पटना, 22 जून :  बिहार को विशेष राज्‍य का दर्जा दिलाने की मांग को लेकर जन अधिकार पार्टी (लो) 25 जून से राज्‍य के सभी जिलों में हस्‍ताक्षर अभियान चलायेगी। इसकी शुरूआत पटना में पार्टी के राष्‍ट्रीय संरक्षक सह सांसद  राजेश रंजन उर्फ पप्‍पू यादव करेंगे। ये जानकारी आज पार्टी के राष्‍ट्रीय महासचिव सह प्रवक्‍ता प्रेमचंद सिंह ने दी है।  

प्रेमचंद सिंह की माने तो 25 जून से यह हस्‍ताक्षर अभियान बिहार के सभी जिलों में चलाया जाएगा| इस दौरान पार्टी 25 लाख बिहारवासियों से हस्‍ताक्षर करवायेगी। इसके बाद इन हस्‍ताक्षर युक्‍त पत्र को राष्‍ट्रपति रामनाथ कोविंद को भेजा जायेगा। उन्‍होंने कहा कि विशेष राज्‍य का दर्जा बिहार के समुचित विकास

पटना 22 जून:  ऑल इंडिया स्टूडेंट यूनियन (आइसा) के बैनर तले इंटरमीडिएट परीक्षा परिणाम में हुई गड़बड़ी मामले को लेकर छात्रों ने बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के समक्ष प्रदर्शन किया| प्रदर्शन कर रहे आक्रोशित छात्रों ने बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के चेयरमैन पद से आनंद किशोर के बर्खास्तगी की मांग की| 

प्रदर्शन में शामिल छात्रों ने इंटरमीडिएट परीक्षा की उत्तर-पुस्तिकाओं के मूल्यांकन में गड़बड़ी और मार्क्सशीट तैयार करने में घोर लापरवाही का आरोप लगाते हुए बिहार बोर्ड के अध्यक्ष और शिक्षा मंत्री के खिलाफ जमकर नारेबाजी की| | छात्रों का आरोप है कि जेईई मेन तथा इंजीनियरिंग की अन्य प्रवेश परीक्षाओं में सफलता हासिल करने के बाद भी इंटरमीडिएट का परीक्षा

पटना 21 जून:  निषाद विकास संघ के राष्ट्रीय प्रधान महासचिव छोटे सहनी की अध्यक्षता में बैठक संपन्न हुई|

प्रधान कार्यलय में हुई इस बैठक में बिहार के विभिन्न जिलो से संघ के वरीय पदाधिकारीयों ने हिस्सा लिया|  बैठक में संघ की भावी रणनीतियों पर गहन विचार-विमर्श करने के साथ-साथ निषाद क्रांति को आगे बढाने के लिए पदाधिकारियों को महवपूर्ण जिम्मेदारी सौपी गयी| निषाद समाज के सर्वांगीण विकास, ज्वलंत मुद्दों एवं चुनौतियों को ध्यान में रखते हुए कार्यो का आवंटन किया गया|

निषाद विकास संघ के राष्ट्रीय प्रधान महासचिव छोटे सहनी ने कहा कि निषाद समाज के समक्ष आज कई समस्याएं उभरकर सामने आई है, जिसका समाधान होना

पूर्व केन्द्रीय मंत्री  एवं सांसद पद्मश्री डॉ0 सी0पी0 ठाकुर आज मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार से मिलकर बिहार के किसानों की धान, गेहूँ, मक्का एवं दलहन फसल की खरीदारी भारतीय खाद्य निगम (एफसीआई) के स्तर पर भी किये जाने के संबंध में ज्ञापन सौंपा।

भाजपा नेता डॉ0 ठाकुर ने कहा पूर्व के दिनों में बिहार सरकार तथा भारत सरकार के उपक्रम भारतीय खाद्य निगम (एफसीआई) द्वारा बिहार के किसानो के फसलों की खरीदारी संयुक्त रूप से की जाती थी। लेकिन निकट के दिनों में ऐसी व्यवस्था किसानों के लिये सुनिश्चित नही हो पाई है। मुलाकात के दौरान डॉ0 ठाकुर ने मुख्यमंत्री से आग्रह किया कि किसान के फसलों को उचित मूल्य एवं

पटना, 21 जून : भाजपा नेता पूर्व केन्द्रीय मंत्री, व वर्तमान सांसद पद्मश्री डाॅ0 सी0 पी0 ठाकुर ने आज अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर पटना के किदवईपुरी स्थित श्रीकृष्णा नगर पार्क में लोगों के साथ  योगाभ्यास किया एवं उन्होंने अपने संबोधन में लोगों को स्वस्थ्य कैसे रहा जाये ये बताया। साथ ही वहाँ डाॅ0 ठाकुर ने स्वच्छ वायुमंडल के लिये लोगों के बीच पौधा वितरित किया।योगाभ्यास के बाद कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुये डाॅ0 ठाकुर ने लोगों को चतुर्थ अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस की बधाई एवं शुभकामनाऐं दी| उन्होने कहा कि हमारी योग परम्परा बहुत प्राचीन है। भारत में योग युगों से शरीर, मन और आत्मा को साध कर एक स्वस्थ

पीडीपी से भाजपा के समर्थन वापसी के कारण जम्मू कश्मीर में अल्पमत में आने से महबूबा सरकार गिरने के बाद अब बिहार में तरह-तरह के लग रहे कयासों के बीच अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री खुर्शीद आलम उर्फ़ फिरोज अहमद ने बिहार में सब कुछ ठीक-ठाक होने का दावा किया है| उन्होंने कहा कि विपक्ष पूरा नहीं होनेवाला दिवास्वप्न संजोये बैठा है और तरह-तरह का अफवाह फैलाकर खुद को तसल्ली देने में जुटा है|

राजद नेता शिवानंद तिवारी पर निशाना साधते हुए गन्ना उद्योग व अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री खुर्शीद आलम ने कहा कि नितीश कुमार जैसे व्यक्तित्व पर कुछ भी बोलने से पहले शिवानन्द तिवारी खुद के गिरेबां में

पटना, 21 जून : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पटना के पत्रकार नगर थाना क्षेत्र के चित्रगुप्त नगर के मामले में जांच के दिये आदेश। पुलिस महानिरीक्षक स्तर के अधिकारी करेंगे जांच। दो दिनों के अंदर जांच कर प्रतिवेदन समर्पित करने का भी दिया आदेश। जांच प्रतिवेदन के आधार पर की जायेगी त्वरित कार्रवाई।

 गौरतलब है कि पत्रकार नगर थाना क्षेत्र के चित्रगुप्त नगर में एक मामला सामने आया है, जहां अभियुक्त के अभिभावको द्वारा यह आरोप लगाया जा रहा है कि स्थानीय पुलिस ने मुफ्त में सब्जी नहीं देने पर 14 वर्षीय किशोर को बाइक लूट के मामले में अभियुक्त बनाकर जेल भेज दिया।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज बिहारशरीफ स्थित हजरत मखदूम शैख सरफुद्दीन यहिया मनेरी बड़ी दरगाह पर चादरपोशी कर समाज, प्रदेश और पूरे देश मे अमन-चैन, भाईचारा एवं शांति कायम रहने की दुआ मांगी।

मुख्यमंत्री ने यह चादरपोशी पाँच दिनों तक चलनेवाले हजरत मखदूम शैख सरफुद्दीन यहिया मनेरी के 657 वें उर्स के अवसर पर की। 

उर्स के मौके पर बड़ी दरगाह के समीप सूचना एवं जनसंपर्क विभाग द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी का रिबन काटकर मुख्यमंत्री ने उद्घाटन करने के बाद सूक्ष्मतापूर्वक अवलोकन किया। इस प्रदर्शनी में राज्य सरकार द्वारा अल्पसंख्यक समाज के कल्याणार्थ चलाई जा रही तालीमी मरकज, अल्पसंख्यक छात्र-छात्राओं को प्रोत्साहन,

पटना, 19 जून :भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता पूर्व केन्द्रीय मंत्री व  सांसद पद्मश्री डाॅ0 सी0 पी0 ठाकुर ने पटना के राजवंशी नगर स्थित नवीन सिन्हा स्मृति पार्क में अन्र्तराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित तीन दिवसीय योग शिविर का उद्घाटन किया। योग शिविर में लोगों को दिल्ली से आये योग गुरू ने योगाभ्यास कराया। उनके साथ डाॅ0 ठाकुर ने भी योगाभ्यास किया। 

योगाभ्यास के बाद कार्यक्रम को सम्बोध्ति करते हुये डाॅ0 ठाकुर ने कहा कि हमारी योग परम्परा बहुत प्राचीन है। योग से पिफट रहने के साथ-साथ खुशी भी मिलती है, इसे अपने जीवन का हिस्सा जरूर बनायें। शरीर और मन को जोड़ने वाला योग दुनिया को जोड़ने में

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज बांका जिले के कटोरिया अंचल के अन्तर्गत चांदन जलाशय परियोजना के संरचना का निरीक्षण किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने जलाशय की स्थिति का बारीकी से जल संसाधन विभाग के अधिकारियों से जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने चांदन जलाशय परिसर में वृक्षारोपण भी किया।

तत्पश्चात जलाशय से कुछ दूरी पर बने कार्यक्रम स्थल पर मुख्यमंत्री के समक्ष जल संसाधन विभाग द्वारा चांदन जलाशय परियोजना के बारे में संक्षिप्त जानकारी का प्रस्तुतीकरण किया गया। इसमें चांदन जलाशय के ऐतिहासिक, भौगोलिक एवं वर्तमान में उसका क्षेत्रफल, जल की स्थिति, गाद की स्थिति के बारे में बताया गया। मुख्यमंत्री ने निर्देश देते हुए कहा कि गाद

  • पात्र कंपनियों को AIS 140 प्रमाणित उत्पाद बेचने और इंस्टॉल करने की अनुमति नहीं दी जा रही है।

पटना,19 जून: खनन विभाग, बिहार द्वारा RPF के आवश्यक विनिर्देशों और आवश्यकताओं को दरकिनार करते हुए खनन और भू-विज्ञान विभाग, बिहार सरकार द्वारा गैर-प्रमाणित और डिफॉल्टर कंपनियों को VTS इंस्टाल करने की अनुमति दी जा रही है। राहत फाउंडेशन के चेयरमैन डॉ.कमल सोई ने संवाददाता सम्मेलन कर बिहार सरकार पर यह आरोप लगाया है|

डॉ. सोई ने कहा कि राहत फाउंडेशन का हमारा स्वैच्छिक संगठन है, जो भारत में सड़क सुरक्षा की पहल के लिए कार्यरत है और हम जनता की जिंदगी को जीने लायक बनाने और उपभोक्ताओं के बीच जागरुकता उत्पन्न करने के


showing page 75 of 101

Create Account



Log In Your Account