पटना : कृषि मंत्री कुमार सर्वजीत ने विश्व मृदा दिवस के अवसर पर बामेती, पटना के सभागार में आयोजित कार्यक्रम का उद्घाटन किया।  इस अवसर पर उन्होंने किसानों के बीच मृदा स्वास्थ्य कार्ड का वितरण भी किया।

कृषि मंत्री ने अपने सम्बोधन मेें कहा कि विगत कुछ वर्षों से हम लगातार मिट्टी का दोहन कर रहे हैं। एक तरफ सघन खेती करने के क्रम में हम रासायनिक खादों एवं रासायनिक दवाओं का अंधाधुंध प्रयोग कर रहे हैं तो दूसरी तरफ मिट्टी के स्वास्थ्य के सुधार के लिए कोई उपाय नहीं कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि हमारे पूर्वज खेती करने के साथ-साथ मिट्टी का भी ख्याल

पटना : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज 4 देशरत्न मार्ग स्थित मुख्यमंत्री सचिवालय परिसर में आयोजित जनता के दरबार में मुख्यमंत्री कार्यक्रम में शामिल हुए। 'जनता के दरबार में मुख्यमंत्री कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने राज्य के विभिन्न जिलों से पहुंचे 75 लोगों की समस्याओं को सुना और संबंधित विभागों के अधिकारियों को समाधान के लिए समुचित कार्रवाई के निर्देश दिए।

 जनता के दरबार में मुख्यमंत्री कार्यक्रम में सामान्य प्रशासन विभाग, गृह विभाग, राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग, मद्य निषेध, उत्पाद एवं निबंधन विभाग, निगरानी विभाग, खान एवं भूतत्व विभाग, निर्वाचन विभाग, मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग एवं संसदीय कार्य विभाग से संबंधित मामलों

पटना : एस. टी. कॉलेज ऑफ एजुकेशन में लोकतांत्रिक तरीके से हुआ छात्र संघ का चुनाव आई क्यू ए सी सेल एवं स्किल डेवलपमेंट कमिटी के संयुक्त तत्वावधान में बीएड 2022-24 के प्रशिक्षुओं ने महाविद्यालय प्रबंधन के देखरेख में पूर्ण लोकतांत्रिक तरीके से छात्र संघ के करीब 20 पदों पर चुनाव कराया गया। सभी चयनित सदस्यों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई।

चुने गए प्रतिनिधियों में -

01. अध्यक्ष- मोहम्मद शकीब आज़मी
02. उपाध्यक्ष- नुजहत प्रवीण
03. सचिव- मोहम्मद जफर इमाम
04. संयुक्त सचिव- तबस्सुम परवीन
05. कोषाध्यक्ष-हर्ष वर्धन
06. संयुक्त कोषाध्यक्ष- पिंकी कुमारी
07.

पटना : भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं प्रदेश के पूर्व  मंत्री  नंदकिशोर यादव ने कहा पीएम मोदी सभी वर्गों के हितैषी हैं। सभी वर्गों के विकास के लिए पीएम मोदी ने काम किया है। पिछड़ों और अति पिछड़ों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ना मोदी सरकार की प्राथमिकता है। पिछड़ों के कल्याण के लिए केंद्र सरकार कई योजनाएं चला रही है।

श्री यादव ने आज यहां कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में देश ने गत वर्षों में स्वच्छ, भ्रष्टाचारमुक्त, निर्णयकारी और पारदर्शी शासन का एक ऐसा मॉडल महसूस किया है, जिसमें जन अभिव्यक्ति तथा उसकी आशाओं एवं आकांक्षाओं को सुना जाता है। पीएम मोदी

उत्तर भारत का सबसे महत्वपूर्ण पर्वों में से एक छठ पूजा बड़े धूमधाम एवं श्रद्धा के साथ किट विश्वविद्यालय में मनाया गया। लोक आस्था के इस महापर्व के अवसर पर विश्वविद्यालय परिसर में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में किट और किस विश्वविद्यालय  के संस्थापक
डॉ० अच्युता सामंत, KIIT विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो० सश्मिता सामंत और कुलसचिव ज्ञान रंजन महंती मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया।

इस कार्यक्रम में किट विश्वविद्यालय में पढ़ने वाले उत्तर भारत के हजारों छात्र और छात्राओं ने भाग लिया और छठी  मैया की पूजा अर्चना की।

छठ पूजा के अवसर पर

दिल्ली : स्वच्छ भारत मिशन 2.0 का लक्ष्य शहरों को कचरे से मुक्त बनाना है। इसके लिए प्रमुख पहलुओं में से एक है स्रोत पर ही कचरे को अलग करना। यह महत्वपूर्ण कदम पुराने डंपसाइट्स में जाने वाले कचरे की मात्रा को कम करने में मदद करेगा। फिलहाल स्थायी अपशिष्ट प्रबंधन सबसे प्रमुख चुनौतियों में से एक है, ऐसे में प्राथमिकता वर्तमान में मौजूद कचरे की डंपिंग और जलाने की आदतों को स्थायी अपशिष्ट प्रबंधन में बदलना है जो कचरे को अलग करने, इकट्ठा करने, रीसाइकल करने और सर्कुलर इकोनॉमी को बढ़ावा देने का काम करते हैं। तेजी से बदलते शहरी परिदृश्य, पारिस्थितिकी तंत्र, जनसंख्या के प्रवास और

पटना : भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं प्रदेश के पूर्व मंत्री  नंदकिशोर यादव ने  विश्वकर्मा पूजा की पूर्व संध्या पर कहा कि भगवान विश्वकर्मा नवनिर्माण के लिए हमेशा प्रेरणास्रोत रहे हैं।

श्री यादव ने शुक्रवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि 17 सितंबर भारतवासियों के लिए दोगुनी खुशी लेकर आता है। भगवान विश्वकर्मा देवताओं के शिल्पकार थे और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी नव भारत के शिल्पकार हैं। दोनों का अवतरण दिवस 17 सितंबर ही है, इसे महज संयोग नहीं, अपितु भगवत् कृपा के रूप में देखने और समझने की जरूरत है।

पूर्व मंत्री ने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी राष्ट्र निर्माण के विश्वकर्मा

पटना : ममाज़ क्लब ने जूली स्कूल के बच्चों के साथ अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस मनाया, इस कार्यक्रम में  मुख्य अतिथि के रूप में UNICEF से मीनाक्षी शुक्ला तथा निकेत कुमार उपस्थि रहें ।

मीनाक्षी शुक्ला एवं निकेत कुमार ने अपने संबोधन के दौरान बच्चों तथा उनके अभिभावको को शिक्षा का महत्व समझाते हुए बच्चों को आगे भी अपनी पढ़ाई जारी रखने के लिए प्रोत्साहित किए। उन्होंने शिक्षा के साथ-साथ साफ़- सफ़ाई के बारे में भी जानकारी दी। बच्चों के खूबसूरत नृत्य एवं गान ने सबका मन मोह लिया।

ममाज़ क्लब ने हिंदी और अंग्रेज़ी कविता सुनाने की  प्रतियागिता  में विजेता

देवघर : भगवान शिव के पवित्र महीने श्रावण में पावन भूमि देवघर में शनिवार का दिन देवघर के लिए ऐतिहासिक होने वाला है। देवघर की भूमि पर नवनिर्मित हवाई पट्टी पर पूर्व केंद्रीय मंत्री गणमान्य यात्रियों के साथ विमान उड़ाते हुए नई दिल्ली से देवघर पहुंचेंगे। इस संदर्भ में सारण सांसद सह पूर्व केंद्रीय मंत्री रुडी ने कहा कि सावन में बाबा की भूमि पर यह ऐसा सुखद संयोग बना है जो न केवल आमजन के विकास के दृष्टिकोण से बल्कि अध्यात्मिक सूचिता के लिए भी याद किया जायेगा। उन्होंने कहा कि देवघर हवाई अड्डा के विकास से झारखंड के उत्तर-पूर्वी भाग और दक्षिण-पूर्वी बिहार के जिलों को

पटना  - मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने शिंजो आबे जी की गोली मारकर हत्या किये जाने की घटना को बेहद दुर्भाग्यपूर्ण बताया है।

मुख्यमंत्री ने अपने शोक संदेश में कहा है कि भारत-जापान संबंधों को सुदृढ़ बनाने में शिंजो आबे जी की बड़ी भूमिका रही है। वे काफी मिलनसार थे और अपने काफी लोकप्रिय थे । वे भारत के सच्चे दोस्त थे और भारत से उनका विशेष लगाव था । उन्होंने कहा कि वर्ष 2018 में जब मैं जापान गया था तो उस समय शिंजो आबे जी प्रधानमंत्री थे।

पटना  :- मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने वैशाली जिला के लालगंज प्रखंड के वलहा वसंता में गंडक नदी के किनारे कटाव निरोधी कार्यों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जल संसाधन विभाग के सचिव संजय कुमार अग्रवाल ने बताया कि गंडक नदी के किनारे कटाव की शिकायत मिलने पर जल संसाधन विभाग द्वारा कटाव निरोधक कार्य कराया गया है ताकि आसपास के गांवों को बाढ़ से बचाया जा सके। मुख्यमंत्री ने गंडक नदी के किनारे कटाव निरोधक कार्यों की विस्तृत जानकारी ली।

निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने गंडक नदी के दूसरी तरफ सिल्ट जमा होने के कारण नदी की चौड़ाई कम होने पर गहरी चिंता व्यक्त की। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश


showing page 2 of 31

Create Account



Log In Your Account