पटना : जेडीयू नेता व बिहार राज्य खाद्य आयोग के अध्यक्ष विद्यानंद विकल ने कहा है कि जब तक चाहे नितीश कुमार मुख्यमंत्री के पद पर बने रहेंगे|

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नितीश कुमार का विकास कार्य और अब तक का उनका कार्यकाल एक मॉडल के रूप में पूरे देश के सामने है| अपने काम के बल पर ही पुनः नितीश कुमार मुख्यमंत्री बने हैं और उनका मुख्यमंत्री बनना बिहार की प्रगति के हक में है|

श्री विकल ने कहा कि अरुणाचल प्रदेश में भाजपा ने जो रुख अख्तियार

पटना : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के विश्वनीय और भारतीय प्रशासनिक सेवा के सेवानिवृत्त अधिकारी आरसीपी सिंह को जनता दल यूनाइटेड का नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया है| राष्ट्रीय कार्यकारिणी की दो दिवसीय बैठक के दूसरे दिन नीतीश कुमार ने कहा कि एक साथ दो पद संभालने में मुश्किलें आ रही थी| यही कारण है कि राष्ट्रीय कार्यकारिणी की दूसरे दिन की बैठक में नीतीश कुमार ने जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने की घोषणा की। इसके बाद जदयू के राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) आरसीपी सिंह को पार्टी का अध्यक्ष बनाने का प्रस्ताव दिया गया, जो सर्वसम्मति से स्वीकृत किया गया| नीतीश कुमार पहले भी कई

पूर्व मुख्यमंत्री व भाजपा सांसद सुशील कुमार मोदी ने ट्विट के जरिये राहुल गाँधी पर निशाना साधा है| उन्होंने कहा है कि भारत में लोकतंत्र को काल्पनिक बताना वर्ष का सबसे बडा झूठ है| इसके लिए राहुल गाँधी माफ़ी मांगे|

1.  राहुल गांधी ने राफेल विमान सौदे पर लगातार झूठ बोला। इस मामले में उन्हें सुप्रीम कोर्ट से माफी भी मांगनी पडी, फिर भी वे अपने बयानों के प्रति गैरजिम्मेदार ही बने रहे। कृषि कानून के विरुद्ध दो करोड किसानों के हस्ताक्षर और भारतीय लोकतंत्र को काल्पनिक बताना उनका नवीनतम झूठ है। उन्हें इस साल के सबसे बडे झूठ के लिए जनता से माफी माँगनी चाहिए। असल

पटना : बिहार के पथ निर्माण मंत्री मंगल पांडेय ने नवादा व जमुई के बीच 523 करोड़ की लागत से बन रहे कादिरगंज-खैरा पथ का निर्माण कार्य मार्च 2021 तक पूरा करने का निर्देश दिया है। श्री पांडेय ने आज यहां बताया कि राजकीय उच्च पथ स्टेट हाइवे संख्या- 82 के अंतर्गत लगभग 75 किलोमीटर पथांश लंबाई में कादिरगंज-खैरा पथ का तीन पैकेजोें में विभक्त कर निर्माण कार्य कराया जा रहा है। पैकेज संख्या- 5 और 6 में कार्य प्रगति पर है और पैकेज संख्या- 7 में रोड की स्थिति ठीक रहने के कारण सिर्फ पुल-पुलियों का निर्माण होना है। जिसका कार्य एक सप्ताह के भीतर प्रारंभ

पटना : बिहार समाजवादी पार्टी के प्रदेश महासचिव देवेन्द्र सिंह यादव के नेतृत्व में पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की 118वीं जयंती पूरी श्रद्धा के साथ मनाई गई। जयंती के मौके पर चौधरी चरण सिंह की तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर बिहार समाजवादी पार्टी के नेताओ ने उन्हें नमन किया और उनके बताये रास्ते पर चलने का संकल्प लिया।

समाजवादी नेताओं से एकजुट होने का आह्वान करते हुए देवेंद्र सिंह यादव ने कहा कि वर्तमान सरकार के कार्यकलापों से आज देश बिकने के कगार पर है। अपने मन की बात करनेवाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी किसानों के मन की

पटना : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जयप्रकाश नारायण अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के विस्तारीकरण कार्य योजना की जानकारी ली। इस दौरान जयप्रकाश नारायण अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा के निदेशक भूपेन्द्र सिंह नेगी ने मुख्यमंत्री को एयरपोर्ट के विस्तारीकरण के मास्टर प्लान की विस्तृत जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने निरीक्षण के दौरान एयरपोर्ट के विस्तारीकरण के संबंध में अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान पत्रकारों से बात करते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि पटना एयरपोर्ट पर और बेहतर सुविधाओं के लिए विस्तारीकरण के तहत जो भी जरुरी कार्य हैं वो किये जायेंगे ताकि बड़ी संख्या में हवाई जहाज यहां आ जा सके। उन्होंने कहा कि पटना एयरपोर्ट पर हवाई

मुख्यमंत्री ने जलवायु के अनुकूल कृषि कार्यक्रम के तहत 30 जिलों में प्रथम वर्ष एवं 8 जिलों में द्वितीय वर्ष के कार्यक्रम का किया शुभारंभ

  • फसल अवशेष को जलाने से पर्यावरण पर संकट उत्पन्न होगा और इस संकट से आने वाली पीढ़ी को समस्या होगी 
  • जलवायु के अनुकूल कृषि से किसानों की लागत में कमी आती है और उन्हें अधिक लाभ होता है    
  • मौसम के अनुकूल कृषि कार्यक्रम को जन-जन तक पहुंचाना है
  • नई तकनीक के यंत्रों के माध्यम से कटनी के बाद सीधे बुआई के कार्य होने से किसानों को लाभ हो रहा है
  • जलवायु

पटना : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में 1 अणे मार्ग स्थित ‘संकल्प’ में राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग की समीक्षात्मक बैठक हुई। समीक्षा के दौरान राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अपर मुख्य सचिव विवेक कुमार सिंह ने अपने प्रस्तुतीकरण में पिछली बैठक के अनुदेश एवं अनुपालन की जानकारी दी। उन्होंने लैंड रिकॉर्ड, लैंड सर्वे एवं सेटेलमेंट, लैंड कांसोलिडेशन एवं लैंड एक्यूजिशन के संबंध में किए जा रहे कार्यों के संबंध में प्रगति की विस्तृत जानकारी दी।

ऑनलाइन म्यूटेशन, स्पेशल सर्वे, अभियान बसेरा, ऑपरेशन भूमि दखल दहानी की अद्यतन स्थिति की जानकारी दी। अपनी प्रस्तुति में ऑनलाइन म्युटेशन, ऑनलाइन भू-लगान, ऑनलाइन जमाबंदी, ऑनलाईन एल0पी0सी0, परिमार्जन,

पटना : किसानों के नाम पर आज कांग्रेस व अन्य विपक्षी दलों द्वारा किए गये भारत बंद पर पलटवार करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ संजय जायसवाल ने कांग्रेस पर कविता के जरिये सीधा हमला बोला. भाजपा के सोशल मीडिया व आईटी के प्रदेश संयोजक मनन कृष्ण द्वारा रचित कविता को फेसबुक के माध्यम से डालते हुए उन्होंने लिखा कि कांग्रेस का खेल निराला है..
संजय जायसवाल का कांग्रेस पर कविता वार
'हे कांग्रेस
तेरे खेल निराले
पिस रहे हैं भोले-भाले
थोड़ी तो खुद पर शर्म करो
देश पर थोड़ा रहम करो!
क्या पाओगे झूठ बोलकर?
सच्चाई का गला घोंटकर,
गांधीजी को याद करो
ना देश

पटना : भाजपा के वरिष्ठ नेता व पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने राज्यसभा के लिए निर्विरोध निर्वाचन के बाद सोमवार को बिहार विधान सभा में पटना के आयुक्त से जीत का प्रमाणपत्र लेने के बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह,अपनी पार्टी भाजपा, विपक्षी पार्टियों व उन सभी का आभार व्यक्त किया जिन सदस्यों ने उनके नामांकन पत्र पर प्रस्तावक के तौर पर हस्ताक्षर किया था। उन्होंने कहा कि राज्य सभा में वे जहां बिहार के मुद्दों को प्रमुखता से उठायेंगे वहीं केन्द्र सरकार और उसके विभिन्न मंत्रालयों से बिहार को अधिक से अधिक मदद दिलाने की कोशिश भी करते रहेंगे। 

श्री मोदी ने

पटना : राज्यसभा उपचुनाव 2020 में एनडीए प्रत्याशी सुशील कुमार मोदी निर्विरोध निर्वाचित घोषित किये गये। गौरतलब है कि राज्यसभा उपचुनाव के लिए दो प्रत्याशियों ने नामांकन किया था| इनमे एनडीए प्रत्याशी के रूप में भाजपा नेता सुशील कुमार मोदी एवं निर्दलीय प्रत्याशी श्याम नंदन प्रसाद।  निर्दलीय प्रत्याशी श्याम नंदन प्रसाद के नामांकन पत्र में एक भी प्रस्तावक का नाम / हस्ताक्षर अंकित नहीं रहने के कारण उनका नामांकन अवैध पाया गया और अंततः उनकी उम्मीदवारी रदद् कर दी गयी| इस प्रकार राज्यसभा उपचुनाव के लिए एकमात्र प्रत्याशी के रूप में भाजपा के सुशील कुमार मोदी का नामांकन पत्र ही वैध पाया गया। 

नाम वापसी की अंतिम तिथि 7


showing page 13 of 101

Create Account



Log In Your Account