पटना : बख्तियारपुर में अखिल भारतीय स्वतंत्रता सेनानी संगठन के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व सांसद स्व0 पं0 शीलभद्र याजी जी की पत्नी स्व0 बालकेश्वरी याजी की जयंती मनायी गयी।

जयंती के मौके पर पं0 शीलभद्र याजी मेमोरियल वोकेशनल ट्रेनिंग इन्स्टीच्यूट, बख्तियारपुर के परिसर में आयोजित समारोह में स्वतंत्रता सेनानियों, स्थानीय लोगों एवं उत्तराधिकारियों ने स्व0 बालकेश्वरी याजी के समाधि स्थल पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया|

इस अवसर पर स्व0 बालकेश्वरी याजी के सुपुत्र अच्युतानंद याजी, श्यामानन्द याजी, चंदन कुमार, रामानन्द शर्मा, बालेश्वर प्र0 शर्मा, सागर प्र0 शर्मा, शैलेन्द्र कु0

पटना : मुजफ्फरपुर शेल्‍टर हाउस मामले में दिल्ली के साकेत स्थित विशेष कोर्ट द्वारा सुनाये गए फ़ैसले का महिला विकास मंच ने स्‍वागत करते हुए यह मांग की है कि मुजफ्फरपुर के दोषियों को जल्‍द से जल्‍द सजा सुनाई जाये। मंच की संरक्षक वीणा मानवी ने कहा कि मुजफ्फरपुर हो या निर्भया, महिलाओं  पर अत्‍याचार करने वालों पर कोई रहम नहीं किया जाये। हमें न्‍यायालय पर पूरा भरोसा है। आज भी मुजफ्फरपुर मामले में न्‍याय की जीत हुई है, लेकिन प्रदेश की महिलाएं चा‍हती हैं कि इस मामले में दोषियों को जल्‍द से जल्‍द सजा सुनाई जाये, न कि निर्भया की तरह सात साल की देरी हो।

पटना : सरकारी मशीनरी का दुरूपयोग कर सीएम नीतीश कुमार के चेहरा चमकाने की कोशिश मात्र थी मानव श्रृंखला| राष्ट्रीय जनसंभावना पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेन्द्र सहनी ने नीतीश सरकार पर निशाना साधते हुए कहा है कि नशामुक्ति, बाल विवाह एवं दहेज प्रथा उन्मूलन के साथ-साथ जल-जीवन-हरियाली अभियान को लेकर सम्पूर्ण बिहार में बनी मानव श्रृंखला के इस पूरे आयोजन में सिर्फ और सिर्फ पैसे की बर्बादी हुई है| उपेन्द्र सहनी ने कहा कि जिस प्रकार से सरकारी मशीनरी को मानव श्रृंखला के लिए लगाया गया, वह पूरी तरह से उर्जा, समय और सरकारी खजाने की बर्बादी है। पर्यावरण संकट को देखते हुए जल-जीवन-हरियाली अभियान को मूर्त रूप देना अच्छी

पटना के बी०एन०कॉलेज छात्रावास में छात्रों द्वारा मकर संक्रांति महोत्सव एवं स्वामी विवेकानंद जयंती समारोह का आयोजन किया गया। महोत्सव में शामिल बड़ी संख्या में छात्रों ने चूड़ा-दही-तिलकुट का आनंद लिया। महोत्सव सह जयंती समारोह में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के दक्षिण बिहार के प्रांत सह बौद्धिक प्रमुख उपेन्द्र भाई त्यागी ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि स्वामी विवेकानंद के विचारों को आत्मसात करें। तभी यह जयंती सार्थक मानी जाएगी। स्वामी विवेकानंद के विचार हम सभी के लिए बहुत बहुमूल्य हैं। सभी युवाओं को उनके विचारों को अपने भीतर आत्मसात कर लक्ष्य के लिए हमेशा प्रयासरत रहना चाहिए। सफलता की राह में कांटे और सफलता मिलेगी, किंतु

पटना : 2020 के बिहार विधानसभा चुनाव में अपनी वजूद बचाने की लड़ाई लड़ेगी लालू प्रसाद की पार्टी आरजेडी| राष्ट्रीय जनसंभावना पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेन्द्र सहनी ने यह वक्तव्य देते हुए कहा है कि जन-उपेक्षा और कार्यकर्ताओं की अनदेखी के कारण राजद के अंदर दो बड़े नेताओं के बीच घमासान जारी है जिसकी बुनियाद राजद की कमान तेजस्वी के हाथों में आते ही पड़ चुकी थी| अनुभवहीनता, नासमझी और युवराज होने के अहंकार में तेजस्वी यादव द्वारा लिए गये फैसले राष्ट्रीय जनता दल पर कहर बन कर टूट रहा हैं| बिहार पर 15 वर्षों तक एकछत्र राज करने वाली राजद 2019 में हुए लोकसभा चुनाव में

पटना : बिहार के पथ निर्माण मंत्री नन्द किशोर यादव ने कहा है कि विभाग की निविदा समिति ने सात जिले की सात महत्त्वपूर्ण योजना के लिए 182.79 करोड़ रुपये की मंजूरी दी है। स्वीकृत योजना के तहत लगभग 60 कि॰मी॰ पथांष लम्बाई में सड़कों का उन्नयन व विकास किया जायेगा।

श्री यादव ने आज यहां बताया कि विभागीय निविदा समिति की हुई बैठक में प्रशासनिक स्वीकृति प्रदत्त योजनाओं की वित्तीय बीड पर निर्णय करते हुए समिति ने जिन जिले की योजनाओं को स्वीकृति प्रदान की है उनमें भभुआ, शेखपुरा, पूर्णिया, दरभंगा, पश्चिमी चम्पारण, जहानाबाद और मधुबनी जिला शामिल हैं।

स्वीकृत योजनाओं के

पटना : 2020 का आगाज होते ही नई उम्मीदें, आकांक्षाएं और अपेक्षाओं से लबरेज लोग एक दूसरे को बधाई एवं शुभकामनाएं देने में जुटे हैं| नए साल को यादगार बनाने के लिए हर लम्हे को लोग अलग अलग तरह से सेलिब्रेट कर रहे हैं| सोशल मीडिया व अन्य माध्यमों से लोग देश और दुनिया में रहनेवाले अपनों तक नव वर्ष की मंगलकामनाएं पहुंचा रहे हैं| जन अधिकार पार्टी के नेता व पूर्व विधायक रामचंद्र सिंह यादव ने वर्ष 2020 की समस्त देशवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी है|

श्री यादव ने कहा कि यह नया साल हर किसी के जीवन में सुख,शांति और समृद्धि

पटना : नई उम्मीदें, आकांक्षाएं और अपेक्षाओं से लबरेज वर्ष 2020 का आगाज होते ही लोग एक दूसरे को बधाई एवं शुभकामनाएं देने में जुटे हैं| सोशल साइट्स/सोशल मीडिया के जरिये देश और पूरी दुनिया में रहनेवाले अपनों तक लोग नव वर्ष की मंगलकामनाएं भेज रहे हैं| राष्ट्रीय जनसंभावना पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेन्द्र सहनी ने 'नव वर्ष 2020 की समस्त देशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा है कि यह नया साल हर किसी के जीवन में सुख,शांति और समृद्धि कायम करेगा। हम सब मिलकर सकारात्मक ऊर्जा के साथ राष्ट्र निर्माण में सहभागिता सुनिश्चित कर समाज में प्रेम, भाईचारा एवं सद्भावना का माहौल कायम रखें|

पटना : सोनी कला केंद्र द्वारा महिला सशक्तिकरण सम्मान समारोह-2019 का आयोजन पटना के गांधी मैदान स्थित बिहार चेंबर ऑफ कॉमर्स  सभागार में किया गया| इस सम्मान समारोह में कला, कृषि, साहित्य, शिक्षा, चिकित्सा सहित अन्य क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करनेवाली 101 सशक्त महिलाओं को सम्मानित किया गया|

सांस्कृतिक कार्यक्रम में महिलाओं, बालिकाओं एवं बच्चों ने अपनी कला रूपी प्रतिभा का प्रदर्शन कर दर्शकों को मंत्र-मुग्ध कर दिया|

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद भाजपा के वरिष्ठ नेता सह मुंगेर

पटना : भाजपा के वरिष्ठ नेता पूर्व केंद्रीय मंत्री व सांसद पद्मश्री डॉ०सी०पी०ठाकुर के जन्मदिन के उपलक्ष्य में राजधानी के विभिन्न इलाकों में कार्यक्रम आयोजित किए गए। प्रातः सांसद डॉ०सी०पी०ठाकुर अपने आवास पर धर्मपत्नी उमा ठाकुर के साथ सत्यनारायण भगवान के पूजन के बाद हवन एवं आरती कर भगवान का आशीर्वाद प्राप्त किया। भगवान का पूजन करा रहे पंडित बुद्धन ओझा ने सम्पूर्ण पाठ के माध्यम से दोनों के लिए बेहतर स्वास्थ्य एवं लंबे जीवन की कामना की। भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा राजधानी के फ्रेजर रोड स्थित उनके आवास पर केक काटा गया एवं बच्चों को मिठाई बांटी गई।

अपने जन्मदिन

उन्नाव रेप केस में दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट ने कुलदीप सेंगर को उम्रकैद की सजा सुनाने के साथ ही उनपर 25 लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया है| सजा ऐलान के वक्त कुलदीप सेंगर जज के सामने हाथ जोड़कर खड़े रहे| कोर्ट ने सीबीआई को पीड़िता और उसके परिवार को आवश्यक सुरक्षा प्रदान करने का आदेश दिया| दिल्ली की तीस हजारी अदालत ने 16 दिसंबर को सेंगर को धारा 376 और पॉक्सो के सेक्शन 6 के तहत दोषी ठहराया था जिसके अगले ही दिन 17 दिसंबर को सजा पर बहस की गई थी. सुनवाई के क्रम में अदालत ने उन्नाव रेप कांड को जघन्य साजिश, हत्या


showing page 18 of 31

Create Account



Log In Your Account