पटना : श्रम संसाधान विभाग के अन्तर्गत विगत तीन साल से संचालित ‘कुशल युवा कार्यक्रम’ की विभागीय मंत्री विजय कुमार सिन्हा व आला अधिकारियों के साथ अपने कार्यालय कक्ष में समीक्षा के दौरान उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने कार्यक्रम को और बेहतर बनाने के सुझाव के साथ एक माह में अब तक के अनुभवों पर आधारित अध्ययन रिपोर्ट देने तथा प्रशिक्षण सामग्री को और सार्थक व सामयिक बनाने का निर्देश दिया।

इस दौरान अधिकारियों ने बताया कि 2016-17 से शुरू किए गए कुशल युवा कार्यक्रम के तहत अब तक 10.07 लाख प्रशिक्षणार्थियों का निबंधन हुआ जिनमें से 7.28 लाख ने प्रशिक्षण पूरा कर सर्टिफिकेट प्राप्त

पटना : राष्ट्रीय जनसंभावना पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेन्द्र सहनी ने नागरिकता संशोधन कानून को लेकर पूर्वोत्तर राज्यों में मचे बवाल की घोर भर्त्सना की है| उन्होंने कहा कि इस कानून के औचित्य को समझे बिना बेवजह लोग प्रदर्शन और हिंसक झड़प जैसी घटनाओं में लिप्त हैं जो   काफी दुर्भाग्यपूर्ण है| नागरिकता संशोधन कानून को देशहित में बताते हुए उपेन्द्र सहनी ने कहा कि इससे पड़ोसी देशी से भारत आये शरणार्थी और घुसपैठियों में फर्क करने में आसानी होगी| नागरिकता संशोधन कानून के प्रभावी होने के बाद देश के अंदर असामाजिक गतिविधियों में लिप्त घुसपैठियों को भारत से बाहर करने का रास्ता साफ़

पटना : आगामी 12 दिसंबर 2019 से 14 दिसंबर 2019 तक राजधानी पटना के बापू सभागार में आयोजित होने वाले ‘ऑक्‍टेव 2019’ में भाग लेने आये पूर्वोत्तर के कलाकारों का स्‍वागत कला, संस्‍कृति एवं युवा विभाग, बिहार सरकार के मंत्री प्रमोद कुमार ने किया। इस दौरान मंत्री ने पूर्वोत्तर के कलाकारों के लिए रहने, खाने व अन्‍य चीजों की समीक्षा भी की। उन्‍होंने बाहर से आये कलाकारों के साथ वार्ता की और उन्‍हें गौरवशाली बिहार के धरोहर स्‍थल बिहार म्यूज़ियम, नालंदा खंडहर आदि के दर्शन के लिए आमंत्रित भी किया। उन्‍होंने कलाकारों से कहा कि अगर उन्‍हें यहां कोई परेशानी होती है, तो वे सीधे उनसे संपर्क करें।

पटना मारवाड़ी महिला समिति और राधा रानी ग्रुप के सहयोग से पटना के गायघाट स्थित निशांत बाल गृह में गूंजी शहनाई| मनोरंजक माहौल एवं शहनाई की धून के बीच अग्नि के सात फेरे लेकर दो अनाथ परिणय सूत्र में बंधकर नई जिंदगी की शुरुआत की| गौरतलब है कि पटना मारवाड़ी महिला समिति एवं राधा रानी ग्रुप ने अब तक अनाथ का जीवन व्यतीत कर रहे अजय और प्रीति को गोद लेकर उनके मर्जी से शादी की तैयारी शुरू कर दाम्पत्य जीवन की शुरुआत कराई|

समिति की अध्यक्ष नीना मोटानी ने बताया कि हमारी बिटिया

पटना : राजद-कांग्रेस को निशाने पर लेते हुए भाजपा प्रवक्ता व पिछड़े समाज के नेता राजीव रंजन ने कहा “ 2019 में मोदी सरकार को मिले अभूतपूर्व जनादेश से राजद-कांग्रेस की हिली हुई मनोदशा में अभी तक कोई सुधार नहीं हुआ है, बल्कि इनकी मानसिकता और बद से बदतर होती जा रही है. मोदी विरोध में यह इस कदर बौखला चुके हैं कि इन्हें देशहित के कामों का विरोध करने में भी कोई हिचक नहीं होती. सर्जिकल स्ट्राइक से लेकर आज संसद में पेश हुए नागरिकता संशोधन बिल तक यह दोनों जनभावनाओं के विपरीत लगातार खड़े दिखाई दिए हैं. इसी तरह चाहे धारा 370 हटाने का मामला

पटना : राजधानी दिल्ली के रानी झांसी रोड स्थित अनाज मंडी में भीषण अगलगी से 43 लोगों की हुई मौत की घटना को असली देशी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन यादव ने दुर्भाग्यपूर्ण बताया है| नीतीश सरकार पर निशाना साधते हुए ललन यादव ने कहा कि आंकड़ों की बाजीगरी कर बिहार सरकार लगातार पलायन में कमी आने की झूठी ढोल पीट अपनी पीठ थपथपा रही है जबकि सतही हकीकत आंकड़ों से बिल्कुल अलग है| रोजगार की कमी के कारण बिहार के युवा दिल्ली, पंजाब, हरियाणा जैसे अन्य जगहों पर रोजी-रोटी की तलाश में जाने को मजबूर हैं| दिल्ली अग्निकांड में 29 बिहारियों की मौत के लिये कही न

पटना : मिश्री लाल स्मृति तैराकी प्रतियोगिता इनकी 20 वीं पुण्यतिथि पर लाँ काँलेज घाट से प्रतियोगिता प्रारंभ हुई। इसमें कुल 24 प्रतियोगियों ने भाग लिया। पानी काफी ठंड होने के बावजूद तैराकों का उत्साह देखने बनता था। ठीक 12 बजे रेफरी कि सिटी के के बाद तैराकों ने छलांग लगाई और 2 किलोमीटर की दूरी भागलपुर के गुलाम नबी आजाद 7:48:39 का समय लेकर प्रथम स्थान प्राप्त किया तथा अंकित कुमार ने 2 किलोमीटर की दूरी 7:53:94 प्राप्त किया तथा मनीष कुमार ने तीसरा स्थान प्राप्त किया 8:02:82 मे पूरा किया।

इस प्रतियोगिता का सबसे आकर्षण का केन्द्र रहे अंतरराष्ट्रीय तैराक शम्स

पटना : राष्ट्रीय जनसंभावना पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेन्द्र सहनी ने हैदराबाद में पशु चिकित्सक के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या करनेवाले चारों आरोपियों का पुलिस एनकाउंटर में मारे जाने की घटना को उचित ठहराया है| उन्होंने कहा कि पीड़िता की सामूहिक दुष्कर्म के बाद जिस निर्ममता के साथ दरिंदो ने जलाकर उसकी हत्या की थी| वह घृणित एवं अक्षम्य है| ऐसी करतूत करनेवाले भेड़ियों का यही हश्र होना चाहिए|

बता दें कि हैदराबाद गैंगरेप-मर्डर केस में चारों आरोपियों का शुक्रवार सुबह 3 से 6 बजे के बीच एनकाउंटर कर दिया गया है| तेलंगाना पुलिस ने न्यायिक हिरासत में चारो आरोपियों को राष्ट्रीय राजमार्ग-44 स्थित

 शंखनाद: दिसंबर में साल का आखिरी सूर्य ग्रहण लगेगा। इस बार ग्रहण भारत में दिखाई देगा और सूर्य ग्रहण के दौरान सूर्य आग से भरी अंगूठी की तरह नजर आएगा।  इसे वैज्ञानिकों की भाषा में वलयाकार सूर्य ग्रहण कहा जाता है। आपको बता दें कि सूर्य ग्रहण से पहले सूतक काल शुरू हो जाता है। 

सूर्य ग्रहण का सूतक ग्रहण लगने से 12 घंटे पहले 25 दिसंबर को शाम 5 बजकर 32 मिनट से लगेगा और ग्रहण खत्म होने पर समाप्त होगा। सूतक काल को किसी शुभ कार्य के लिए अच्छा नहीं माना जाता है।  बताया जा रहा है कि आंशिक सूर्य ग्रहण सुबह 8.04 मिनट से शुरू होगा। सूर्य

पटना: पटना मारवाड़ी महिला समिति द्वारा आध्यात्मिक सत्संग समिति ,लव कुश टावर में कैंसर पीड़ित एक बच्चे की मदद की गई। समिति की अध्यक्ष नीना मोटानी ने बताया कि अमन मेहता जिसकी उम्र मात्र 20 साल की है 6 महीने पहले कैंसर की बीमारी का पता चला। अमन के पिता नही हैं और अमन की माँ लोगों के घरों में काम कर परिवार चलाती थी। अमन के पांच भाई बहन है जिनमे अमन ही सबसे बड़ा है। इलाज के क्रम में अमन और उसकी मां दोनो की नौकरी भी छूट गयी और 1.5 लाख का कर्ज लेना पड़ा। घर मे खाने के भी लाले पड़ गए हैं।

पटना : नीतीश सरकार पर निशाना साधते हुए राष्ट्रीय जनसंभावना पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेन्द्र सहनी ने कहा है कि बिहार में अपराध और भ्रष्टाचार चरम पर है। आये दिन प्रदेश में निरंतर लूट, हत्या, बलात्कार, बैंक डकैती जैसी आपराधिक घटनाएं हो रही है जिससे बिहार की जनता में भय व्याप्त है| सरकारी तंत्र पूरी तरह से भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गया है| इसे निगरानी विभाग के गिरफ्त में आनेवाले सुशासन बाबू के घूसखोर अधिकारियों ने इसे साबित कर दिया है कि बिहार एक बार फिर अराजक स्थिति की दौर से गुजर रहा है| बावजूद इसके राज्य सरकार मूकदर्शक और तमाशबीन बनी हुई है| श्री सहनी ने


showing page 19 of 31

Create Account



Log In Your Account