गृह मंत्री अमित शाह ने एक देश एक कर के तर्ज पर ही अब एक पहचान पत्र की व्यवस्था लागू करने का प्रस्ताव दिया है| वर्तमान व्यवस्था में अभी हर व्यक्ति को वोटर आईकार्ड, पैनकार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस और कई बैंकों के डेबिट कार्ड रखने पड़ते हैं जिनके खोने का डर हर पल सताता रहता है| एक पहचान पत्र की व्यवस्था लागू करने के अमित शाह द्वारा दिया गया प्रस्ताव अगर लागू होता है तो इससे लोगों को बड़ी राहत मिलेगी| उन्होंने कहा कि 2021 में होने वाली जनगणना भी डिजिटल होगी| यह जनगणना मोबाइल ऐप के जरिए की जाएगी|

अमित शाह ने कहा कि हमारे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज गांधीनगर पहुंचकर अपनी मां से मुलाक़ात कर उनका आशीर्वाद लिया| गौरतलब है कि आज पीएम मोदी का 69वां जन्मदिन है| पीएम मोदी की मां हीराबेन मोदी ने नरेंद्र मोदी के माथे पर हाथ रखकर उन्हें आशीर्वाद दिया| इस अवसर पर मां हीराबेन ने आशीर्वाद स्वरूप पीएम मोदी को 501 रुपये भी दिए| 69 वें जन्मदिन पर पीएम मोदी ने अपनी के साथ दोपहर का भोजन किया| इससे पहले नरेंद्र मोदी ने अपने गृहराज्य गुजरात में आयोजित कई कार्यक्रमों में शामिल हुए|  सरदार सरोवर बांध (केवडिया) के पास  आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि

पूर्व वित्त मंत्री पी. चिदंबरम के 74 वे जन्मदिन के मौके पर उनके बेटे कार्ति चिदंबरम ने पिता के नाम एक पत्र ट्वीट किया। उल्लेखनीय है कि आईएनएक्स मीडिया भ्रष्टाचार और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पी. चिदंबरम तिहाड़ जेल में बंद हैं| अपने पिता को लिखे पत्र में कार्ति ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 56 इंच का सीना, दूसरे कार्यकाल के 100 दिन पूरे होने के साथ ही इसरो के चंद्रयान-2 की लैंडिंग का भी जिक्र किया है|

पी. चिदंबरम के बेटे कार्ति ने पत्र में लिखा, ‘‘आप (पी. चिदंबरम) आज 74 साल के हो गए हैं। आपको कोई 56 इंच नहीं रोक सकता। आपकी गैरमौजूदगी में

आज 14 सितंबर को पूरे देश-दुनिया में हिंदी दिवस मनाया गया| वही हिंदी दिवस के अवसर पर ऑल इंडिया मजलिस-ए इत्तेहाद उल मुसलमीन प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने विवादित बयान देते हुए कहा कि भारत हिंदी, हिन्दू और हिंदुत्‍व से कहीं अधिक बड़ा है| ओवैसी ने अपने ट्वीट में लिखा कि हिंदी सभी भारतीयों की मातृभाषा नहीं है. क्‍या आप लोग देश में बोली जाने वाली अन्‍य मातृभाषाओं की विविधता और सौंदर्य की प्रशंसा करने की कोशिश कर सकते हैं. उन्‍होंने कहा कि आर्टिकल 29 हर भारतीय को अलग भाषा, स्क्रिप्‍ट और संस्‍कृति का अधिकार देता है|

ओवैसी के विवादित बयान सामने आने के बाद पलटवार करते हुए भाजपा

भारत की गिरती अर्थव्यवस्था के मुद्दे पर मोदी सरकार को आड़े हाथो लेते हुए कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने सैयद मुश्ताक ट्रॉफी का एक वीडियो शेयर किया है| प्रियंका गांधी द्वारा शेयर किये गये इस विडियो में खिलाड़ी द्वारा एक शानदार कैच को लपकते हुए दिखाया गया है| मोदी सरकार को आइना दिखाते हुए इस विडियो के साथ प्रियंका गांधी ने टेक्स्ट मैसेज भी जारी किया है जिसमे लिखा है- भारतीय अर्थव्यवस्था के लिए जनहित में जारी|

अपने ट्वीट में प्रियंका गांधी ने लिखा कि सही कैच पकड़ने के लिए अंत तक गेंद पर नजर और खेल की सच्ची भावना होनी जरूरी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से पूर्वी चंपारण के मोतिहारी से नेपाल के बारा जिले के अमलेखगंज में नवनिर्मित पेट्रोलियम पाइपलाइन का उद्घाटन किया| गौरतलब है कि मोतिहारी से नेपाल के अमलेखगंज तक 69 किलोमीटर लंबी पाइप लाइन बिछायी गयी है जिसके बाद नेपाल को 1.3 एमएमटीपीए पेट्रोलियम पदार्थ निर्यात किया जा सकेगा| पहली क्रॉस बॉर्डर पाइपलाइन के आरंभ होने से भारत के सीमावर्ती इलाके में रहनेवाले लोग सुरक्षित होंगे| इस पाइपलाइन प्रोजेक्ट से भारत के साथ ही नेपाल के लोगों को भी फायदा पहुंचेगा|

इस अवसर पर PM मोदी ने कहा कि भारत-नेपाल की  संयुक्त कोशिशों से द्विपक्षीय परियोजना (मोतीहारी-अमलेखगंज पाइप लाइन)

चांद की सतह पर गिरने के बाद भी चंद्रयान-2 का लैंडर विक्रम नहीं टूटा बल्कि वह पूरी तरह सुरक्षित है| गौरतलब है कि ‘चंद्रयान-2’ के लैंडर विक्रम का चांद पर उतरते समय जमीनी स्टेशन से संपर्क टूट गया था| ‘सॉफ्ट लैंडिंग’ से पहले इसका संपर्क धरती पर मौजूद स्टेशन से टूट गया| सपंर्क तब टूटा जब लैंडर चांद की सतह से 2.1 किलोमीटर की ऊंचाई पर था| इस अभियान में 978 करोड़ रूपये की लागत लगी है। 

रविवार को इसरो चीफ के सिवन ने कहा था कि इसरो ने चंद्रयान 2 के लैंडर 'विक्रम' की लोकेशन पता लगा ली है| उन्होंने कहा कि चंद्रयान-2 के

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को महाराष्ट्र के राज्‍यपाल भगत कोश्‍यारी और मुख्‍यमंत्री देवेंद्र फडणवीज की उपस्थिति में मुंबई मेट्रो परियोजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास किया| मुंबई दौरे के क्रम में पीएम मोदी ने स्‍वदेशी मेट्रो कोच और नए मेट्रो प्रोजेक्‍ट का भी उद्धाटन किया| इससे पहले उन्होंने गणपति की पूजा अर्चना की|

प्रधानमंत्री ने कहा कि आज जब देश 5 ट्रिलियन डॉलर इकोनॉमी के लक्ष्य की तरफ बढ़ रहा है, तब हमें अपने शहरों को भी 21वीं सदी की दुनिया के मुताबिक बनाना ही होगा| इसी सोच के साथ हमारी सरकार अगले पांच साल में आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर पर 100 लाख करोड़ रुपये खर्च करने जा

चंद्रमा की सतह पर 'चंद्रयान-2 के सफल लैंडिंग के बाद भारत दुनिया का चौथा और चाँद के दक्षिणी ध्रुव में पहुंचनेवाला पहला देश बन जाएगा| गौरतलब है कि 'चंद्रयान-2 का लैंडर 'विक्रम' शुक्रवार की देर रात 1:30 से 2:30 बजे के बीच (शनिवार तड़के) चांद की सतह पर 'सॉफ्ट लैंडिंग' करेगा| यह क्षण इसरो के वैज्ञानिकों के लिए न सिर्फ अहम होगा बल्कि 130 करोड़ भारतीयों के यह गर्व का पल होगा। चंद्रयान-2 के सफल लैंडिंग पर भारत के साथ ही पूरी दुनिया की निगाहें टिकी हैं।  चांद की सतह पर चंद्रयान-2 के उतरने से 15 मिनट पहले इसकी रफ्तार को कम की जाएगी।

चाँद

पूर्व गृह और वित्त मंत्री पी चिदंबरम को INX Media case में कोर्ट से राहत नहीं मिली है और अब 19 सितंबर तक चिदंबरम को तिहाड़ जेल में रहना होगा| इससे पहले चिदंबरम ने प्रवर्तन निदेशालय  से जुड़े मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से अग्रिम जमानत नहीं मिलने को शीर्ष अदालत में चुनौती दी थी| सीबीआई की जेल भेजने की अर्जी पर रॉउज एवेन्यू कोर्ट ने मुहर लगा दी है| अब पी| चिदंबरम की तिहाड़ में रातें लकड़ी के सख्त तख्त पर गुजरेंगी| वहां न आरामदायक तकिया-गद्दा होगा और न ही एसी की ठंडी हवा|

गौरतलब है कि अभी तक चिदंबरम सीबीआई मुख्यालय की

सुप्रीम कोर्ट की संविधान पीठ में 18वें दिन अयोध्या मामले को लेकर की गई सुनवाई में मुस्लिम पक्ष की ओर से वरिष्ठ वकील राजीव धवन ने बहस शुरू करते हुए यह आरोप लगाया कि हिंदुओं ने विवादित जगह पर भगवान राम की मूर्तियां चोरी-चुपके से रखी थीं| उन्होंने कहा कि मस्जिद के अंदर 1949 में मूर्तियों का प्रकट होना कोई दैवीय चमत्कार नहीं बल्कि वह एक 'प्लांड अटैक' था| इसलिए अयोध्या विवाद पर विराम लगना चाहिए और अब राम के नाम पर फिर कोई रथयात्रा नहीं निकलनी चाहिए| उनका इशारा बीजेपी द्वारा 1990 में निकाली गई रथयात्रा की ओर था जिसके बाद बाबरी विध्वंस हुआ


showing page 16 of 73

Create Account



Log In Your Account