पटना : भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ संजय जायसवाल ने काराकाट विधानसभा के सकला पंचायत अंतर्गत ढोढ़नडीह गांव के निवासी तथा विगत 30 वर्षों से पार्टी में सक्रिय नेता संजीव कुमार मिश्र को भाजपा बिहार प्रदेश का प्रदेश कार्यसमिति सदस्य बनाया है।
श्री मिश्र छात्र राजनीति में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद तथा राष्ट्रीय स्वयं संघ से जुड़ रहे हैं। इससे पूर्व श्री मिश्र पार्टी के पूर्व प्रदेश प्रवक्ता के दायित्व का निर्वहन कर चुके हैं। साथ ही सुप्रीम कोर्ट और पटना हाईकोर्ट के अधिवक्ता भी हैं। इनके मनोनयन पर भाजपा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष सुभाष चंद्र तिवारी, पारसनाथ पासवान, सुनील सिंह, भरत कुशवाहा, राजेंद्र यादव,

पटना : अखिल भारतीय कायस्थ महासभा बिहार प्रदेश के द्वारा कोरोना संक्रमण से बचाव हेतु जरूरतमंद परिवारों के बीच आवश्यक सामग्री का निःशुल्क वितरण किया गया| तारामंडल के समक्ष स्थित सहाय सदन में अखिल भारतीय कायस्थ महासभा द्वारा आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रवि नंदन सहाय, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष योगेन्द्र नारायण मल्लिक, शिक्षा एवं रोजगार प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष निर्मल कुमार श्रीवास्तव, प्रदेश अध्यक्ष राजीव रंजन सिन्हा, प्रदेश महामंत्री सुजीत कुमार वर्मा, राष्ट्रीय मंत्री मनहर कृष्ण अतुल, महिला संभाग के प्रदेश अध्यक्ष माया श्रीवास्तव एवं मीडिया प्रभारी शालिनी सिन्हा द्वारा गरीब/वंचित परिवारों एवं पूजा समितियों के बीच मास्क एवं साबुन वितरित किया गया| 

अखिल

पटना : भारत-चीन सीमा पर 20 भारतीय जवानों की शहादत के बाद चीनी उत्पादों का विरोध पूरे देश में जारी है।  राष्ट्रीय जन जन पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष आशुतोष कुमार के नेतृत्व में आज पटना के कारगिल चौक पर चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग का पुतला दहन कर चीनी सामानों का बहिष्कार किया गया। इस मौके पर सैंकड़ो की संख्या में मौजूद रहे राष्ट्रीय जन जन पार्टी के कार्यकर्ताओं ने चीन के विरुद्ध जम कर नारेबाजी की साथ ही दर्जनों चीनी कंपनियों के मोबाइलों को भी जलाया।

वहीं, राष्ट्रीय अध्यक्ष आशुतोष कुमार ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि भारत चीनी उत्पाद का इस्तेमाल करने वाला

पटना : पूर्व सासंद सह देश के कद्दावर नेता शरद यादव ने गलवान घाटी चीन और भारत के बीच हिंसक को दुर्भाग्‍यपूर्ण करार देते हुए देश के शहीद सैनिकों को भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी। इस दौरान उन्‍होंने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि कल देर रात आई खबर के अनुसार चीन और भारत के बीच हिंसक झड़प में भारत के कमांडिंग ऑफिसर और जे सी ओ समेत 20 सैनिक शहीद हो गए हैं। बहुत ही अफसोसजनक और दुखद खबर है। चीन के लगभग 43 सैनिक हताहत होने का अनुमान है। इसमें कुछ मारे गए हैं, जबकि कई गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। अभी इस खबर

पटना : आज भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एवं शिवाक्ष यूथ क्लब के संस्थापक अध्यक्ष सुमीत श्रीवास्तव के नेतृत्व में शिवाक्ष यूथ क्लब के बैठक का आयोजन वीडियो कांफ्रेसनिंग के माध्यम से किया गया। बैठक में निर्णय लिया गया कि मोदी सरकार 2.0 के एक वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में "मोदी महोत्सव" का आयोजन www.facebook.com/sumeetbjp फेसबुक पेज पर फेसबुक लाइव के माध्यम से दिनांक 17/06/2020 से 19/06/2020 तक समय शाम के 6 बजे से  7 बजे तक किया जाएगा। इस महोत्सव में नरेंद्र मोदी सरकार के योजनओं के ऊपर गीत को सुप्रसिद्ध लोक कलाकारों के द्वारा प्रस्तुति दी जाएगी। दिनांक 17 जून को सुप्रसिद्ध लोकगायिका मनीषा

पटना : उपमुख्यमंत्री सह वरीय भाजपा नेता सुशील कुमार मोदी ने कहा कि राज्य के विकास में व्यावसायियों की भूमिका अहम है और उनके सहयोग से ही राज्य के विकास कार्यो के लिए योजनाएं संचालित होती है। श्री मोदी मंगलवार को भाजपा वाणिज्य मंच के तत्वावधान में आयोजित वर्चुअल मीटिंग को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार राज्य में व्यवसाय व वाणिज्य से जुड़े व्यावसायियों के लिए कई योजनाएं चला रही है जिससे व्यावसायियों को दिक्कत न हो उनके लिए जीएसटी के स्लैब में बदलाव किया गया है। उनके कर जमा करने के लिए सिंगल विण्डो सिस्टम सहित कई तरह का सहयोग प्रदान किया

पटना : भाजपा प्रदेश कार्यालय के कैलाशपति मिश्र सभागार में प्रदेश संयोजक तारकेश्वर नाथ ठाकुर की अध्यक्षता में विधि प्रकोष्ठ की स्तरीय बैठक की गई। इस बैठक में त्रिस्तरीय पदाधिकारियों को मनोनित करते हुए संगठन को मजबूती प्रदान करने का आवाह्न किया गया| प्रथम सूची में प्रदेश पदाधिकारियों की कार्यसमिति की सूची में 61 सदस्य बनाये गये थे इसमें जिले एवं हाईकोर्ट के प्रमुख कार्यकर्ताओं को समाहित किया गया। इस सूची में कार्यालय मंत्री जयशंकर प्रसाद को बनाया गया साथ ही मीडिया प्रभारी मुकेश कुमार एवं मीडिया सह प्रभारी प्रवीण कुमार को बनाया गया।
दूसरी सूची में 55 कार्यसमिति सूची को शामिल किया गया जिसमे जिलों के पूर्व अध्यक्ष आदि को शामिल किया

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की वर्चुअल रैली पर राष्ट्रीय जनसंभावना पार्टी ने सवाल खड़ा करते हुए भाजपा पर जमकर हमला बोला है| पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेन्द्र सहनी ने कहा है कि पूरा देश वैश्विक महामारी कोरोना की चपेट में है| बिहार में कोरोना संक्रमण के मामले लगातार बढ़ रहे हैं जिससे लोगों में दहशत का माहौल है| लॉकडाउन के कारण रोजगार के अभाव में प्रदेश की गरीब जनता भूखमरी की शिकार है| उन्होंने कहा कि सत्ता के मद में चूर भाजपा को गरीबों की कोई चिंता नहीं है| भाजपा नेताओं को सिर्फ सत्ता की भूख है, इसीलिए चुनाव करीब आते ही तरह-तरह के हथकंडे

पटना : बिहार विधानसभा चुनाव से पूर्व आज प्रदेश की राजनीति में सकारात्मक विकल्प को एक नई पार्टी की उद्घोषणा पटना में संवाददाता सम्मेलन के दौरान समाजसेवी (गंगापुत्र) विकास चंद्र उर्फ गुड्डू बाबा के संरक्षण में की गई। इस पार्टी का नाम 'फौजी किसान पार्टी' रखा गया, जिसका मुख्य उद्देश्य मुट्ठी भर लोगों के कब्जे से लोकतंत्र को बचाकर आम युवाओं तक पहुंचाना है। इस बारे में फौजी किसान पार्टी के राष्ट्रीय संरक्षक विकास चंद्र उर्फ गुड्डू बाबा ने कहा कि आगामी बिहार विधानसभा चुनाव में कम से कम 200 युवाओं को चुनाव में उतारकर 'जागा बिहार - नया बिहार सपना' के सपने को साकार करना भी हमारी पार्टी का मुख्य उद्देश्य है।  

पटना : बिहार के पथ निर्माण मंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता नंद किशोर यादव ने कहा है कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की मन की बात विकासशील भारत की नई पृष्ठभूमि है। आत्म निर्भर भारत और लोकल-वोकल की  परिकल्पना इसके आयाम हैं जो अतिशीघ्र ही आने वाले दिनों में दिखने लगेंगे।
            श्री यादव ने आज यहाँ कहा कि यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने देश-दुनिया में लोकप्रिय कार्यक्रम ‘मन की बात‘ में कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव के उपायों के साथ अनलाॅक-1 के बारे में भी अपने मन की बातों को देशवासियों के साथ साझा किया, ठीक उसी प्रकार जैसे

पटना : कोरोना संकट काल में लॉकडाउन पीरियड के कारण हुई बिहार की गरीब जनता की दूर्दशा को ध्यान में रखते हुए चार महीने का बिजली बिल माफ़ करे नीतीश सरकार| यह मांग करते हुए असली देशी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन यादव ने कहा है कि लॉकडाउन पीरियड से लोगों का रोजगार और व्यपार पूरी तरह से ठप होने के कारण लोग भूखमरी के कगार पर हैं| इसलिए बिजली के झटके से बिहार की जनता को बचाए सरकार| उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने राहत पैकेज की घोषणा की है और बिहार के बिजली कंपनियों को बेलआउट पैकेज भी दिया है जिसका सीधा लाभ बिहार के


showing page 15 of 31

Create Account



Log In Your Account