नई दिल्ली : 74वें स्वतंत्रता दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाल किले की प्राचीर से हुंकार भरते हुए कहा कि LoC से लेकर LAC तक जिसने भी हमें आंख दिखाई है| हमने उन्हें माकूल जवाब दिया है| प्रधानमंत्री ने कहा कि इस वक्त देश में तीन वैक्सीन पर ट्रायल चल रहा है, जैसे ही वैज्ञानिकों की ओर से इसे मंजूरी दी जाती है| पढ़ें अन्य बड़ी खबरें||| 74वें स्वतंत्रता दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाल किले की प्राचीर से हुंकार भरते हुए कहा कि LoC से लेकर LAC तक जिसने भी हमें आंख दिखाई है| हमने उन्हें माकूल जवाब दिया है| पीएम मोदी ने

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चेन्‍नई और पोर्ट ब्लेयर को जोड़ने वाली 2300 किमी लंबी सबमरीन ऑप्टिकल फाइबर केबल का उद्घाटन किया। उल्लेखनीय है कि सबमरीन ऑप्टिकल फाइबर केबल बिछाने की लागत 1224 करोड़ रुपए आई। 2018 में इसकी नींव मोदी ने ही रखी थी। केबल से पोर्ट ब्‍लेयर को स्‍वराज द्वीप, लिटल अंडमान, कार निकोबार, कमोर्ता, ग्रेट निकोबार, लॉन्‍ग आईलैंड और रंगत को भी जोड़ा जा सकेगा।

इस अवसर पर प्रधानमंत्री ने कहा कि इस नेटवर्क से अंडमान-निकोबार के लोगों को सस्ती और तेज इंटरनेट सेवा मिल सकेगी। व्यापार बढ़ाने के लिए ग्रेट निकोबार में 10 हजार करोड़ की लागत से पोर्ट बनाने का भी प्रस्ताव

भारतीय रेलवे ने किसानों के हित में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए आज (7 अगस्त) से किसान रेल की शुरुआत की है| इस ट्रेन से किसान पशुपालकों एवं मत्स्यपालकों  द्वारा उपजाए जानेवाले पैदावार (सब्जी, फल, फिश, मीट, मिल्क) को ससमय बाजार मुहैया कराया जाएगा जो जल्दी खराब हो जाते हैं| रेलवे मंत्री पीयूष गोयल और केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के द्वारा शुक्रवार को इस ट्रेन को हरी झंडी दिखाई| इस अवसर पर महाराष्ट्र के खाद्य एवं उपभोक्ता मामलों के मंत्री छगन भुजबल भी उपस्थित थे| अभी ऐसी पहली ट्रेन महाराष्ट्र से बिहार तक के लिए चल रही है|किसान रेल में

पटना : बिहार के पथ निर्माण मंत्री नंद किशोर यादव ने कहा है कि केंद्रीय सड़क परिवहन एवम राज मार्ग मंत्रालय ने भागलपुर में गंगा नदी पर विक्रमशिला सेतु के समानांतर 4 लेन पुल की निविदा जारी कर दी है। इसके निर्माण के लिए 1116.72 करोड़ की प्रशासनिक स्वीकृति दी जा चुकी है। पुल निर्माण के लिए टेंडर डालने की अंतिम तारीख 10 सितंबर 2020 तय की गई है।

       श्री यादव ने आज यहां कहा कि बिहार के लिए घोषित प्रधान मंत्री पैकेज में शामिल पुल निर्माण की इस परियोजना को चार साल में पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। पुल

देश में कोरोना का कहर लगातार तेजी से बढ़ता जा रहा है। covid19india.org वेबसाइट के आंकड़ों के मुताबिक, देश में पहली बार एक दिन में संक्रमितों का आंकड़ा 50 हजार से ज्यादा हो गया है| पिछले 24 घंटे में रिकॉर्ड 37125 मरीज ठीक भी हुए है और अब देश में एक्टिव केस की संख्या 4 लाख 69 हजार से कुछ अधिक है| भारत में कोरोना सक्रमण से अब तक 32 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है| इस प्रकार कोरोना संक्रमण के अब तक कुल 13.89 लाख मामले सामने आये हैं| शनिवार को महाराष्ट्र में 9251 कोरोना संक्रमित मरीजों की पहचान हुई जबकि तमिलनाडु में

जम्मू-कश्मीर में 4G इंटरनेट सेवा चालू करने के मुद्दे पर हालात की समीक्षा के लिए विशेष कमेटी का गठन किया जा चुका है| यह जानकारी सर्वोच्च न्यायालय में सोलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने दी है| सुप्रीम कोर्ट ने एक न्यायमूर्ति एन वी रमण की अगुवाई वाली तीन-न्यायाधीशों की पीठ ने केंद्र से कहा कि वह क्षेत्र में 4 जी इंटरनेट सेवाओं पर प्रतिबंध लगाने के आदेशों की समीक्षा से संबंधित केंद्रीय गृह सचिव की अध्यक्षता वाली उच्चाधिकार प्राप्त समिति द्वारा लिए गए फैसले के संबंध में एक हलफनामा दायर करे।

इसमें सुप्रीम कोर्ट के आदेश का उल्लंघन करने को लेकर सरकार के खिलाफ अवमानना की कार्रवाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से भारत-यूरोपीय संघ शिखर सम्मेलन में शामिल हुए| 15वें भारत-यूरोपीय संघ शिखर सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि भारत और यूरोपीय संघ प्राकृतिक साझेदार हैं| हमारी साझेदारी विश्व की शांति और स्थिरता के लिए महत्वपूर्ण है| भारत में नवीकरणीय ऊर्जा (रिन्यूबल एनर्जी) के उपयोग को बढ़ाने की हमारी कोशिशों में हम यूरोप से निवेश और प्रौद्योगिकी को आमंत्रित करते हैं| प्रधानमन्त्री ने कहा कि भारत और यूरोपीय संघ 'नेचुरल पार्टनर' हैं इसलिए विश्व शांति और स्थायित्व के लिए हमारी भागीदारी बहुत मायने रखती है। इस वार्ता से यूरोप के साथ भारत के आर्थिक और सांस्कृ्तिक संबंध मजबूत

सर्वोच्च न्यायालय ने कोर्ट की ओर से जारी नोटिस या समन को सोशल नेटवर्किंग साइटस, वाट्सएप्प और टेलीग्राम के माध्यम से भेजने की इजाजत दे दी है| सर्वोच्च अदालत ने कहा कि नोटिस या समन को सोशल मीडिया के साथ-साथ ई-मेल से भी भेजा जा सकता है| व्हाट्सएप्प पर दो ब्लू टिक ये सुनिश्चित करेंगे कि रिसीवर ने नोटिस देख लिया है|

अब इसके बाद व्हाट्सएप के जरिए भेजे गए लीगल नोटिस या समन वैध कानूनी सबूत हैं और नीले टिक इस बात को प्रमाणित करेंगे कि भेजे गए संदेश को रिसीवर ने प्राप्त कर लिया है| व्हाट्सएप से नोटिस के रूप में

चीन की हर चालबाजी को नाकाम करने के लिए लाइन ऑफ एक्चुअल कंट्रोल पर भारतीय सेना चाक-चौबंद है| चीनी सरहद पर सुखोई, मिग जैसे युद्धक विमान से निरंतर निगरानी रखी जा रही है| भारतीय सैनिक थल, जल से लेकर नभ तक चीन की चालबाजी को मटियामेट करने के लिए पूरी तरह से तत्पर हैं| फिलहाल चीन ने कदम पीछे खींच लिया है| वायुसेना के कई लड़ाकू विमान और हेलीकॉप्टर अपाचे, चिनूक और मी-17 भी दुश्मन पर नजर रखने के लिए लगातार उड़ान भर रहे हैं|

भारतीय वायुसैनिक 15 डिग्री तापमान और तेज बर्फीली हवाओं से जूझते हुए सरहद दुश्मन की हर हरकत पर नजर रखें

शंखनाद: उत्तर प्रदेश में कानपुर में बिकरु गांव में पुलिस टीम पर फायरिंग करके आठ पुलिसवालों की हत्या करने वाले हिस्ट्रीशीटर विकास दुबे और उसके साथियों की तलाश में एडीजी कानून व्यवस्था प्रशांत कुमार समेत छह अफसरों की टीम बनाई गई है। इसमें ठोकिया और ददुआ गैंग का एनकाउंटर करने वाली एसटीएफ के अफसर भी शामिल हैं।

पुलिस ने विकास दुबे के घर की तलाशी लेने के बाद उसे सील कर दिया है। कानपुर जोन के आईजी मोहित अग्रवाल मौके पर डेरा डाल रखा है। एडीजी प्रशांत कुमार भी लखनऊ से कानपुर पहुंचे हैं। कानपुर जिले को सील कर दिया गया है। 7 हजार की संख्या में पुलिसकर्मियों की टीम विकास दुबे की तलाश में

शंखनाद: पीएम नरेंद्र मोदी शुक्रवार सुबह चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) जनरल विपिन रावत और थलसेना अध्यक्ष मनोज मुकुंद नरवणे के साथ अचानक लेह पहुंच गए। चीन की आक्रामक पीपल्स लिब्रेशन आर्मी (पीएलए) के खिलाफ सीमा पर भारत की तैयारियों का जायजा लेने के साथ ही पीएम मोदी ने भारत के जोशीले सैनिकों का हौसला आसमान से भी ऊंचा कर दिया है। माना जा रहा है कि पीएम ने ड्रैगन को सख्त संदेश दे दिया है कि हिन्दुस्तान उसे उसी की भाषा में जवाब देने के लिए तैयार है।

मोदी ने नीमू में 11 हजार फीट ऊंची फॉरवर्ड लोकेशन पर आर्मी, एयरफोर्स और आईटीबीपी के जवानों से बात की। नीमू


showing page 9 of 73

Create Account



Log In Your Account