पटना : देश भर में CAA, NRC और NPR को लेकर जारी विरोध प्रदर्शन, हिंसक झड़प और आगजनी के बीच यह सवाल एक बार फिर उठने लगा है कि भारत में अल्पसंख्यक कौन? असली देशी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन यादव ने CAA, NRC और NPR को देशहित में बताते हुए मुस्लिम समुदाय के अल्पसंख्य का दर्जा खत्म करने की मांग की है| उन्होंने कहा कि इंडोनेशिया के बाद भारत दुनिया में सबसे अधिक मुस्लिम आबादी वाला देश है| 2011 के जनगणना के मुताबिक देश में मुसलमानों की कुल जनसंख्या 17 करोड़ 22 लाख है, जो कि कुल आबादी का 14.2 प्रतिशत है जबकि 2001 की जनगणना

पटना : आयुक्त, पटना प्रमंडल, पटना संजय कुमार अग्रवाल ने आज गुरू गोविन्द सिंह जी महाराज के 353 वां प्रकाश पर्व के अवसर पर की जा रही तैयारियों की समीक्षा हेतु कंगन घाट स्थिति टेंट सिटी का निरीक्षण किया। निरीक्षणोंपरान्त समीक्षा बैठक की। आयुक्त ने कंगन घाट टेंट सिटी का निरीक्षण कर सभी प्रबंधों का जायजा लिया तथा देश के विभिन्न क्षेत्रों एवं विदेशों से आने वाले सिख श्रद्धालुओं को किसी तरह की कोई असुविधा न हो इस संबंध में अनुमंडल पदाधिकारी पटना सिटी, नगर आयुक्त पटना नगर निगम, अनुमंडल पदाधिकारी पटना सदर एवं संबंधित विभागों के वरीय पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया। आयुक्त ने कार्यपालक अभियंता

पटना : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज शिवहर के समाहरणालय मैदान में जल-जीवन-हरियाली यात्रा अंतर्गत जागरूकता सम्मेलन में 137 करोड़ की लागत से 167 विकासात्मक योजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास रिमोट के माध्यम से किया, जिसमें 107 करोड़ की लागत से 117 योजनाओं का उद्घाटन एवं 29.50 करोड़ की लागत से 50 योजनाओं का मुख्यमंत्री ने रिमोट के माध्यम से शिलान्यास किया।

इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि सबसे पहले आप सबों का जल-जीवन-हरियाली जागरुकता सम्मेलन में उपस्थिति के लिए धन्यवाद देता हूं।  उन्होंने कहा कि अन्य वक्ताओं ने अभी इस अभियान के संबंध में कई महत्वपूर्ण

पटना : गोपाल राम गहमरी साहित्य सम्मेलन सम्मान समारोह का आयोजन अखंड गहमरी के संयोजन में किया गया| विगत 4 वर्षों से प्रतिवर्ष दो दिवसीय आयोजित होनेवाले इस कार्यक्रम का आयोजन उत्तर प्रदेश के गाजीपुर ज़िले के गहमर ग्राम में होता है जो एशिया का सबसे बड़ा गाँव है। इस समारोह में देश-विदेश से कला, साहित्य और संस्कृति के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करनेवाले लोगों को सम्मानित किया जाता रहा है|

इस वर्ष यह दो दिवसीय साहित्यक कार्यक्रम 21 व 22 दिसंबर को गहमर इंटर कॉलेज के प्रांगण में आयोजित की गयी। प्रथम दिन स्वागत सत्र, लेख , काव्य गोष्ठियों का आयोजन किया गया। दूसरे दिन  देश-विदेश से

पटना : पथ निर्माण विभाग द्वारा आयोजित इंडियन रोड काँग्रेस का 80वां वार्षिक अधिवेशन रविवार को पटना के सम्राट अशोक कन्वेंशन केंद्र में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। 19 से 22 दिसंबर 2019 तक आयोजित हुए इस अधिवेशन में एज हजार स्थानीय प्रतिनिधियों के अतिरिक्त देश - विदेश के दो हजार से अधिक प्रतिनिधियों ने अपने परिवार के सदस्यों के साथ हिस्सा लिया।  पटना में आयोजित हुए आईआरसी के 80 वें वार्षिक अधिवेशन में तकनीकि प्रदर्शनी के साथ - साथ तकनीकि वार्षिक सत्र के बैठक का भी आयोजन किया गया।

इस बैठक सत्र में देश - विदेश के अभियंताओं, विशेषज्ञों, राज्य व केंद्र सरकार

पटना : इंडियन रोड कांग्रेस के बिहार, पटना में 10 वर्ष बाद पुनः आयोजित 80वें अधिवेशन में दुनियाभर के लोग शामिल हो रहे हैं। इस वार्षिक तकनीकि प्रदर्शनी में देश-विदेश के विशेषज्ञों द्वारा सड़क सुरक्षा एवं परिवहन क्षेत्र में चल रहे शोध और निर्माण में नई तकनीक के उपयोग पर चर्चा की जा रही है। इस अधिवेशन का मुख्य आकर्षण सड़क दुर्घटनाओं से बचाव के लिए आधुनिक उपकरणों की प्रदर्शनी है। विदित हो कि इंडियन रोड कांग्रेस ने देश के विभिन्न राज्यों सहित पुरे बिहार में पुलों और राजमार्गों में विभिन्न नवीन डिजाइनों और निर्माण पद्धति के समावेश और कार्यान्वयन में बहुत बड़ी भूमिका निभाई है।

गरीब विरोधी और संवेदनहीन है नीतीश सरकार : उपेन्द्र सहनी 

नीतीश राज में सबसे ज्यादा गरीबों को किया गया प्रताड़ित : उपेन्द्र सहनी  

पटना : राष्ट्रीय जनसंभावना पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेन्द्र सहनी ने नीतीश सरकार को गरीब विरोधी बताया है| नीतीश कुमार को संवेदनहीन बताते हुए उन्होंने कहा कि पटना सहित बिहार के कई इलाके सीवियर कोल्ड की चपेट में हैं जहां हाड़ कंपा देनेवाली ठंड की ठिठुरन से गरीबों को काफी परेशानी हो रही है| बिहार के अन्य जगहों पर सहायता पहुंचाना तो दूर पटना के सार्वजनिक स्थलों पर फूटपाथी गरीब लोग इस कंपकंपाती ठंड में बैठकर

पटना : क्या ठंड से लोगों के मरने का इंतज़ार कर रही है नीतीश सरकार? असली देशी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन यादव ने यह आरोप लगाते हुए कहा है कि पटना सहित बिहार के कई जिले सीवियर कोल्ड की चपेट में है| हाड़ कंपा देनेवाली इस ठंड की ठिठुरन से गरीबों को काफी परेशानी हो रही है जिन्हें सहायता पहुंचाने की बजाय सरकार और उसके प्रशासनिक अधिकारियों को सुस्ती छायी हुई है| मानों वे ठंड से लोगों की मौत का इन्तजार कर रहे हैं| उन्होंने कहा कि सरकार के नाक के नीचे राजधानी पटना के गांधी मैदान की चहारदीवारी की आड़ में बैठकर हजारों फूटपाथी गरीब लोग

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सम्राट अशोक कन्वेंशन केंद्र स्थित बापू सभागार में इंडियन रोड कांग्रेस के 80 वें वार्षिक अधिवेशन का दीप प्रज्वलित कर उद्घाटन किया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि इंडियन रोड कांग्रेस के इस अधिवेशन में आप सबों का स्वागत और अभिनंदन करते हैं। 10 वर्ष पहले वर्ष 2009 में पटना के गांधी मैदान में इंडियन रोड कांग्रेस का अधिवेशन हुआ था और आज इस बापू सभागार में अधिवेशन हो रहा है। बिहार में हुए परिवर्तन से आपलोग परिचित हुए हैं। यहां इंजीनियरिंग के क्षेत्र में कई काम किए गए हैं। अभी रोड कंस्ट्रक्शन, ब्रिज उनका मेंटेनेंस पर्यावरण

पटना: नेशनल रजिस्टर ऑफ़ सिटीजन्स पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एक बार फिर अपना स्टैंड साफ़ करते हुए बिहार में इसे लागू नहीं करने की बात कही है| पटना के ज्ञान भवन में एक कार्यक्रम में शामिल होने के दौरान मुख्यमंत्री ने एनआरसी पर अपना रुख स्पष्ट किया| इससे एक दिन पूर्व गया के गांधी मैदान में जल-जीवन-हरियाली यात्रा को लेकर आयोजित जागरूकता सम्मेलन में भी नीतीश कुमार ने खुले मंच से कहा था कि हमारे रहते अल्पसंख्यक हितों से छेड़छाड़ नहीं होगी| हम इसकी गारंटी देते हैं, इसके लिए किसी को चिंता करने की जरूरत नहीं है| विपक्षी दल पर निशाना साधते हुए मुख्यमंत्री ने सम्मेलन में

पटना : नारी सशक्तिकरण की झूठी ढोल पीटनेवाली नीतीश सरकार में महिलाओं पर निरंतर अत्याचार की घटनाएं बढ़ रही है| यह आरोप लगाते हुए असली देशी पार्टी के राष्ट्र्रीय अध्यक्ष ललन यादव ने कहा है कि भय और दहशत के माहौल में जीने को मजबूर हैं बिहार की बहू-बेटियां| मुजफ्फरपुर के अहियापुर में किरोसिन छिड़ककर जलायी गयी युवती का इलाज के दौरान हुई मौत को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए ललन यादव ने कहा कि सरकार और प्रशासन से बेख़ौफ़ असामाजिक तत्व आये दिन महिलाओं को अपना शिकार बना रहे हैं| इससे पूरे बिहार में उबाल और जनता में आक्रोश व्याप्त है| सरकारी तंत्र पूरी तरह से फेल्योर हो चुका है


showing page 31 of 101

Create Account



Log In Your Account