पटना : New Motor Vehicle Act 2019 के तहत जुर्माने के एवज में बिहार की गरीब जनता से वसूली जा रही मोटी रकम की समीक्षा करें मुख्यमंत्री नीतीश कुमार| असली देशी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन यादव ने यह मांग करते हुए कहा है कि न्यू मोटर व्हीकल एक्ट 2019 की आड़ में बिहार पुलिस की क्रूरता का आम लोग आये दिन बीच सड़क और चौक-चौराहे पर शिकार हो रहे हैं| राजधानी पटना सहित पूरे बिहार में पुलिस की दमनात्मक कार्रवाई से लोगों में खौफ और आक्रोश व्याप्त है| अगर समय रहते पुलिसिया बर्बरता पर लगाम नही लगाया गया तो स्थिति भयावह होगी|

गौरतलब है कि

पटना : जन अधिकार पार्टी (लो) के राष्ट्रीय प्रधान महासचिव एजाज अहमद ने केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी एवं बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से पूछा कि क्या नये मोटर वाहन कानून  का डर दिखा कर पूरे देश और बिहार में  ट्रैफिक नियम को लागू करवाया जायेगा।  छात्र - नौजवान  और  निरीह आम जनता को पुलिस के द्वारा पिटा जा रहा  है, हर तरह से प्रताड़ित करके  झूठा मुकदमा दर्ज करवा कर  जेल की सलाखों में बंद  किया जा रहा है। राज्य सरकार सरकार की ओर से वैसे पुलिस वालों पर कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है, जो मर्यादा और अपने कर्तव्यों का हनन कर रहे

पटना : आम आदमी पार्टी ने नये मोटर वाहन एक्ट की आड़ में जनता पर हो रही पुलिस की दमनात्मक कार्रवाई के खिलाफ 18 सितंबर को पटना बंद का आह्वान किया है| आम आदमी पार्टी की माने तो नये मोटर वाहन अधिनियम 2019 की आड़ में पटना पुलिस नागरिको का दोहन कर रही है। सम्मानित समाज को सड़को पर पटना पुलिस द्वारा अपमानित किया जा रहा है। वाहन मालिकों को सड़कों पर पुलिस बुरी तरह पीट रही है, जिसका वीडियो फुटेज सोशल मीडिया के साथ साथ राष्ट्रीय चैनलो पर वायरल हो रहे है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जनता की पुकार नही सुन पा रहे हैं|

पटना : जलवायु के अनुकूल कृषि कार्यक्रम से संबंधित प्रस्तुतीकरण के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि राज्य के किसानों की बहुत कुछ स्थिति फसलों के बेहतर उत्पादन पर है। पिछले कुछ वर्षों से राज्य में वर्षापात कम हो रही है, जिसका असर कृषि पर पड़ रहा है। इसलिए लोगों को वर्षा की मात्रा के अनुरुप फसल चक्र अपनाना चाहिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि फसल चक्र कार्यक्रम के तहत होने वाले डिमांस्ट्रेशन के लिए जिन जिलों का चयन किया जा रहा है उस क्षेत्र की खासियत के अनुसार वहां प्रयोग उचित रहेगा। स्थानीय जरुरतों के अनुरुप फसलों की वेरायटी को प्राथमिकता में रखते हुए रिसर्च करना

पटना : जन अधिकार पार्टी लोकतांत्रिक के राष्ट्रीय प्रधान महासचिव एजाज़ अहमद ने  कहा कि भाजपा एवं जदयू मुद्दों से ध्यान भटकाने के लिए ही नूरा- कुश्ती का खेल खेल रही है।  एक ओर देश में मंदी और महंगाई से लोग त्रस्त हैं, वहीं दूसरी ओर नए मोटर अधिनियम के माध्यम से जो आम जनों पर पुलिसिया जुल्म चल रहा है। उससे ध्यान भटकाने के लिए ही एनआरसी और मुख्यमंत्री के नाम पर राजनीति हो रही है। जबकि बिहार में बढ़ते अपराध और बढ़ती महंगाई से आमजन त्रस्त है, लेकिन इस पर ना तो भाजपा के किसी नेता का और ना ही जदयू के किसी नेता

शंखनाद डेस्क:आज दिनांक 8 सितंबर 2019 को वेब जर्नलिस्ट एसोसिएशन ऑफ इंडिया (WJAI) के पटना इकाई की बैठक संपन्न हुई. पटना इकाई के अध्यक्ष बालकृष्ण की अध्यक्षता में पटना वन मॉल में की गई इस बैठक में बेब जर्नलिस्ट को काम करने में होने वाली परेशानियों पर विस्तार से चर्चा की गई.

इस चर्चा में सबों ने अपनी समस्याओं को अपने-अपने प्रकार से रखी. शंखनाद न्यूज़ के मैनेजिंग एडिटर इन्द्र मोहन पाण्डेय ने पत्रकारों की समस्याओं को देखते हुए मुख्य रूप से सरकार से मांग की कि हमें भी वेब जर्नलिस्ट को इलेक्ट्रॉनिक और प्रिंट के पत्रकारों की तरह इज्जत और सम्मानं मिलनी चाहिएI वही दिशानिर्देश सरकार द्वारा जारी किया

पटना : चंद्रमा की सतह पर भारत के चंद्रयान-2 की सॉफ्ट लैंडिंग से चंद सेकंड (चांद की सतह से 2|1 किमी) पहले ही विक्रम लैंडर का संपर्क इसरो के वैज्ञानिकों से टूट गया| अब वैज्ञानिक उसके डाटा का विश्‍लेषण कर रहे हैं| लेकिन भारत ने चांद के दक्षिणी ध्रुव के पास चंद्रयान-2 मिशन के तहत विक्रम लैंडर को पहुँचाने में कामयाब रहा है| चांद की कक्षा पर मौजूद चंद्रयान-2 ऑर्बिटर पूरे एक साल तक चांद पर शोध कर उसके रहस्‍यों पर से पर्दा हटाएगा|

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने चंद्रयान-2 के सन्दर्भ में ट्वीट करते हुए इसरो के वैज्ञानिकों की प्रशंसा की है| वैज्ञानिकों का

पटना : जनतांत्रिक‍ विकास पार्टी के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष अनिल कुमार ने नीतीश सरकार पर माफियाराज को बढ़ावा देने का आरोप लगाया है| उन्होंने कहा कि माफिया राज को बढ़ावा देने के लिए बिहार में तथाकथित बंदी का फॉर्मूला अपनाया जा रहा है। उन्‍होंने आज पटना में पार्टी कार्यालय में आयोजित संवाददाता सम्‍मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि कुर्सी मोह में नीतीश कुमार ने बिहार का सत्‍यानाश कर दिया है। शराबबंदी, बालू बंदी, दहेज बंदी, मिट्टी बंदी और बाद कुछ पान मसालों की ब्रांड बंदी कर राज्‍य में माफिया राज को बढ़ावा दिया है, क्‍योंकि बंदी के बावजूद भी इनकी बिक्री सरेआम है।

उन्‍होंने कहा कि नीतीश कुमार 3 साल

रामगढ़ : झारखंड में होनेवाले आगामी विधानसभा चुनाव की रणनीति तैयार करने के मद्देनजर 7 सितम्बर को रांची में होनेवाली जनता दल यूनाइटेड की राज्य स्तरीय बैठक में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शामिल होंगे| 7 सितंबर को होनेवाली बैठक की तैयारी के संदर्भ में रामगढ़ के होटल राज परिसर में जनता दल यूनाइटेड  झारखण्ड प्रदेश की बैठक हुई। झारखण्ड प्रदेश उप- प्रभारी अरुण कुमार की उपस्थिति में हुई इस बैठक में पार्टी के विस्तार के साथ ही कई अन्य अहम मुद्दों पर भी चर्चा हुई|

बैठक को संबोधित करते हुए झारखण्ड के प्रदेश उप-प्रभारी अरुण कुमार ने कहा कि

मुख्यमंत्री  नीतीश कुमार ने आज श्रीकृष्ण मेमोरियल हॉल में आयोजित शिक्षक दिवस 2019 को संबोधित करते हुए कहा कि भारत के महान दार्शनिक, प्रसिद्ध शिक्षक और द्वितीय राष्ट्रपति सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्म दिवस पर हर वर्ष शिक्षक दिवस का आयोजन किया जाता है| शिक्षा दिवस 2019 के इस अवसर पर मैं सर्वपल्ली राधाकृष्णन के प्रति श्रद्धा एवं सम्मान व्यक्त करता हूँ| साथ ही शिक्षक-शिक्षिकाओं का हार्दिक अभिनन्दन करते हुए गुरुजनों के प्रति सम्मान व्यक्त प्रकट करता हूँ| उन्होंने कहा की समाज में शिक्षकों की बहुत बड़ी भूमिका है इसलिए आज का दिन शिक्षकों के लिए सम्मान का दिन है|

शिक्षकों से अपील करते हुए

18 सितंबर से शुरू हो रहे रांची-डेहरी इंटरसिटी एक्सप्रेस के बाद रांची से डेहरी तक का सफर असान होगा और महज 5 घंटा 40 मिनट में डेहरी के यात्री झारखंड की राजधानी रांची में होंगे| रेलवे अधिकारियों ने रांची-डेहरी इंटरसिटी एक्सप्रेस को भाया गढ़वा रोड और टोरी से होकर चलाने का निर्णय लिया है। इस ट्रेन का जपला, गढ़वा रोड, डालटनगंज, बरवाडीह, लातेहार, टोरी और लोहरदगा में स्टॉपेज होगा। रेल मंत्रालय ने डेहरी-रांची इंटरसिटी एक्सप्रेस के परिचालन की स्वीकृति दे दी है|

रेलवे की समय सारणी के अनुसार यह ट्रेन 5.00 बजे शाम में रांची से खुलकर 11.00 बजे रात डेहरी पहुंचेगी। जबकि डेहरी


showing page 38 of 101

Create Account



Log In Your Account