पटना : विजयादशमी के पावन पर्व पर समाजवादी पार्टी (बिहार) के प्रदेश महासचिव देवेन्द्र सिंह यादव ने सम्पूर्ण बिहारवासियों को शुभकामनाएं दी है। उन्होंने कहा कि यह त्योहार बुराई पर अच्छाई की जीत का उत्सव है और त्योहारों के इस मौसम में बिहार में लोकतंत्र का महापर्व चुनाव भी हो रहा है| ऐसी स्थिति में 15 वर्षों के कार्यकाल में बिहार को रसातल में पहुँचानेवाले लोगों को सबक सिखाने की आवश्यकता है क्योकि दशहरा का यह त्यौहार हमें ईमानदारी और सच्चाई से जीने की प्रेरणा देता है। विजयादशमी हमारी समृद्धशाली भारतीय संस्कृति का प्रतीक है। यह पर्व अपने अंदर की बुराई का नाश कर अच्छाई के पथ

पटना : बिहार विधानसभा चुनाव के प्रथम चरण में 28 अक्टूबर को होनेवाले मतदान के मद्देनजर राजनेताओं का धुआंधार प्रचार जारी है| चुनावी दंगल में अपने विरोधियों को मात देने के लिए तमाम राजनैतिक दल के नेताओं बीच जुबानी जंग तेज है| इस कड़ी में पूर्व मुख्यमंत्री और हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा प्रमुख जीतनराम मांझी ने राजद नेता तेजस्वी यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि तेजस्वी सिर्फ नौकरी की बात कर रहे हैं, जबकि भाजपा रोजगार देने की बात कर रही है| 10 लाख नौकरियों का वादा खोखला है| अगर इनकी सरकार बनी तो पुनः बिहार में अपहरण उद्योग को बढ़ावा मिलेगा और ये लोग अपहरण उद्योग

पटना : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शराबबंदी के नाम पर सिर्फ और सिर्फ औरतों को इमोशनल ब्लैकमेल करने का काम किया है| असली देशी पार्टी के महिला प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह कोषाध्यक्ष वीणा झा ने यह आरोप लगाते हुए कहा है कि लालू-राबड़ी राज में असमाजिक तत्वों (गुडों) का वर्चस्व था| लेकिन आज वह काम कानून की आड़ में पुलिस कर रही है|

उन्होंने कहा कि शराबबंदी बिहार पुलिस के लिए लौटरी का काम कर रही है| शराब का अवैध कारोबार करनेवाले पुलिस की गिरफ्त में आने पर पैसे देकर छुट जाते हैं

पटना : कांग्रेस पर हमला जारी रखते हुए भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष राजीव रंजन ने उनसे बिहार चुनावों के वक्त पाकिस्तान प्रेम दिखाने का कारण पूछा. उन्होंने कहा “ जैसे-जैसे पहले चरण के चुनाव नजदीक आ रहे हैं, कांग्रेस के नेताओं पर पाकिस्तान प्रेम सर चढ़ कर बोलने लगा है. पाकिस्तान के प्यार में यह इतने अंधे हो चुके हैं कि एक जिन्नाप्रेमी को टिकट देने, धारा 370 पर पाकिस्तान के रुख का समर्थन करने के बाद अब इनके नेता खुलेआम पाकिस्तान में जाकर भारत को बदनाम करने लगे हैं. इनके आचरण से ऐसा प्रतीत हो रहा है कि यह बिहार की बजाए पाकिस्तान में चुनाव लड़ने वाले

पटना:मुज़फ़्फ़रपुर की बोचहां सीट से वर्तमान विधायक बेबी कुमारी ने लोजपा का सिंबल वापस कर दिया है और पुन:भाजपा परिवार का हिस्सा बन गईं हैं| मीडिया सेंटर में हुई प्रेस कॉन्फ़्रेंस में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. संजय जायसवाल एवं स्वयं बेबी कुमारी ने इस बात का ऐलानकियाडॉ. संजय जायसवाल ने कहा कि पार्टी ने उन्हें चुनाव लड़ाने का निर्णय लिया था लेकिन कुछ परिस्थितियां ऐसी बनीं और सहयोगी दलों के साथ समझौते ऐसे हुए कि बोचहां सीट विकासशील इंसान पार्टी को देनी पड़ी। बेबी कुमारी की तारीफ करते हुए उन्होंने कहा कि निर्दलीय विधायक से पहले वो भाजपा की कार्यकर्ता थी और जीतने के बाद उन्होंने 5 वर्षों के साथ भाजपा के साथ काम किया। उनके इस फैसले पर हम आभार व्यक्त करते हैं।भाजपा केवल कार्यकर्ताओं का संगठन नहीं बल्कि एक परिवार है।नेताओं के बगावत पर पूछे गए सवाल पर बोलते हुए डॉ. संजय जायसवाल ने कहा कि जो भी एनडीए के साथ नहीं है वो हमारा विरोधी है और ऐसे लोगों को भाजपा और जदयू दोनों बाहर निकालने का काम कर रहे हैं।

डॉ. संजय जायसवाल कहा कि चिराग पासवान के बयानों को भाजपा गंभीरता से नहीं लेती, राघोपुर में लोजपा ने तेजस्वी को फायदा पहुंचाने के लिए उन्होंने अपना उम्मीदवार उतार दिया और भाजपा की प्रमुख सीटों पर उम्मीदवार देना ही बता देता है कि उनकी इच्छा क्या है ?

लोजपा का सिंबल लौटाने के बाद बेबी कुमारी ने कहा कि भाजपा मेरा परिवार, मेरी मां है। आवेश में आकर मैंने यह कदम उठाया लेकिन शीर्ष नेतृत्व से बात होने पर मैं संतुष्ट हुई और पुन: अपने परिवार में आ गई| उन्होंने कहा कि मैं भाजपा की कार्यकर्ता हूं और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में काम करके बिहार को आत्मनिर्भर बनाने के सपने को पूरा करने में लगी हुई हूं और बिहार का विकास कैसे करें उस पर काम करेंगे।

इस अवसर पर भाजपा के राष्ट्रीय सह मीडिया प्रभार व प्रवक्ता संजय मयूख, भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश वर्मा, प्रदेश प्रवक्ता प्रो. अजफर शम्सी, मीडिया सह प्रमुख पंकज सिंह मौजूद रहे।

पटना/दानापुर : प्रदेश भाजपा नेता भाई सनोज यादव ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश और दुनिया भर में भारत को विश्व पटल पर नयी पहचान मिली है. उसी तरह बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एवं उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी के नेतृत्व में बिहार का नाम रौशन हुआ है और देश दुनिया में अब विकास के नाम से बिहार जाना जाता है।
भाजपा नेता भाई सनोज यादव ने कहा कि वर्तमान २०२० के चुनाव में दो तिहाई बहुमत के साथ बिहार में एनडीए पुनः जनता के आशीर्वाद से सत्ता में लौटेगी और सीएम नीतीश कुमार एवं उपसीएम सुशील मोदी के नेतृत्व में

पटना : देश के 11वें राष्ट्रपति महान वैज्ञानिक डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर कहा, 'डॉ. कलाम को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि। भारत राष्ट्रीय विकास के प्रति उनके अमिट योगदान को कभी नहीं भूल सकता, चाहे वो एक वैज्ञानिक या फिर भारत के राष्ट्रपति के तौर पर रहा हो। उनकी जीवन यात्रा लाखों लोगों को ताकत देती है।'

पूर्व राष्ट्रपति भारत रत्न डॉ0 ए0पी0जे0 अब्दुल कलाम की जयंती पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उन्हें शत्-शत् नमन करते हुये अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री ने पूर्व राष्ट्रपति को याद करते हुये कहा

पटना : बिहार भाजपा के वरिष्ठ नेता - सह-कृषि मंत्री डॉ० प्रेम कुमार ने एक बार फिर से भारी बहुमत से बिहार में एन.डी.ए. की सरकार बनने जा रही है। पिछले वर्षों में बिहार में जितने कार्य हुए है उसका और भी बेहतर परिणाम आने वाले दिनो में दिखेगा| कृषि के क्षेत्र में जो कार्य हुए हैं उसके दूरगामी परिणाम देखने का मिलेगें। राज्य में बड़े पैमाने पर रोजगार के अवसर उपलब्ध होंगे। बिहार को प्रकृति ने कृषि के क्षेत्र में काफी वरदान दिया है। कृषि का क्षेत्र बड़े पैमाने पर रोजगार उपलब्ध करा सकता है। इसके लिए पूरी तैयारी कर ली गयी है। जल्द ही बिहार के शहद

पटना : बिहार विधान सभा चुनाव 2020 के मद्देनजर लोजपा-सेक्युलर ने अपने प्रत्याशियों के पक्ष में प्रचार अभियान की शुरुआत कर दी है। अभियान समिति की उपाध्यक्ष एवं लोजपा-सेक्युलर महिला सेल की प्रदेश अध्यक्षा अंजू देवी ने दीघा विधान सभा क्षेत्र से अभियान की शुरुआत किया।

अंजू देवी ने बताया कि चुनाव चिन्ह हांडी का प्रचार करने के साथ-साथ राजद, भाजपा, जद(यू) के दलित, अतिपिछड़ा विरोधी चेहरा को उजागर किया जायेगा। सभी जिलों के प्रचार अभियान समिति के अध्यक्ष और महिला प्रकोष्ठ के अध्यक्ष सभी विधान सभा क्षेत्रो में  6 अक्टूबर से वृहत पैमाने पर प्रचार अभियान की शुरुआत करेंगे| चुनाव प्रचार अभियान कार्यक्रम में

पटना : बिहार विधान सभा चुनाव के दौरान महागठबंधन से बाहर होने के बाद आज विकासशील इंसान पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सन ऑफ मल्लाह मुकेश सहनी ने राजद नेता तेजस्वी यादव पर अंधेरे में रख पीठ पर छुरा घोंपने का आरोप लगाया. पटना के होटल मौर्या में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान तेजस्वी के कथनी और करनी पर भी सवाल खड़े किये और कहा कि जब बात सीटों की हो चुकी थी, तब उन्हें इसकी घोषणा करने में दिक्कत क्यों हुई, जबकि दो दिन पहले उनके पास आई पार्टी के सीटों की घोषणा करने में देर नहीं की. सहनी ने साफ़ – साफ कह दिया कि वे भविष्य में कभी तेजस्वी

पटना : बिहार के पथ निर्माण मंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता नंदकिशोर यादव ने कहा है कि कांग्रेस के पास कोई नीति नहीं रह गयी है। वह अपने स्वार्थ के लिए कुछ भी कर सकती है। देश की जनता के साथ-साथ राजनीतिक दलों को भी इससे सचेत रहना चाहिए।

श्री यादव ने आज यहां कांग्रेस की कथनी और करनी पर प्रहार करते हुए कहा कि कांग्रेस किसी को ठग सकती है। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी पर परोक्ष रूप से निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि महारानी को सिर्फ चुनाव के समय ही बिहार की याद आती है। बिहार के लोगों को कांग्रेस ने हमेशा सिर्फ


showing page 11 of 31

Create Account



Log In Your Account