पटना, 22 जून : राष्‍ट्रवादी जन कांग्रेस पार्टी के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष ई. शंभूनाथ सिन्‍हा ने भारतीय जनता पार्टी पर पर्दे के पीछे से सवर्ण विरोधी एजेंडा लागू करने का आरोप लगाया है| उन्होंने कहा कि बिहार में जब से भाजपा के साथ नीतीश कुमार की सरकार बनी है, तब से सवर्ण समाज खासकर ब्राह्मर्षि एवं व्‍यवसायी वर्ग के लोगों को सुनियोजित तरीके से प्रताडि़त किया जा रहा है। वहीं, मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार इस अभियान में भाजपा का मोहरा बनते जा रहे हैं। राजवंशी नगर स्थित पार्टी कार्यालय में आयोजित मिलन समारोह सह संवाददाता सम्‍मेलन में ई. शंभूनाथ सिन्‍हा ने कहा कि ब्राह्मर्षि एवं व्‍यवसायी वर्ग के लोगों की हत्‍या एवं उन्‍हें प्रताडि़त करने की

बिहार प्रदेश समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष  देवेन्द्र प्रसाद यादव ने शिशिर कुमार राय को समाजवादी पार्टी बिहार के प्रदेश प्रवक्ता के पद पर मनोनीत किया है। शिशिर कुमार राय मूलतः बक्सर के रहने वाले है। इस दायित्व को मिलने पर उन्होंने खुशी जताई है और पूर्व केन्द्रीय मंत्री सह सपा प्रदेश अध्यक्ष देवेन्द्र प्रसाद यादव एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री सह पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के प्रति आभार जताया हैं।

इस मौके पर शिशिर राय ने कहाँ कि प्रदेश में किसानों, मजदूरों, बेरोजगारों, नौजवानों की स्थिति दयनीय हैं और छात्रों को एग्जाम देने के बाद पुलिस से लाठी डंडा खाना पड़ता है।

बीएस येदियुरप्पा ने कर्नाटक मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ लेने के दो दिन बाद अपने पद से इस्तीफा दे दिया है| इस्तीफे से पहले येदियुरप्पा ने विधानसभा में भावुक भाषण दिया| येदियुरप्पा ने कहा कि वह अपनी आखिरी सांस तक किसानों और कर्नाटक की जनता के लिए काम करते रहेंगे| इस दौरान उन्होंने कांग्रेस और जेडीएस की आलोचना भी की| कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके कर्नाटक की जनता को धन्यवाद दिया| उन्होंने कहा कि यह घटना बीजेपी के लिए सबक है| बीजेपी भी शाम 6 बजे इस संबंध में प्रेस कॉन्फ्रेंस करने वाली है| इससे पहले कांग्रेस के दो लापता विधायक आनंद सिंह और प्रताप गौड़ा पाटिल विधानसभा

नयी दिल्ली : जदयू से अलग होने के बाद शरद यादव गुट ने ‘लोकतांत्रिक जनता दल' के नाम से अब अपनी एक अलग पार्टी भी बना ली है| मिली जानकारी के मुताबिक़ इस नयी पार्टी  के नाम को चुनाव आयोग से मंजूरी मिल गयी है. हालांकि अभी पार्टी का चुनाव चिह्न सुनिश्चित नहीं हो सका है| 18 मई को दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में प्रस्तावित एक राष्ट्रीय सम्मेलन के माध्यम से इस नयी पार्टी की  विधिवत रूप से शुरुआत की जायेगी|

पार्टी की नवनियुक्त महासचिव सुशीला मोराले ने बताया कि संवैधानिक संस्थाओं पर मंडराते संकट और राष्ट्रीय समस्याओं से देश में फैली निराशा से निजात दिलाने के लिये उनकी पार्टी राजनीतिक विकल्प बनेगी| इस बीच समझा जाता है

पटना: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार विधान परिषद चुनाव में सोमवार को नामांकन करेंगे। इधर, बिहार विधान परिषद की 11 सीटों पर हो रहे चुनाव में सत्ताधारी दल जदयू ने शनिवार की  देर शाम तक अपने दो नये उम्मीदवार खालिद अनवर और रामेश्वर महतो के रूप में तय किए। पार्टी ने मुख्य प्रवक्ता संजय सिंह के साथ ही चंदेश्वर प्रसाद चंद्रवंशी को विधान परिषद के लिए टिकट नहीं देने का फैसला लिया है। विधान परिषद में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के अलावा रामेश्वर महतो एवं खालिद अनवर के रूप में दो नये चेहरे होंगे।

उधर बीजेपी की तरफ से उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी, स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय और पूर्व केंद्रीय मंत्री संजय पासवान का नाम फाइनल किया गया है। केंद्रीय चुनाव समिति

अगरतला.त्रिपुरा में अनुमान सही साबित हुए। विधानसभा की कुल 60 में से 59 सीटों पर हुए चुनाव में बीजेपी और उसके सहयोगियों को 43 सीटें मिलीं। यहां बीजेपी को मिली कामयाबी के पीछे पार्टी के तीन दिग्गज हेमंत बिस्व सरमा, बिप्लब कुमार देब और सुनील देवधर का किरदार अहम है। इनमें से मुख्यमंत्री पद की रेस में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और पहली बार विधानसभा चुनाव लड़े बिप्लब सबसे आगे है। उधर, नगालैंड में भी बीजेपी समर्थित एनडीपीपी के सत्ता में आने के आसार हैं। ऐसा हुआ तो राज्य के तीन बार सीएम रहे नेफ्यू रियो मुख्यमंत्री बन सकते हैं।

 

त्रिपुरा: बीजेपी की सरकार बनेगी

नाम: बिप्लब कुमार देब, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष

उम्र: 48 साल

पटना: एनडीए में हाशिये पर होने से नाराज चल रहे हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने एनडीए से अब अपना  लिया है।  पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी और तेजस्वी यादव हम पार्टी के अध्यक्ष मांझी के घर पहुंचे और घंटों दोनों के बीच बातचीत का दौर चला। जिसके बाद मांझी ने एनडीए से नाता तोड़ने का ऐलान कर दिया।बिहार में तेजी से चल रहे राजनीतिक उठा पटक के बीच जीतन राम मांझी अपने दल बल के साथ बिना समय गंवाए  बिहार के "महागठबंधन' में शामिल हो गए हैं। 
गौरतलब है कि मांझी के NDA से नाता तोड़ महागठबंधन में शामिल होने के बाद बिहार की राजनीति

नयी दिल्ली : देश में  लोकसभा और विधानसभा सीटों के लिए होनेवाले उपचुनावों के साथ ही देश के अन्य राज्यों में होने वाले चुनावों में सत्तासीन भाजपा को मात देने के लिए कांग्रेस ने नयी रणनीति बनाकर खाका खींच दिया है| कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में हुर्इ स्टीयरिंग कमेटी की बैठक में आगामी उपचुनावों आैर राज्यों के विधानसभा चुनाव की रणनीति पर चर्चा की गयी. बैठक में यह तय किया गया कि इन चुनावों के दौरान पार्टी युवाआें की बेरोजगारी, किसानों की समस्याआें आैर देश में बढ़ती बेकारी जैसे मुद्दों को जनता के समक्ष पेश किया जायेगा| 

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गाँधी ने सीडब्ल्यूसी को भंग कर 34 सदस्यीय एक स्टीयरिंग कमेटी बनायी थी,

पटना: - उपचुनाव को लेकर राजद और कांग्रेस के बीच रस्साकस्सी दिनोदिन बढ़ती ही जा रही है। कांग्रेस ने राजद पर सीटों को लेकर एकतरफा फैसला लेने का आरोप लगाया है, वहीं राजद उपाध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने साफ़ कर दिया है कि कांग्रेस को अगर सीट चाहिए तो मिल-बैठकर बात करें। लालू प्रसाद यादव और तेजस्वी की अनुपस्थिति में चल रही राजद की महत्वपूर्ण बैठक की अध्यक्षता करते हुए राबड़ी देवी ने कहा कि बिहार की तीन सीटों के लिए होने वाले उपचुनाव में राजद की ही जीत होगी। उन्होंने कहा कि हमें और हमारी पार्टी को लालू प्रसाद का नेतृत्व प्राप्त है। गठबंधन के सवाल पर उन्होंने कहा कि अगर

कासगंज हिंसा पर बसपा सुप्रीमो ने बीजेपी सरकार की कड़ी आलोचना करते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। रविवार को जारी एक बयान में उन्होंने कहा कि बीजेपी शासित राज्यों में कानून व्यवस्‍था का बुरा हाल है। गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश के कासगंज में गणतंत्र दिवस के मौके पर तिरंगा यात्रा के दौरान दो समुदायों के बीच झड़प हुई थी। जिसमें हिंदू युवा कार्यकर्ताओं और मुस्लिम समाज के लोगों से हुई भिड़ंत में एक हिंदू युवक की मौत और दो अन्य लोग घायल हुए थे। घटना के बाद मामले ने तूल पकड़ लिया और शहर में कई जगहों में तोड़फोड़ और पथराव की घटनाएं हुई। 

कांग्रेस पार्टी ने त्रिपुरा और मेघालय विधानसभा चुनाव के मद्देनजर उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी है। पार्टी ने त्रिपुरा से 56 उम्मीदवारों को चुनावी समर में उतारने का फैसला किया है, जबकि मेघालय के चुनावी समर में कांग्रेस पार्टी ने 57 उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की है। गौरतलब है कि त्रिपुरा में 18 फरवरी को मतदान होने हैं, वहीं मेघालय में 27 फरवरी को वोट डाला जाएगा जिसके चुनावी परिणाम तीन मार्च को आएंगे।

EC के मुताबिक इन राज्यों में दो चरण में चुनाव होगा। राज्यों में वीवीपैट से चुनाव होंगे। साथ ही हर बूथ पर एक-एक ईवीएम में वीवीपैट का मिलान होगा। उम्मीदवारों के लिए चुनाव में खर्च की सीमा 20 लाख


showing page 37 of 54

Create Account



Log In Your Account