बिहार विधानमंडल विस्तारित भवन के अंतर्गत बिहार विधानमंडल “सेंट्रल हॉल” का मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उद्घाटन किया। इस मौके पर ‘भारतीय संविधान में विधायिका की भूमिका’ विषय पर विचार गोष्ठी का भी आयोजन किया गया।

इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि बहुत ही खुशी की बात है कि आज सेंट्रल हॉल का विधिवत उद्घाटन हुआ है। वर्ष 2007-08 में बिहार विधानसभा, पुराना सचिवालय को बेहतर ढंग से बनाने की अवधारणा बनायी गई थी। उसके लिए अच्छे कन्सलटेंट से संपर्क किया गया, फिर डी0पी0आर0 तैयार कर विधानमंडल में इसकी रुप रेखा रखी गई। 26 जनवरी, 2010 को गणतंत्र दिवस की संध्या

पटना : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज जवाहर लाल नेहरु मार्ग स्थित सरदार पटेल भवन में हरी झंडी दिखाकर 1001 वाहनों का लोकापर्ण कर बिहार पुलिस को सुपुर्द किया| इस अवसर पर सरदार पटेल भवन में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने बिहार पुलिस कॉफ़ी टेबल बुक एवं बिहार पुलिस कैलेंडर-2019 का विमोचन किया| इससे  पहले मुख्यमंत्री ने बिहार पुलिस के इतिहास तथा पिछले दशक में हुई कार्य क्षमता के उन्नयन से संबंधित लगी चित्र प्रदर्शनी का अवलोकन किया| विमोचन एवं लोकापर्ण कार्यक्रम में पुलिस महानिदेशक गुप्तेश्वर पाण्डेय ने पुष्पगुच्छ एवं प्रतीक चिन्ह भेंट कर मुख्यमंत्री का अभिनन्दन किया|

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने आज के

पटना 06 फरवरी: उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी 8 फरवरी को नागपुर और 10 फरवरी को देहरादून में आयोजित ‘ भारत के मन की बात, प्रधानमंत्री मोदी के साथ’ कार्यक्रम में भाग लेंगे। इस कार्यक्रम के माध्यम से लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा के संकल्प तैयार करने हेतु आम लोगों से उनके सुझाव लिए जा रहे हैं।

श्री मोदी ने बताया कि भाजपा ने पूरे देश में अपने संकल्प पत्र तैयार करने की प्रक्रिया का इस कार्यक्रम के माध्यम से लोकतांत्रिकरण किया है। देश भर में 300 रथ के जरिए सुझाव पेटिका आम लोगों के बीच रखी गई है। अगले एक महीने तक 10 करोड़

गुटों में बंटने लगे तथाकथित महागठबंधन के संभावित सहयोगी

पटना, 06 फरवरी : स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने राजद नेता तेजस्वी यादव की बेरोजगारी हटाओ-आरक्षण बढ़ाओ यात्रा पर पलटवार किया है। श्री पांडेय ने कहा कि तेजस्वी कुछ दिन पहले संविधान बचाओ यात्रा निकाल रहे थे, जो टांय-टांय फिस साबित हुआ। अब बेरोजगारी और आरक्षण यात्रा निकाल रहे हैं। राजद परिवार कोई भी यात्रा निकाल ले भ्रष्टाचार का दाग धुलने वाला नहीं है। अच्छा रहेगा कि एक बार भ्रष्टाचार यात्रा निकाल जनता को यह भी बता दें कि उनके परिवार ने भ्रष्टाचार से कितने अरब रुपये की कमाई की। 

   श्री पांडेय ने कहा कि

पटना : एक अणे मार्ग स्थित लोक संवाद में ‘लोक संवाद कार्यक्रम’ का आयोजन किया गया। आयोजित लोक संवाद कार्यक्रम में पथ निर्माण, ग्रामीण कार्य, भवन निर्माण, ऊर्जा, ग्रामीण विकास, लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण, नगर विकास एवं आवास, पंचायती राज, जल संसाधन, लघु जल संसाधन, उद्योग, गन्ना उद्योग, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, सूचना प्रौद्योगिकी एवं पर्यटन विभाग से संबंधित मामले पर 06 लोगों द्वारा मुख्यमंत्री को सुझाव दिया गया।

आयोजित लोक संवाद कार्यक्रम के उपरांत पश्चिम बंगाल की वर्तमान परिस्थितियों के सन्दर्भ में पत्रकारों द्वारा पूछे गये सवाल पर प्रतिक्रया व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा की यह मामला कोर्ट में है इसलिए इसपर कुछ भी बोलना उचित नहीं

पटना : बिहार के हाजीपुर मंडल अंतर्गत सहदेई बुजुर्ग के पास हुए सीमांचल एक्सप्रेस रेल हादसे में सात लोगों की मौत हो गयी है जबकि कई यात्री गंभीर रूप से घायल हुए हैं| मृतकों में दो खगड़िया की रहने वाली महिलाएं थीं| इस रेल हादसे में मौत की शिकार हुई दोनों महिलाएं प्रयागराज में कुंभ मेला देखने जा रही थीं| यह रेल हादसा रविवार की सुबह 3:58 बजे हुआ| गौरतलब है कि जोगबनी से नयी दिल्ली जा रही आनंद बिहार-राधिकापुर सीमांचल एक्सप्रेस की 9 बोगियां पटरी से उतर गईं|

मिली जानकारी के अनुसार दोनों मृत महिलाएं खगड़िया के नगर थाना क्षेत्र स्थित बलूआही मोहल्ला निवासी थीं जिनके नाम

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एवं केन्द्रीय सूचना एवं प्रौद्योगिकी मंत्री रविशंकर प्रसाद ने आज सम्राट अशोक कन्वेंशन केंद्र स्थित ज्ञान भवन में एसटीपीआई (सॉफ्टवेर टेक्नोलॉजी पार्क ऑफ़ इण्डिया) पटना में इन्क्युबेशन केंद्र के विस्तारीकरण का रिमोट के द्वारा शिलान्यास किया| मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार स्टेट वाइड एरिया नेटवर्क, सहज तकनीक योजना एवं पंचायत स्तर पर सीएससी (कॉमन सर्विस सेंटर) को भारत नेट के साथ सम्बद्ध कर डिजिटल सेवायें उपलब्ध कराए जाने का भी रिमोट के द्वारा लोकार्पण किया| दीप प्रज्ज्वलित कर मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम की शुरुआत की|

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि सबसे पहले मैं केन्द्रीय सूचना एवं प्रौद्योगिकी मंत्री रविशंकर प्रसाद को एसटीपीआई

पटना: प्रदेश के भाजपा कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों तक प्रतिदिन सुबह सही एवं जरूरी सूचनाएं पहुंचाने के लिए बिहार भाजपा सोशल मीडिया सेल ने लोकसभा चुनाव 2019 के सोशल मीडिया प्रभारी- (बिहार)  नरेंद्रनाथ ओझा के नेतृत्व में एक नई पहल की है। पार्टी ने इसके लिए 'सुप्रभात संदेश' नाम से भारत के पहले व्हाट्सएप समाचारपत्र की शुरुआत की है।

प्रदेश भाजपा मुख्यालय में आयोजित कार्यशाला में इसका लोकार्पण संगठन महामंत्री नागेंद्र जी, प्रदेश महामंत्री राजेंद्र सिंह जी, सह संगठन मंत्री शिवनारायण जी, सोशल मीडिया के केंद्रीय प्रभारी नीरज गौड़, राज्य प्रभारी नरेंद्र नाथ ओझा, प्रदेश संयोजक मनीष पांडेय और सह संयोजक मनन कृष्ण के द्वारा किया गया।

 कार्यशाला का आयोजन

बिहार सरकार ने एक बार फिर प्रशासनिक महकमे में तब्दिली करते हुए 9 IAS अधिकारियों का तबादला किया है। इसमें सात जिलों के डीएम को भी बदला गया हैं। योगेंद्र सिंह को नालंदा तो इनायत खान को शेखपुरा का नया डीएम बनाया गया हैं। हिमांशु शर्मा को किशनगंज,त्याग राजन को दरभंगा, राजेश मीणा को मुंगेर, बैद्यनाथ यादव को अररिया और महेंद्र कुमार को शेखपुरा का डीएम बनाया गया हैं।

इसके अलावे चंद्रशेखर सिंह को सीएम सचिवालय में अपर सचिव के साथ ही उन्हें सूचना जनसंपर्क निदेशक का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है वही, आनंद शर्मा को पर्यटन विभाग के संयुक्त सचिव बनाया गया हैं।

 

नयी दिल्ली के पंचशील पार्क स्थित पूर्व रक्षा मंत्री स्व. जॉर्ज फर्नांडीस के आवास पर आयोजित प्रार्थना सभा में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शामिल हुए. प्रार्थना सभा का आयोजन उनकी अंत्येष्टि से पहले किया गया जिसमे सीएम के साथ स्वर्गीय जार्ज के परिवार के सदस्य भी उपस्थित थे. प्रार्थना सभा में नीतीश सरकार के मंत्री एवं जेडीयू के कई नेता उपस्थित थें|

स्व. जॉर्ज फर्नांडीस की अंत्येष्टि नयी दिल्ली के लोधी रोड स्थित विद्युत शवदाह गृह में संपन्न हुआ जहाँ सीएम नीतीश कुमार भी मौजूद थें| शवदाह गृह में स्वर्गीय जॉर्ज के पार्थिव शरीर पर मुख्यमंत्री सहित अन्य उपस्थित गणमान्य लोगों ने पुष्पचक्र अर्पित कर उन्हें अंतिम विदाई दी|

पटनाः बिहार सरकार के नए डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय बनाए गए हैं। वह 1987 बैंच के आईपीएस अधिकारी हैं। इसकी गृह विभाग ने अधिसूचना जारी कर दी है। एक फरवरी से पुलिस महानिदेशक का वे कार्यभार संभालेंगे। वह बीएमपी के डीजी थे और शराबबंदी को लेकर बिहार में अभियान चला रहे हैं।

गौरतलब है कि पुलिस महकमे में अभी तक डीजीपी की रेस में केंद्रीय प्रतिनियुक्ति में तैनात सीनियर आईपीएस अफसर आरके मिश्रा, दिनेश सिंह विष्ट समेत अन्य नामों की भी चर्चा चल रही थी। लेकिन सबसे आगे रेस में गुप्तेश्वर पांडेय रहे। वह बिहार के बक्सर


showing page 49 of 101

Create Account



Log In Your Account