पटना : बिहार राज्य भोजपुरी अकादमी के पूर्व अध्यक्ष, कर्मठ जदयू नेता और वर्ष 1994 से अनवरत नीतीश कुमार के संघर्ष के साथी रहे डॉ. चंद्रभूषण राय को बक्सर लोकसभा क्षेत्र का प्रभारी मनोनीत किया गया है| छात्र जीवन से ही डॉ. चंद्रभूषण राय राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्रों में सक्रिय एवं संघर्षशील रहे हैं| वर्ष 1989 में पटना विश्वविद्यालय अधीन बीएन कॉलेज में वे छात्र संघ के महासचिव थे और उसके अगले ही वर्ष 1994 में जनता दल (जार्ज) में शामिल हो गये। इसके पश्चात वर्ष 2004 में जनता दल यूनाइटेड छात्र विंग के प्रथम अध्यक्ष बने और साल 2005 में उन्होंने 'अतिवाद एवं भारतीय स्वतंत्रता संग्राम' विषय पर पीएचडी

पटना : बिहार समाजवादी पार्टी के प्रदेश कार्यालय में गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर आयोजित समारोह में हर्षोल्लास के बीच तिरंगा झंडा फहराया गया| पार्टी के प्रदेश महासचिव देवेन्द्र सिंह यादव की अध्यक्षता में आयोजित इस गणतंत्र दिवस समारोह में झंडोतोलन के पश्चात लोगों के बीच मिठाइयां वितरित की गयी| झंडोत्तोलन के दौरान सपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रगान के बीच तिरंगे को सलामी दी।

गौरतलब है कि देश के प्रथम राष्ट्रपति डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद ने 26 जनवरी 1950 को 21 तोपों की सलामी के साथ ध्वजारोहण कर भारत को पूर्ण गणतंत्र घोषित किया था| 26 जनवरी 1950 को ही भारतीय संविधान को आत्मसात किया गया

पटना : भाजपा नेता एवं राज्यसभा सांसद विवेक ठाकुर ने केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल को पत्र लिखकर बिहार के बेगूसराय स्थित बरौनी खाद कारखाना का नाम बिहार के प्रथम मुख्यमंत्री 'बिहार केसरी' डॉ०श्रीकृष्ण सिंह जी के नाम पर करने के सम्बंध में आग्रह किया।

विवेक ठाकुर ने कहा यह खाद कारखाना श्रीबाबू के प्रयास से बना था। जनमानस की भावनाओं एवं श्रीबाबू के सम्मान में इस कारखाने का नामकरण "डॉ०श्रीकृष्ण सिंह बरौनी खाद कारखाना" रखा जाये।

 

भाजपा नेता एवं राज्यसभा सांसद विवेक ठाकुर ने दिल्ली में केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से शिष्टाचार मुलाकात में पटना जिला के पालीगंज स्थित भरतपुरा पुस्तकालय के विषय में विस्तृत जानकारी दी। साथ हीं भरतपुरा पुस्तकालय को बुद्ध पर्यटन सर्किट से जोड़ने हेतु पत्र के माध्यम से आग्रह किया।

विवेक ठाकुर ने कहा भरतपुरा पुस्तकालय ऐतिहासिक धरोहर है, जहाँ प्राचीन "पाली" भाषा के रचनाओं का संग्रह है। बौद्ध धर्म के अनुयायियों का एक बहुत बड़ा वर्ग बिहार में बौद्ध धर्म को "पाली" भाषा के माध्यम से समझने का कोशिश करता है। पाली भाषा से कई लोग UPSC में उत्तीर्ण हुए।

पटना : गुरु गोविंद सिंह महाराज जी के 354 वें प्रकाशोत्सव के शांतिपूर्ण आयोजन हेतु जिलाधिकारी डॉ चंद्रशेखर सिंह एवं वरीय पुलिस अधीक्षक उपेंद्र कुमार शर्मा ने अधिकारियों की टीम के साथ स्थलीय निरीक्षण किया तथा अधिकारियों को ससमय कार्य पूरा करने का निर्देश दिया। 

जिलाधिकारी ने जिला स्तरीय अधिकारियों एवं गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी के सदस्यों के साथ बैठक कर विषय वस्तु पर बिंदुवार विमर्श किया। विदित हो कि 18 जनवरी से 20 जनवरी तक प्रकाशोत्सव का आयोजन होना है। पर्व का शांतिपूर्ण आयोजन सुनिश्चित करने तथा विधि व्यवस्था संधारित रखने हेतु जिलाधिकारी ने जिला स्तरीय अधिकारियों पुलिस पदाधिकारी अनुमंडल पदाधिकारी पटना सिटी अनुमंडल

पटना: जीएनएम कोर्स के छात्र- छात्राओं ने आम आदमी पार्टी' के राज्यसभा सांसद संजय सिंह से गुहार लगाई है। जीएनएम कोर्स 2016- 19 के अभ्यर्थियों का प्रतिनिधि मंडल ने पार्टी प्रवक्ता बबलू कुमार प्रकाश से मुलाकात किया और सांसद संजय सिंह के नाम ज्ञापन सौपा। जीएनएम अभियर्थियों ने कहा कि बिहार के विभिन्न मेडिकल कॉलेज में संचालित जीएनएम कोर्स 2016-19 के छात्राएं है। बिहार परिचारिका निबंधन परिषद के टालमोल रवैया के कारण परीक्षा परिणाम प्रकाशित नही किया गया है। जिसके कारण हजारो जीएनएम अभियर्थियों का जीवन अंधकार में जा रहा है।

छात्राओं ने बताया कि- राज्य स्वास्थ्य समिति, बिहार के द्वारा 4102 ग्रेड 'ए' नर्स स्टाफ पद के

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री अश्विनी कुमार चौबे कोरोनावायरस संक्रमण से मुक्त हो गए हैं।  इसकी जानकारी उन्होंने ट्वीट कर दी है। 28 दिसंबर को कोरोना के प्रारंभिक लक्षण आने के बाद उन्होंने टेस्ट कराया था। टेस्ट में पॉजिटिव पाए गए थे। इसके उपरांत वे एम्स ट्रामा सेंटर में भर्ती थे। केंद्रीय स्वास्थ्य राज्यमंत्री के मीडिया सलाहकार पंकज मिश्रा ने बताया कि शनिवार को पुनः उनका कोरोना टेस्ट किया गया। जिसमें रिजल्ट निगेटिव आया है। वे पूरी तरह कोरोना वायरस संक्रमण से रिकवर हो चुके हैं।
केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री अश्विनी चौबे ने बेहतर इलाज के लिए एम्स के डायरेक्टर डॉ. रणदीप गुलेरिया और उनकी

आरा : भारतीय जनता पार्टी के संस्थापक सदस्य और राज्यसभा के पूर्व सांसद आर के सिन्हा के सौजन्य से उपलब्ध कराए गए कम्बल का वितरण सोमवार को रामानन्दी यज्ञानन्द लाल सरस्वती शिशु मंदिर बहियारा के प्रांगण में हुआ। बड़हरा के भाजपा विधायक राघवेन्द्र प्रताप सिंह,भाजपा क्रीड़ा प्रकोष्ठ के राज्य संयोजक सतीश राजू और भाजपा के जिला प्रवक्ता डॉ. सुरेन्द्र सागर ने संयुक्त रूप से सैकड़ो गरीब महिलाओ,वृद्धो और  असहाय पुरुषों के बीच कम्बल का वितरण किया।कम्बल वितरण को लेकर बहियारा स्थित पूर्व सांसद के आवास सह विद्यालय परिसर में  सैकड़ो  गरीबो की भारी भीड़ रही।
कम्बल वितरण समारोह के अवसर पर गरीबो को संबोधित करते हुए भाजपा

पटना : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा है कि बिहार में सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योग की काफी संभावनाएं हैं जिसे ध्यान में रखते हुए उद्यमिता को बढ़ावा देने के लिए कई कदम उठाए जा रहे हैं। राज्य में इथेनॉल उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए अपने पहले ही कार्यकाल में हमलोगों ने केंद्र सरकार को प्रस्ताव भेजा था लेकिन उस समय यह स्वीकार नहीं किया गया। राज्य में इथेनॉल उत्पादन की काफी संभावनाएं हैं।

नीतीश कुमार ने कहा कि इथेनॉल उत्पादन बिहार का ही आईडिया है और अब इस पर कार्य किया जा रहा है। इथेनॉल उत्पादन के लिए गन्ना को प्राथमिकता में रखते हुए कार्य करें

पटना : वरिष्ठ भाजपा नेता और पूर्व  मंत्री श्री नंदकिशोर यादव ने कहा है कि माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में केंद्र सरकार और माननीय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी के नेतृत्व में राज्य सरकार ने कोरोना संक्रमण की रोकथाम में मिसाल कायम की है। अगर देश में भाजपा की सरकार नहीं होती, तो यह महामारी देश में कितनी तबाही मचाती, यह सोच कर भी डर लगता है।

श्री यादव ने आज यहां कहा कि कोरोना के खिलाफ लड़ाई में कोरोना वॉरियर्स के साथ-साथ देश की जनता ने भी सरकार का भरपूर सहयोग दिया है। इसके लिए वे अभिनंदनीय हैं। अब कोरोना से

पटना : दधीचि देहदान समिति के प्रयास से एक और देहदान सम्पन्न हुआ मृत्यु सुनिश्चित है परंतु मृत्यु के पश्चात भी अमरत्व पानें का श्रेष्ट तरीका है-देहदान/अंगदान I पटना  के एस0 पी0 वर्मा रोड निवासी, 69 वर्षीय भाग्यचंद जैन जी का सम्पूर्ण शरीर आज सुबह IGIMS संस्थान को दान कर दिया गया।

मृतक भाग्यचंद जैन जी ने दधीचि देहदान समिति के प्रारंभिक वर्षो में ही सम्पूर्ण शरीर के लिए संकल्प पत्र भरा था जिसकी संकल्प पत्र संख्या DDDS1083 है। वे भारत विकास परिषद बांकीपुर शाखा के वर्षो तक कोषाध्यक्ष रहे I आज सुबह 9 बजे भाग्यचंद जैन जी के आवास से सम्पूर्ण शरीर को दान करने हेतु IGIMS संस्थान ले जाया गया।


showing page 9 of 31

Create Account



Log In Your Account