मांग की। साथ ही नरेंद्र मोदी सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की। वहीं, जनतांत्रिक विकास पार्टी के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष अनिल कुमार ने केंद्र की मोदी सरकार पर भारत विरोधी कानून बनाने का आरोप लगाया।

अनिल कुमार ने कहा कि जनतांत्रिक विकास पार्टी पहले दिन से किसानों के साथ है और आज भी हमारे नेताओं ने किसानों के हित में

पटना शहर में जाम/अतिक्रमण की समस्या से निजात दिलाने तथा सड़क पर वाहन का सुगम, सुरक्षित एवं सुचारू परिचालन सुनिश्चित कराने हेतु प्रमंडलीय आयुक्त पटना ने आईजी ,डीएम, नगर आयुक्त, एसएसपी/एसपी ट्रैफिक , सिटी एसपी सहित संबंधित अधिकारियों के साथ  की बैठक कर कई आवश्यक निर्देश दिए। नगर निगम, पुलिस विभाग एवं जिला प्रशासन की टीम को  अतिक्रमण हटाओ अभियान को प्रभावी बनाने तथा पूर्व में हटाए गए अतिक्रमण की स्थिति का प्रतिदिन फॉलोअप करने का दिया निर्देश। सीसीटीवी, कंट्रोल रूम से होगी जाम की निगरानी। जाम का मामला अंतर जिला होने की स्थिति में डीएम, एसपी  को संबंधित जिला के डीएम /एसपी से बातचीत कर जाम की समस्या का

पटना : “विसंगतियां समाज का अंग होती हैं और संवेदनशील रचनाकार का गुण निश्चय ही संवेदनशीलता सृजन का आधार है, किंतु एक रचनाकार को यह सदैव ध्यान रखना चाहिए कि वह साहित्य के रूप में समाज का दर्पण जरूर प्रस्तुत करता है किंतु दर्पण प्रत्येक पक्ष को सदैव सीधा नहीं दिखता”। उक्त बातें प्रो. डॉ. अनीता राकेश ने साहित्यक संस्था के चतुर्थ वार्षिकोत्सव के आयोजन में उनसे पूछे गए प्रश्नों को जवाब देते हुए कहा। 

कोरोना को ध्यान में रखते हुए सोशल डिस्टनसिंग और तमाम एहतियातन को ध्यान में रखते हुए आज के कार्यक्रम में डॉ. पूनम देवा द्वारा पूछे गए सवाल, “लेखक

पटना : केंद्रीय स्वास्थ्य व परिवार कल्याण राज्यमंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा को जन्मदिन की बधाई दी है। उन्होंने ट्वीट कर बधाई दी। अपने बधाई संदेश में कहा कि "संगठन शिल्पी, सरल, सहज व्यक्तित्व के धनी, दक्ष रणनीतिकार, करोड़ों कार्यकर्ताओं के प्रेरणास्रोत माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं। आप दीर्घायु हों, स्वस्थ रहें, ऐसी प्रभु से कामना है।" 

केंद्रीय स्वास्थ्य राज्यमंत्री चौबे ने कहा कि वे निपुण संगठनकर्ता है। छात्र जीवन से ही संगठन के विस्तार से लेकर जिस तरह की भी उन्हें जिम्मेवारी मिली, उसमें उन्होंने  सफलता अर्जित

कलिंग इंस्टीट्यूट ऑफ इंडस्ट्रियल टेक्नोलॉजी (के.आई.आई.टी.) डीम्ड विश्वविद्यालय ने 17 नवंबर 2020 को टाइम्स हायर एजुकेशन (टी.एच.ई.) द्वारा घोषित ‘द अवार्ड्स एशिया’ जीता है। के.आई.आई.टी., को ‘वर्कप्लेस ऑफ द ईयर’ (वर्ष का कार्यस्थल) वर्ग में विजेता घोषित किया गया है, इस तरह का मान्यता प्राप्त करने वाला यह भारत का एकमात्र संस्थान है। अपने कर्मचारी और छात्रों के लिए, विशेष रूप से शुरुआती प्रगति या तरक्की एवं अपनी उदारतापूर्ण वचनबद्धता के लिए इसे यह पहचान मिली है। 

के.आई.आई.टी. को अपने विकेंद्रीकृत शासन के लिए जाना जाता है, जिसमें प्रमुख कर्मचारियों को पर्याप्त स्वायत्तता प्रदान की जाती है और उनके कार्यों को पूरा करने की शक्ति

पटना : विजयादशमी के पावन पर्व पर राष्ट्रीय जनतांत्रिक जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष अब्दुल सुभान ने सम्पूर्ण बिहारवासियों को शुभकामनाएं दी है। उन्होंने कहा कि यह त्योहार बुराई पर अच्छाई की जीत का उत्सव है और त्योहारों के इस मौसम में बिहार में लोकतंत्र का महापर्व चुनाव भी हो रहा है| ऐसी स्थिति में 15 वर्षों के कार्यकाल में बिहार को रसातल में पहुँचानेवाले लोगों को सबक सिखाने की आवश्यकता है क्योकि दशहरा का यह त्यौहार हमें ईमानदारी और सच्चाई से जीने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि विजयादशमी हमारी समृद्धशाली भारतीय संस्कृति का प्रतीक है। यह पर्व अपने अंदर की बुराई का


showing page 10 of 31

Create Account



Log In Your Account