पटना : दानापुर प्रखंड के लखनी बिगहा पंचायत से पंचायत समिति सदस्य के प्रत्याशी कृष्णा शर्मा ने मतदाताओं का भरपूर समर्थन मिलने का दावा किया| उन्होंने कहा कि पंचायत के लोग इस बार चुनाव को लेकर काफी उत्साहित और जागरूक हैं| इसलिए जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरनेवाले उम्मीदवार को ही अपना प्रतिनिधि बनाने के लिए मतदाता एकजुट हैं| 

कृष्णा शर्मा ने कहा कि उन्हें हर जाति, धर्म-सम्प्रदाय के लोगों का आशीर्वाद प्राप्त है| सम्पूर्ण पंचायत की जनता उनके साथ है इसलिए इस बार के चुनावी दंगल में उन्हें टक्कर देनेवाला कोई नही है|

पटना : बिहार पंचायत चुनाव 2021 की सरगर्मी अब अंतिम चरण एवं चरम पर है| मुखिया से लकर पंचायत सदस्य, पंचायत समिति सदस्य, सरपंच, पंच एवं अन्य पदों के लिए सजे चुनावी दंगल में सभी प्रत्याशी अपने विरोधियों के खिलाफ ताल ठोक रहे हैं| दानापुर प्रखंड अंतर्गत लखनी बिगहा पंचायत के चुनावी समर में विजयी पताका फहराने को लेकर मुखिया प्रयाशी देवेन्द्र पासवान लगातार जनसंपर्क कर अपनी जीत सुनिश्चित करने में जुटे हुए हैं| नामांकन पत्र दाखिल करने के साथ ही देवेन्द्र पासवान अपने जनसंपर्क अभियान के जरिये हर घर पर दस्तक देकर पंचायत की जनता का आशीर्वाद हासिल करने में निरंतर लगे हुए हैं| देवेन्द्र

पटना : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ संजय जायसवाल के जन्मदिन पर उनके स्वस्थ, सुखी और सुदीर्घ जीवन की कामना करते हुए भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष राजीव रंजन, विधानपार्षद निवेदिता सिंह, आईटी सेल प्रमुख मनन कृष्ण, भाजयुमो के राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य अनमोल शोभित, सोशल मीडिया प्रबंधन संयोजक रंजन कुमार गौतम, पटना महानगर जिलाध्यक्ष अभिषेक कुमार, प्रोटोकॉल सह प्रभारी रोहित चंद्रा, आईटी सेल जिला संयोजक विकास मेहता, राजा पाण्डेय, सतीश यादव आदि नेताओं ने आज पाटलिपुत्र कॉलोनी स्थित 'आश्रय' वृद्धाश्रम में बुजुर्गों के बीच कंबल व मिठाईयों का वितरण किया।

इस मौके पर रंजन ने कहा कि सेवा, संकल्प और समर्पण हमेशा से हमारी पार्टी के आधार स्तंभ और हमारे कार्यकर्ताओं का लक्ष्य रहा है। भाजपा के लिए सेवा

पटना : आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता बब्लू प्रकाश एवं पार्टी के प्रदेश मीडिया समन्वयक राजेश सिन्हा ने एक संयुक्त बयान जारी किया है| आम आदमी पार्टी की तरफ से जारी ब्यान में कहा गया है कि बिहार में शराब की तलाशी के नाम पर पुलिस तमाशा कर रही है| शादी समारोह के लिए एकत्रित हुए रिश्तेदारों एवं महिलाओं के कमरे में शराब की बोतलें खोजने में जुटी बिहार पुलिस अपनी सारी हदें पार कर रही है। तलाशी के नाम पर पुलिस बेडरूम से लेकर बाथरूम तक बड़ी बेशर्मी से घुस जा रही है। महिला पुलिसकर्मी के बगैर महिलाओं के कमरे और सामानों को सर्च किया

पटना : वनबन्धु परिषद पटना की महिला समिति द्वारा नागाबाबा ठाकुरबाड़ी प्रांगण में कार्तिक के पुण्य माह में गोदान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में वनबन्धु परिषद पटना की महिला समिति द्वारा देशी गायों का दान किया गया|
महिला समिति की अध्यक्षा केशरी अग्रवाल ने कहा कि गोदान का विशेष महत्व है। भारतीय संस्कृति में गौ को माता मानकर पूजा जाता है| उन्होंने कहा कि गायों की संख्या में निरंतर कमी हो रही है और बिहार में देशी गाय लुप्तप्राय होने के कगार पर है। यह बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण और चिंतनीय है| गाय बचाओ और उनकी संख्या बढ़ाओ के प्रति लोगों को जागृत करने हेतु

पटना : लोक आस्था का महापर्व छठ व्रत में हर कोई अपनी सहभागिता सुनिश्चित कराकर छठी मईया के प्रति अपनी श्रद्धा का प्रकटीकरण करते हैं| कोई छठ घाटों की साफ़-सफाई कर अपनी आस्था एवं उत्साह से लोगों को प्रेरित करता है तो कोई छठ पूजन सामग्री का वितरण कर छठव्रतियों को मदद पहुंचाता है| हर वर्ष के तरह इस वर्ष भी रोटरी चाणक्या और पटना मारवाड़ी महिला समिति द्वारा पटना के राजेन्द्र नगर स्थित आर्य कुमार रोड में छठव्रतियों के बीच पूजन सामग्री का वितरण किया गया|

छठ पूजन सामग्री

पटना : बिहार पंचायत चुनाव 2021 कई मायने में खास बन गया है। सभी पद के लिए उम्मीदवार जी तोड़ मेहनत कर रहे हैं। निवर्तमान प्रत्याशी अपनी कुर्सी बचाने के लिए मेहनत कर रहे तो नए प्रत्याशी अपनी जीत सुनिश्चित करने के लिए जमीन तलाशने में जुटे हुए है।

विभिन्न पदों के लिए चुनावी समर में ताल ठोक रहे प्रत्याशियों ने मतदाताओं को रिझाने के लिए तरह-तरह के लोक लुभावन वादे भी कर रहे हैं। कोई प्रत्याशी अपने क्षेत्र को आदर्श बनाने की बात कर रहा है तो कोई महिलाओं को सम्मान दिलाने की बात कह जनसमर्थन हासिल करने

पटना : समायरा फैशन बुटिक एंड फैब्रिक वर्ल्ड का सगुना मोड़ स्थित पाल शताब्दी मॉल में भव्य शुभारंभ किया गया| वीमेन इंटरप्रेन्योर को-ऑपरेटिव सोसाइटी की सचिव ममता कुमारी ने रिबन काटकर समायरा फैशन बुटिक एंड फैब्रिक वर्ल्ड का किया उद्घाटन|

पत्रकारों से बात करते हुए वीमेन इंटरप्रेन्योर को-ऑपरेटिव सोसाइटी की सचिव सह समायरा फैशन बुटिक एंड फैब्रिक वर्ल्ड की प्रोप्रराइटर ममता कुमारी ने बताया कि यहाँ एक ही छत के नीचे शादी, पार्टी, फेस्टिवल जैसे हर अवसर पर पहनने के लिए लेडिज और जेंट्स की कसटामाइज डिज़ाइनर ड्रेस बनाई जायेगी| सबसे सस्ता और सबसे अच्छा के कांसेप्ट

पटना : बिहार पंचायत चुनाव को लेकर नामांकन पत्र दाखिल करने के पश्चात सभी प्रत्याशी चुनावी मैदान में जोर शोर से प्रचार में लग गए है। चुनावी रणक्षेत्र में लोक लुभावन वादे, विकासशील घोषणाएं और तरह-तरह के नारों नारों से हर गली गूंज रही है। पटना जिले के फुलवारी प्रखंड स्थित मैनपुर अंदा पंचायत की हालत कुछ ऐसी ही है| चुनावी शोरगुल से पूरा पंचायत गुंजायमान है| दावों और वादों का सिलसिला जोरों पर है| इसी पंचायत से पंचायत सदस्य समिति के प्रत्याशी मोहन मंडल भी अपने विरोधियों को परास्त करने के लिए खूब पसीना बहा रहे हैं| नामांकन पर्चा दाखिल करने के

पटना : त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर फुलवारीशरीफ प्रखंड अंतर्गत नोहसा पंचायत से मुखिया पद के लिए प्रत्याशी नीतू रॉय ने अपना नामांकन पर्चा दाखिल किया।

नामांकन से पूर्व मुखिया प्रत्याशी नीतू रॉय ने समयानुसार फुलवारीशरीफ प्रखंड कार्यालय पहुंच कर अपने प्रस्तावक के साथ निर्वाचित चुनाव पदाधिकारी के समक्ष पंचायत चुनाव संबंधित कागजात की जांच के उपरांत मुखिया पद के लिए अपना नामांकन पर्चा दाखिल किया। नामांकन के उपरांत मुखिया प्रत्याशी नीतू रॉय अपने समर्थकों एवं पंचयातवासियों के प्रति अपना आभार व्यक्त किया| पंचायत के ग्रामीणों के द्वारा फुल माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया गया।

फुलवारीशरीफ प्रखंड के मैनपुर अंदा पंचायत से मुखिया प्रत्याशी विक्की कुमार अपनी जीत के प्रति पूरी  तरह से आश्वस्त हैं| उन्होंने कहा कि इस बार के चुनावी रणभूमि में उनका किसी से मुकाबला नही है| जनता का भरपूर समर्थन उन्हें मिल रहा है और 15 नवंबर को मतदान के रूप में हर धर्म-सम्प्रदाय के लोग अपना आशीर्वाद देने के लिए तैयार बैठी है| उल्लेखनीय है कि विक्की कुमार सामाजिक कार्यों में काफी सक्रिय रहते हैं| हर मौकों पर तथा लोगों की हर जरूरतों में उपस्थित रहने की इनकी हर मुमकिन कोशिश होती है| यही कारण है कि वे अपने पंचायत में काफी लोकप्रिय है| इस बार कुल


showing page 5 of 101

Create Account



Log In Your Account