पटना : बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने किसानों की मांग को जायज ठहराया है| कृषि कानून के खिलाफ जारी किसानों के आन्दोलन के समर्थन में तेजस्वी यादव ने महागठबंधन के नेताओं के साथ पटना के गांधी मैदान में धरना दिया|  उन्होंने कहा कि केंद्र की NDA सरकार और 15 वर्षों से बिहार की एनडीए सरकार लगातार किसान विरोधी फैसले ले रही है. अब ये किसानों से बात करने का नाटक कर रहे है लेकिन क़ानून बनाते समय इन्होंने किसानों, उनके संगठनों और राज्य सरकारों से राय-मशवरा किये बिना ही संसद में एकतरफ़ा 3 कृषि विधेयकों को पास करा लिया। तेल, रेल, जहाज, बंदरगाह, हवाई अड्डे, बीएसएनएल,

पटना : नरेंद्र मोदी सरकार द्वारा लाये गये तीनों कृषि कानूनों को रद्द करने की मांग पर अड़े देश के किसानों के समर्थन में अब तेजस्वी यादव भी खुलकर मैदान में आ गये है| आज पटना में राजद प्रदेश कार्यालय में आयोजित एक प्रेस कांफ्रेस में तेजस्वी यादव ने केन्द्र सरकार के इस कानून को किसान और गरीब विरोधी करार दिया है|

तेजस्वी ने केन्द्र सरकार पर सभी सरकारी संस्थाओं को निजी हाथों में बेचने का आरोप लगाते हुए कहा कि यह सरकार अब किसानों को भी मजदूर बनाना चाह रही है| कृषि कानून को जीएसटी और नोटबंदी की तरह जन विरोधी बतलाते हुए तेजस्वी ने

पटना : कांग्रेस को निशाने पर लेते हुए भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष राजीव रंजन ने कहा “ दुनिया में ऐसी कोई पार्टी नहीं होगी जो अपनी राजनीति चमकाने के लिए अपने ही देशवासियों के अधिकार का गला घोंटने की कोशिश करे. नए कृषि कानूनों की खिलाफ़त और बिचौलियों के समर्थन में खड़े होकर कांग्रेस ने एक बार फिर यह साबित कर दिया है कि उसकी निगाह में देश और देशवासियों का कोई मोल नहीं है.”

उन्होंने कहा “ जिस कृषि कानूनों के समर्थन में पूरा देश खड़ा है, कांग्रेस अपने शासित राज्यों में उन्हीं की मुखालफत कर लोगों को गुमराह कर रही है. सरकार

पटना : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पटना प्रमंडलीय आयुक्त कार्यालय में राज्यसभा उपचुनाव के लिए एन0डी0ए0 प्रत्याशी सुशील कुमार मोदी के नामांकन में शामिल हुए। नामांकन के पश्चात पत्रकारों से बात करते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि आज हम सब सुशील कुमार मोदी जी को बधाई देने के लिए आए हैं। इन्होंने बिहार की काफी सेवा की है। ये पहले से ही लोकसभा, विधानसभा, विधानपरिषद् के सदस्य रह चुके हैं और अब राज्यसभा के भी सदस्य बनने जा रहे हैं। ये चारों सदन के सदस्य होने जा रहे हैं। ऐसा सौभाग्य बहुत कम लोगों को मिलता है। इसलिए इन्हें विशेष तौर पर बधाई है।

मुझे पूरा

पटना : केंद की मोदी सरकार द्वारा कोरोना काल में पारित कृषि बिल को किसान विरोधी बताते हुए आज जनतांत्रिक विकास पार्टी ने आगामी 14 दिसंबर 2020 को बिहार के सभी प्रखण्ड मुख्यालयों में एकदिवसीय धरना देने का निर्णय लिया है। इस दौरान जविपा सुप्रीमो अनिल कुमार ने कहा कि यह निर्णय पार्टी ने देश में मोदी सरकार के कृषि कानून के विरोध में चल रहे व्यापक किसान आंदोलन के समर्थन में लिया है। उन्होंने कहा कि जविपा इस बिल को किसान विरोधी मानती है और मांग करती है कि सरकार यह बिल वापस ले ।

अनिल कुमार ने कहा कि किसानों के विरोध के बाद सरकार के मंत्री

पटना : राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आरक्षण मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष परवेज सिद्दकी ने नीतीश कुमार को बधाई देते हुए कहा कि हम एक बार फिर से मुख्यमंत्री बनने पर नीतीश कुमार को शुभकामना देते हैं। नीतीश कुमार सबको साथ लेकर चलने वाले मुख्यमंत्री हैं, वो इस बार भी न्याय के साथ विकास की एक लकीर खिचेंगे। इस बार के नीतीश कुमार की अगुवाई वाली सरकार में सर्वांगीण विकास होगा। आज की प्रेसवार्ता में हम इस बात का जिक्र कराना चाहेंगे कि नीतीश कुमार की छवि और मोर्चे के समर्थन की वजह से एनडीए को 25 फीसदी मुसलमानों ने वोट दिया है। मुसलमानों ने भी चुनावों में एनडीए को जीताने में महत्वपूर्ण

पटना : समाजवादी पार्टी (बिहार) के प्रदेश महासचिव देवेंद्र सिंह यादव ने सपा संरक्षक, पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व रक्षा मंत्री मुलायम सिंह यादव के 82 वें जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाए दी हैं।

जन्मदिन के मौके पर सपा (बिहार) प्रदेश कार्यालय में केक काटकर देवेंद्र सिंह यादव सहित पार्टी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने मुलायम सिंह यादव के दीर्घायु होने की कामना की।

देवेंद्र सिंह यादव ने सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव को 82 वें जन्मदिन की बधाई देते हुए नीतीश सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि बिहार में ईवीएम के जरिये लोकतंत्र की लूट हुई है। 

वही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी ट्वीट कर जबकि

पटना : बिहार विधानसभा चुनाव में महागठबंधन को पीछे छोड़ते हुए नीतीश कुमार के अगुवाई वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन ने 243 सीटों में से 125 सीटों पर विजय पताका लहराकर बहुमत का जादुई आंकड़ा प्राप्त कर लिया है| इस बार के चुनाव में हुए कांटे के मुकाबले में महागठबंधन के खाते में 110 सीटें आईं। बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल ने कहा है कि पार्टी कार्यकर्ताओं में सीएम पद को लेकर कोई सवाल या शंका नही है नीतीश कुमार ही अगले मुख्यमंत्री होंगे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री से लेकर बीजेपी के कई शीर्ष नेता यह पहले ही साफ़ कर चुके हैं| ऐसी स्थिति में मुख्यमंत्री पद

पटना : बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए ने एक बार फिर पूर्णबहुमत के साथ सत्ता में वापसी की है, लेकिन नीतीश कुमार एनडीए में अब छोटे भाई की भूमिका में आ गए हैं| सरकार के खिलाफ एंटी इनकमबैंसी और लोजपा का एनडीए से अलगाव के कारण नीतीश सरकार के 10 मंत्रियों को मुंह की खानी पड़ी| जेडीयू कोटे के 14 मंत्रियों में से 8 को जबकि बीजेपी कोटे के 10 मंत्रियों में से 8 को जीत मिली है|

रोहतास जिले के दिनारा विधानसभा सीट से नीतीश सरकार में मंत्री रहे जय कुमार सिंह को आरजेडी के विजय मंडल ने चुनावी दंगल में करारी पटखनी दी

पटना : बिहार समाजवादी पार्टी के प्रदेश महासचिव देवेन्द्र सिंह यादव ने एक्जिट पोल से भी बेहतर चुनावी नतीजा आने का दावा किया है| उन्होंने कहा कि 10 नवम्बर को 150 से अधिक सीटों पर विजय पताका लहराकर प्रचंड बहुमत के साथ तेजस्वी सरकार बननी तय है| उन्होंने कहा कि कोरोना काल में जनता की अनदेखी, अपने अहंकार और भाजपा की साजिश के शिकार हो गये हैं नीतीश कुमार| 

गौरतलब है कि विधानसभा चुनाव 2020 के मद्देनजर एग्जिट पोल सार्वजनिक होने के बाद बिहार में तेजस्‍वी यादव के नेतृत्व में नई सरकार बन सकती है।

पटना : बिहार विधानसभा चुनाव के आखिरी चरण के लिए चुनाव प्रचार के अंतिम दिन रैली को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने धमदाहा (पूर्णिया) में कहा कि यह चुनाव उनका आखिरी चुनाव है| उन्होंने कहा कि आज चुनाव का आखिरी दिन है और सात तारीख को तीसरे (अंतिम) चरण का मतदान होना है| यह मेरा अंतिम चुनाव है इसलिए अंत भला तो सब भला| बिहार में तीसरे और अंतिम चरण के विधानसभा चुनाव के लिए सात नवंबर को 78 सीटों के मतदाता मतदान करेंगे|

नीतीश कुमार के राजनैतिक जीवन को देखा जाए तो साल 1977 में उन्होंने नालंदा के हरनौत से पहला चुनाव


showing page 14 of 101

Create Account



Log In Your Account