पटना : विधानमंडल प्रांगण में कोरोना वायरस से जुड़े पत्रकारों के सवाल पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि इस बीमारी से बचाव के लिए जागरूक रहने की जरूरत है| उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस से डरने और भयभीत होने की कोई जरूरत नहीं है| चीन से शुरू होकर कोरोना वायरस के कारण दुनिया भर में आज जो स्थिति बनी है| उससे पूरे तौर पर सजग रहने की जरूरत है| इसको लेकर देश में काफी सजगता है| केंद्र की पहल को देखते हुए पूरे बिहार में भी जागरूकता अभियान चलाकर लोगों को सचेत किया जा रहा है| बिहार में अभी तक कोरोना वायरस के एक भी मरीज चिन्हित नहीं

पटना:  आम आदमी पार्टी (बिहार) के प्रदेश अध्यक्ष सुशील सिंह ने कमान संभालते ही बिहार विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुट गए हैं। प्रदेश कार्यालय, कृष्णापुरी पटना में आयोजित प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारी आम आदमी पार्टी ने शुरू कर दी है। शुक्रवार-शनिवार को राजधानी पटना के प्रदेश कार्यालय में बैठक हुई जिसमें पार्टी के सीनियर नेताओ के साथ बिहार के सभी जिलों के कार्यकारणी सदस्य शामिल हुए। बैठक में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर रणनीति तैयार की गई है। जो साथी चुनाव लड़ना चाहते हैं, वैसे साथियों को चुनाव की तैयारी में जुट जाने का निर्देश दिया गया

पटना : कोरोना वायरस के बढ़ते खतरे को देखते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 1 अणे मार्ग स्थित संकल्प में कोरोना वायरस से संबंधित तैयारियों को लेकर उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की। स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव संजय कुमार ने अपने प्रस्तुतीकरण में कोरोना वायरस के संक्रमण की स्थिति से बचाव एवं प्रभावित होने की स्थिति में इलाज हेतु की गई तैयारियों से संबंधित विस्तृत जानकारी दी।

समीक्षा के दौरान मुख्यमंत्री ने राज्य में कोरोना से बचाव के लिए किए जा रहे उपायों की जानकारी ली। इसके साथ ही इसे लेकर क्या कदम उठाए जाने चाहिए, इस संबंध में भी विस्तार से चर्चा की गई। मुख्यमंत्री

पटना : बिहार भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ संजय जयसवाल ने पूर्व प्रधानमंत्री डॉ0 मनमोहन सिंह को नसीहत दी है| उन्होंने अपने ब्लॉग के शीर्षक में लिखा है कि आम लोगों के भरोसे को मत तोड़िए, मनमोहन सिंह जी !! दरअसल, मनमोहन सिंह ने एक आलेख लिखा है जिसमे मोदी सरकार की नाकामियों का जिक्र किया है| संजय जायसवाल ने अपने ब्लॉग में लिखा है ...

आदरणीय मनमोहन सिंह जी

सादर नमन

कांग्रेसी एजेंडे के तहत मोदी सरकार की अंधी आलोचना करता आपका आलेख पढ़ा.

आलेख की कुछ पंक्तियों से मन को थोड़ा सुकून मिला लेकिन प्रोपगैंडे से भरी बाकी पंक्तियों को देख निराशा हाथ लगी.

पटना : उज्ज्वला योजना की सफलता के बारे में जानकारी देते हुए भाजपा प्रवक्ता व पूर्व विधायक राजीव रंजन ने कहा “ आजादी के 70 वर्षों बाद भी रसोई का काला धुआं झेलने को विवश देश की करोड़ो गरीब महिलाओं को इससे मुक्ति दिलाने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी द्वारा शुरू की गयी उज्ज्वला योजना शुरू ने पिछले चंद वर्षों में एलपीजी सुविधा के विस्तार में अभूतपूर्व भूमिका निभाई है.1 मई, 2016 को लॉन्च होने के बाद यानी तकरीबन चार वर्षों में इस योजना के तहत 8 करोड़ से अधिक महिलाओं को निशुल्क गैस कनेक्शन प्रदान किया जा चुका है. आज यह इसी योजना का असर है कि देश में साफ

पटना : जन अधिकार पार्टी (लो0) के नेता रामचंद्र सिंह यादव ने बिहार एवं देशवासियों को होली की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी है| उन्होंने कहा कि बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक यह त्यौहार अद्भुत है| रंगों का त्यौहार होली देश और समाज में आपसी सौहार्द एवं सामाजिक समरसता का सन्देश देता है| होली के दिन लोग आपसी मतभेद भूलकर एक-दुसरे के साथ खुशियां बांटते हैं और एक दूसरे को गले लगाते हैं| होली का पवित्र त्यौहार राज्यवासियों के जीवन में खुशियों का नया रंग लेकर आए

पटना : एनआरसी (नेशनल रजिस्टर ऑफ सिटीजन) के मद्देनजर नीतीश सरकार द्वारा लिए गये फैसले का असली देशी पार्टी ने स्वागत करते हुए इसे समय की मांग बताया है| उन्होंने कहा कि एनआरसी के खिलाफ प्रस्ताव पारित कराने वाला एनडीए शासित बिहार पहला राज्य है जो प्रारंभ से ही देश को दिशा देने का काम करता रहा है| गौरतलब है कि एन0आर0सी0, सी0ए0ए0 और एन0पी0आर0 को लेकर देश भर में मचे बवाल के बीच बजट सत्र के दूसरे ही दिन बिहार में NRC लागू नहीं किये जाने का प्रस्ताव विधानसभा में सर्वसम्मति से पारित कराया गया। वहीं, राज्य में 2010 के फॉर्मेट पर ही एनपीआर (नेशनल पॉपुलेशन रजिस्टर) होगी

पटना : बिहार राज्य खाद्य आयोग के अध्यक्ष व जनता दल यूनाइटेड के वरिष्ठ नेता विद्यानंद विकल आज अखंड कीर्तन के समापन समारोह में शामिल हुए|

बिहटा प्रखंड स्थित सिरचनपुर पंचायत के ग्राम बसौर में आयोजित अखंड कीर्तन समारोह में भाग लेने पहुंचे विद्यानंद विकल को स्थानीय मुखिया सहित ग्रामीणों ने फूल-मालाओं से भव्य स्वागत किया|

महाशिवरात्रि के मौके पर सिरचनपुर पंचायत के मुखिया पपू सिंह के यहां अखंड कीर्तन का कार्यक्रम आयोजित था|

पटना : बिहार राज्य मत्स्यजीवी सहकारी संघ लि0 (कॉफ्फेड), पटना के प्रबंध निदेशक-सह- राष्ट्रीय मत्स्यजीवी सहकारी संघ मर्यादित (फिश्कोफेड), नई दिल्ली के निदेशक ऋषिकेश कश्यप निषाद ने संवाददाता सम्मेलन को संबोघित करते हुए कहा कि देश के सभी प्रमुख सहकारी संघों का जमावड़ा 22 एवं 23 फरवरी को बिहार की राजघानी पटना में होगा। पटना सम्मेलन में आगामी वर्षों के सहकारी संघों का भविष्य तय किया जाएगा। पटना सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य है, देश के अघिक से अघिक लोगों को रोजगार प्राप्त कराना एवं किसानों कि आमदनी दोगुनी करना। 

पटना सम्मेलन के प्रथम दिन देश के शीर्ष सहकारी संघों के निदेशक बोर्ड की

पटना : आज 1 अणे मार्ग स्थित संकल्प में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के समक्ष दिल्ली में बिहार भवन/बिहार निवास के पुनर्विकास से संबंधित प्रस्तुतीकरण दी गई।

भवन निर्माण विभाग के प्रधान सचिव चंचल कुमार ने बताया कि दिल्ली में बिहार सदन के निर्माण का कार्य तेजी से चल रहा है और यह अगले चार महीने में पूर्ण हो जाने की संभावना है। उन्होंने दिल्ली स्थित बिहार भवन/बिहार निवास के पुनर्विकास से संबंधित विभिन्न बिंदुओं की भी जानकारी दी। कंस्लटेंट एजेंसी के प्रतिनिधियों ने अपने प्रस्तुतीकरण में भवन के मेन फीचर्स, डिजाइन आदि पर विस्तारपूर्वक जानकारी दी।

प्रस्तुतीकरण के पश्चात मुख्यमंत्री ने कहा

पटना : जननायक कर्पूरी ठाकुर की पुण्यतिथि के अवसर पर जननायक कर्पूरी ठाकुर स्मृति संग्रहालय में आयोजित समारोह में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। 

समारोह में उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी, उद्योग मंत्री श्याम रजक, कला, संस्कृति एवं युवा कार्य मंत्री प्रमोद कुमार, सांसद रामनाथ ठाकुर, विधान पार्षद रामचन्द्र भारती, विधान पार्षद संजय कुमार सिंह उर्फ गांधीजी, प्रधान सचिव कला, संस्कृति एवं युवा विभाग मनुभाई परमार सहित कई गणमान्य लोगों ने भी जननायक कर्पूरी ठाकुर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। समारोह में राज्य सरकार के कला एवं संस्कृति विभाग द्वारा आयोजित समारोह में सर्वधर्म प्रार्थना भी आयोजित की गई।


showing page 26 of 101

Create Account



Log In Your Account