पटना  : केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार द्वारा बाबा साहब, सरदार पटेल और जवाहरलाल नेहरू के संविधान पर लगातार आघात पहुंचाया जा रहा है। इस सरकार लगातार संविधान पर हमला कर रही है। इससे ऐसा प्रतीत होता है कि अब गोरे अंग्रेज की जगह पर काले अंग्रेज आ गए हैं। आज इन काले अंग्रेज से संविधान को बचाने की नौबत आ पड़ी है, क्‍योंकि ये काले अंग्रेज गोरे अंग्रेजों से अधिक खतरनाक है। तभी ये संविधान विरोधी NRC और CAA  गलत तरीके से देश पर थोपना चाह रहे हैं, जिसे जनतांत्रिक विकास पार्टी बिहार में कभी लागू होने नहीं देगी। इसलिए पार्टी ने निर्णय लिया है कि संविधान विरोधी नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ

पटना : आम आदमी पार्टी, बिहार के प्रदेश कार्यालय में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में पार्टी प्रदेश उपाध्यक्ष मनोज कुमार ने नागरिकता संशोधन कानून और NRC सहित अन्य कई मुद्दों पर चिंता प्रकट करते हुए भाजपा पर निशाना साधा|

1- कैब और एनआरसी के हाथ धर्मनिरपेक्षता के खून से रंगे है,यह भारत के संविधान को शर्मसार करता है। एनआरसी देश के अन्य राज्यों में रह रहे  बिहार और यूपी के नागरिको को अपमानित करने के साथ साथ बेरोजगार करेगा।एनआरसी से बिहार की अर्थवव्यवस्था कमजोर होगी। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कैब और एनआरसी बिल के पक्ष में लोकसभा और राज्यसभा मे वोट कर अपने को संघी

पटना : नागरिकता संशोधन कानून को लेकर देश के अलग-अलग हिस्सों, खासकर पूर्वोत्तर राज्यों में जारी हिंसक घटनाओं को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए असली देशी पार्टी  के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन यादव ने शांति व्यवस्था बनाये रखने की अपील की है| उन्होंने कहा कि नागरिकता संशोधन कानून देशहित और जनहित में है| इससे शरणार्थी और घुसपैठियों में फर्क करने में आसानी होगी| गैरकानूनी तरीके से देश के अंदर रह रहे वैसे घुसपैठियों को बाहर करने का रास्ता साफ़ होगा जो भारत में रहकर यहां के सौहार्दपूर्ण सामाजिक ताना-बाना को धवस्त कर असामाजिक गतिविधियों में लिप्त रहा करते हैं| यह बिल देश की स्थिति को बदलने वाला है और आने वाले

पटना : जनतांत्रिक विकास पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल कुमार ने जदयू के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रशांत किशोर के उस बयान का समर्थन किया है, जिसमें उन्‍होंने नागरिकता संशोधन बिल का विरोध किया है। अनिल कुमार ने कहा कि जदयू को अपने राष्‍ट्रीय उपाध्‍यक्ष के सुझाव पर विचार करना चाहिए। बता दें कि केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार द्वारा सोमवार को लोकसभा में नागरिकता संशोधन बिल पास हो गया। इसका समर्थन जदयू ने भी किया, जिसके बाद जदयू में दो फाड़ हो गया है। खुद जदयू के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रशांत किशोर ने इस बिल का विरोध करते हुए नीतीश कुमार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। यही वजह

पटना : राजद के आज आयोजित अधिवेशन को पार्टी बचाने की कवायद बताते हुए भाजपा प्रवक्ता व पिछड़े समाज के नेता राजीव रंजन ने कहा “ राजद के अंदरखाने में छिड़ा महायुद्ध अब किसी से छिपा नही है. लोग बताते हैं कि राजद के युवराजों के दिन प्रतिदिन बढ़ते अहंकार और तानाशाही से आज़िज आ कर पार्टी के कई कार्यकर्ता और नेताओं ने तेजस्वी के खिलाफ अंदर ही अंदर मोर्चा खोला हुआ है. इनकी पार्टी का यह तथाकथित अधिवेशन दरअसल इन्ही नेताओं की आवाजों को शांत करने के लिए आयोजित किया जा रहा है. दरअसल लोकसभा में चुनावों में पार्टी की लुटिया डुबोने के बाद से तेजस्वी

पटना : भाजपा नेता व उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी ने ट्विटर के जरिये नागरिकता संशोधन विधेयक पर जारी विरोध एवं कर्नाटक उपचुनाव में 15 में से 12 सीटों पर भाजपा का कब्जा होने से संबंधित एक साथ तीन ट्वीट कर विरोधियों पर हमला बोला है| नागरिकता संशोधन बिल एवं कर्नाटक उपचुनाव के नतीजों को अगर सुशील मोदी के नजरिये से देखा जाय तो ...........

1. गृहमंत्री अमित शाह ने लोकसभा में नागरिकता संशोधन बिल पेश कर धर्म के आधार पर देश का बँटवारा स्वीकार करने के उस ऐतिहासिक अपराध के परिमार्जन की शुरुआत कर दी, जिसके कारण पाकिस्तान और बांग्लादेश जैसे देशों में हिंदू, ईसाई, पारसी अल्पसंख्यकों को

क्या सोने की तरह केंद्र सरकार प्याज को भी ग्राम के भाव बेचेगी : पप्पू यादव

पटना : जन अधिकार पार्टी (लो) के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष सह पूर्व सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव प्‍याज की बढ़ी कीमतों को लेकर लगातार केंद्र सरकार पर आक्रमक हैं। इस वजह से भाजपा कार्यालय, बिहार के उपमुख्‍यमंत्री सुशील कुमार मोदी के घर और लोजपा कार्यालय के पास सस्‍ता प्‍याज बेचने के बाद पप्‍पू यादव ने आज बाजार समिति के गोलंबर पर छात्रों एवं महिलाओं के बीच 30 रूपए प्रति किलो प्‍याज बेचा। विभिन्न लॉजों में रहने वाले छात्रों एवं इस इलाके की महिलाओं को जैसे ही इस बात की खबर मिली कि पप्पू यादव,  बाजार

पार्टी अध्यक्ष मुकेश सहनी की उपस्थिति में अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ ग्रहण की वीआईपी की सदस्यता

प्रदेश में लगातार बढ़ रहा है विकासशील इंसान पार्टी का राजनीतिक हस्तक्षेप- मुकेश सहनी

पटना : लोक जनशक्ति पार्टी की पूर्व महिला प्रदेश अध्यक्ष नीलम सिन्हा अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ विकासशील इंसान पार्टी में शामिल हुई. शुक्रवार को वीआईपी कार्यालय में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ‘सन ऑफ़ मल्लाह’ मुकेश की उपस्थिति में उन्होंने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की.

इस अवसर पर पत्रकारों से बातचीत में मुकेश सहनी ने नीलम सिन्हा का पार्टी में स्वागत करते हुए कहा कि बिहार में वीआईपी का

पटना :  बढ़ते हुए प्याज के दाम को लेकर जन अधिकार पार्टी के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष और पूर्व सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव  केंद्र सरकार पर लगातार आक्रमक हैं। इस वजह से भाजपा कार्यालय और बिहार के उपमुख्‍यमंत्री सुशील कुमार मोदी के घर के पास सस्‍ता प्‍याज बेचने के बाद पप्‍पू यादव ने आज केंद्रीय खाद्य मंत्री रामविलास पासवान की पार्टी लोजपा कार्यालय के बाहर 30 रूपए प्रति किलो प्‍याज बेचा। इलाके के लोगों को जैसे ही इस बात की खबर मिली कि पप्पू यादव, लोजपा कार्यालय के बाहर सस्ते दर पर प्याज बेच रहे हैं, तो कुछ ही देर में सैकड़ों की संख्या में स्थानीय लोग वहां पर मौजूद

पटना : जेल में बंद लालू प्रसाद यादव को राष्ट्रीय जनता दल का 11 वीं बार निर्विरोध अध्यक्ष चुने जाने पर राष्ट्रीय जनससंभावना पार्टी ने सवाल खड़ा दिया है| राजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेन्द्र सहनी ने लालू प्रसाद पर निशाना साधते हुए कहा कि राष्ट्रीय जनता दल के अस्तित्व को मिटने से अब कोई भी ताकत रोक नहीं सकता है|  उन्होंने कहा कि स्थापना काल से ही सत्ता, स्वार्थ और परिवारवाद में उलझी राष्ट्रीय जनता दल एक परिवार की पार्टी बनकर रही है| समर्पित पार्टी कार्यकर्ताओं की अनदेखी से राजद पूरी तरह से खंड-खंड हो चुकी है| 

गौरतलब है कि वर्ष 1997 में राजद के

उपेन्द्र कुशवाहा की हर राजनैतिक नौटंकी को इस बार बिहार की जनता करेगी नाकाम : ललन यादव 

पटना: स्वार्थ और सत्ता पाने की भूख में आमरण अनशन करनेवाले उपेन्द्र कुशवाहा ने महागठबंधन से आश्वासन की घुटी पीने के बाद आखिरकार अपना अनशन तोड़ ही दिया| यह आरोप लगाते हुए असली देशी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन यादव ने कहा है कि उपेन्द्र कुशवाहा को शिक्षा और शिक्षकों की समस्याओं से कही कोई लेना-देना नहीं है| 2020 में होनेवाले बिहार विधानसभा में सियासी लाभ लेने एवं महागठबंधन में जगह पाने के लिए उपेन्द्र कुशवाहा की यह एक राजनैतिक नौटंकी मात्र थी| सवालिया लहजे में श्री


showing page 20 of 54

Create Account



Log In Your Account