पटना : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज गंडक नदी पर बने पिपरा-पिपरासी तटबंध का हवाई सर्वेक्षण किया। यह तटबंध उत्तर प्रदेश एवं बिहार की सीमा पर निर्मित है। मुख्यमंत्री ने पीपरा-पिपरासी तटबंध के 32.38 किलोमीटर से 32.56 किलोमीटर के बीच क्षतिग्रस्त बोल्डर स्टड संरचनाओं के पुनर्स्थापन कार्य का हवाई सर्वेक्षण किया। साथ ही बगहा शहर सुरक्षात्मक कार्य का भी मुख्यमंत्री ने हवाई सर्वेक्षण किया।
मुख्यमंत्री ने गंडक बराज, वाल्मीकिनगर, पश्चिम चम्पारण का निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में मुख्यमंत्री ने बराज के संचालन से संबंधित विस्तृत जानकारी वहां उपस्थित वरीय अधिकारियों से ली। मुख्यमंत्री ने बराज संचालन कार्य को तत्परतापूर्वक कराने का निर्देश दिया। उन्होंने गंडक बराज के

पटना : वीडियों कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में पटना स्थित गंगा नदी पर महात्मा गांधी सेतु के अप स्ट्रीम लेन के सुपर स्ट्रक्चर के प्रतिस्थापन का लोकार्पण केंद्रीय मंत्री सड़क परिवहन और राजमार्ग एवं सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्री नितिन गडकरी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए रिमोट के माध्यम से किया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा है कि केंद्रीय मंत्री सड़क परिवहन और राजमार्ग एवं सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम नितिन गडकरी जी को महात्मा गांधी सेतु के अप स्ट्रीम लेन के सुपर स्ट्रक्चर के लोकार्पण होने पर धन्यवाद देता हूं। इस पुल के ऊपरी हिस्से के निर्माण

आजादी के 58 साल में गंगा पर केवल 4 पुल, जबकि एनडीए के कार्यकाल में 2 पुल चालू, 12 पर काम जारी

पटना : महात्मा गांधी सेतु के अप-स्ट्रीम लेन के वर्चुअल लोकार्पण समारोह को सम्बोधित करते हुए उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने कहा कि जो लोग पीएम पैकेज, डब्बल इंजन की सरकार का मजाक उड़ाते थे उनको पीएम पैकेज के 1742 करोड़ की लागत से महात्मा गांधी सेतु का पुनर्जन्म करारा जवाब है। पीएम द्वारा घोषित 1.25 लाख करोड़ के पैकेज के 53 हजार करोड़ से ही आज सड़क व पुल की अनेक परियोजनाएं विभिन्न चरणों में कार्यान्वित हो रही हैं।

पटना : उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के सभी राशनकार्डधारियों को आश्वस्त किया कि प्रधानमंत्री द्वारा ‘आत्मनिर्भर भारत योजना’ के तहत अगले पांच महीने तक मुफ्त खाद्यान्न देने की घोषणा के आलोक में सभी को खाद्यान्न का वितरण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि राज्य के कई जिलों में भीषण बाढ़ की स्थिति उत्पन्न हो गई है। ऐसे में खाद्यान्न वितरण में परेशानी हो रही है, मगर वे निश्चिंत रहें, प्रति व्यक्ति 25 किलो खाद्यान्न व प्रति परिवार 5 किलो चना उन्हें अवश्य दिया जायेगा। 
जून माह में बिहार में कुल राशनकार्डधारियों की संख्या 1 करोड़ 68 लाख 31 हजार थीं। मगर केवल 1

पटना : बिहार के पथ निर्माण मंत्री नंद किशोर यादव ने कहा है कि पटना में गंगा नदी पर महात्मा गांधी सेतु के पश्चिमी लेन पर 31 जुलाई को दोपहर बाद से वाहनों का परिचालन प्रारम्भ हो जाएगा। केंद्रीय सड़क परिवहन एवम राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी नईदिल्ली से और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पटना से विडिओ कांफ्रेसिंग के जरिये कार्यक्रम में शामिल होंगे।

        श्री यादव ने आज यहां बताया कि उत्तर और दक्षिण बिहार की लाइफ लाइन माने जाने वाले गांधी सेतु के पुनरुद्धार का कार्य अब से तीन वर्ष पूर्व जुलाई 2017 शुरू हुआ था। पश्चिमी दो लेन का जीर्णोद्धार का काम पूरा हो

पटना : कोरोना काल में आज राज्यसभा की महत्वपूर्ण कार्यवाही हुई जिसमे बिहार से बीजेपी सांसद निर्वाचित हुए विवेक ठाकुर को राज्यसभा की सदस्यता की शपथ दिलाई गई। वहीं झारखंड बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने भी शपथ  ली जो झारखंड से बीजेपी सांसद निर्वाचित हुए है|

सांसद विवेक ठाकुर ने ट्वीट कर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, गृहमंत्री अमित शाह, शीर्ष व प्रदेश नेतृत्व, विधायक एवं जनता के प्रति आभार व्यक्त किया। विवेक ठाकुर ने कहा जनता की सेवा करना ही मेरा लक्ष्य है। बिहार से संबंधित मुद्दों को निरंतर मैं राज्यसभा में उठाता रहूंगा। जनता की जो भी समस्या रहेगी, उसको संसद में

पटना : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मध्य प्रदेश के राज्यपाल एवं बिहार के पूर्व राज्यपाल लालजी टंडन के निधन पर गहरी शोक-संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने शोक संदेश में कहा है कि स्व0 लालजी टंडन एक लोकप्रिय नेता, कुशल प्रशासक एवं प्रख्यात शिक्षाविद् थे। बिहार के राज्यपाल के रूप में उनका कार्यकाल अविस्मरणीय रहेगा। उन्होंने बिहार में उच्च शिक्षा के विकास कोे गति प्रदान की। उन्होंने उत्तर प्रदेश में भी लखनऊ के सांसद तथा राज्य के विभिन्न विभागों के मंत्री पद पर रहते हुये अपने जिम्मेदारियों का कुशलतापूर्वक निर्वहन किया। स्व0 लालजी टंडन के साथ मेरा व्यक्तिगत संबंध था और उनके निधन का समाचार सुनकर

पटना : भूमिहार ब्राह्मण एकता मंच फाउण्डेशन के छः सदस्यीय संचालन समिति की बैठक आज Google meet के माध्यम से सम्पन्न हुई। संचालन समिति की बैठक में बिहार विधानसभा चुनाव 2020 तक पुनः आशुतोष कुमार को राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना गया। इससे पहले राष्ट्रीय कार्यकारिणी को भंग कर तत्काल प्रभाव से छह सदस्यीय संचालन समिति का गठन किया गया है।

इसकी सूचना कार्यालय प्रभारी राकेश कुमार पवन ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी। उन्होंने बताया कि भूमिहार ब्राह्मण एकता मंच फाउण्डेशन के छः सदस्यीय संचालन समिति की बैठक में प्रसुन्न कुमार भल्ला को राष्ट्रीय प्रधान महासचिव, राजीव चौधरी को बिहार प्रदेश अध्यक्ष, संजीव नयन जी को बिहार प्रदेश प्रधान महासचिव एवं अजय कुमार को प्रदेश

पटना : मछुआरा दिवस के अवसर पर स्थानीय मीन भवन पटना में कॉफ्फेड द्वारा विडियो कांफ्रेंस के माध्यम से मछुआरा दिवस समारोह का आयोजन किया गया। इस समारोह में राज्य के कोने-कोने से मत्स्यपालन उद्योग से जुड़े प्रतिनिधियों ने विडियो कांफ्रेंस के माध्यम से भाग लिया। समारोह में राज्य में मत्स्यपालन की वर्तमान स्थिति, मत्स्यपालन में आनेवाली समस्याएं एवं उनके समाधान पर मत्स्यपालकों ने आपस में विचार-विमर्श किया।

मछुआरा दिवस का उद्घाटन कॉफ्फेड के प्रबंध् निदेशक-सह-फिशकोफेड, नई दिल्ली के निदेशक ऋषिकेश कश्यप निषाद ने किया एवं उनके द्वारा मछुआरों के हित में किए गए कार्यो को विस्तार पूर्वक बताया एवं मछुआरों को आश्वस्त किया कि

पटना : उपमुख्यमंत्री व भाजपा नेता सुशील मोदी ने ट्विट कर लालू प्रसाद पर निशाना साधा है, अपने ट्विटर पर उन्होंने लिखा है .....

1.  लालू प्रसाद यदि 2020 के विधानसभा चुनाव से पहले जमानत पर छूट जाते हैं, तो एनडीए के लिए तीन चौथाई बहुमत पाकर 2010 का चुनाव परिणाम दोहराना आसान होगा।
उस समय लालू प्रसाद जेल से बाहर थे और उनकी पार्टी मात्र 22 सीटों पर सिमट गई थी। नेता प्रतिपक्ष का पद पाने की भी हैसियत राजद की नहीं थी।
लालू प्रसाद यदि जनता के बीच रहते हैं, तो उनके 15 साल के भयावह शासनकाल की याद दिलाने में हमें कोई

पटना : वीडियो कॉंन्फ्रेसिंग के माध्यम से मीडिया के साथ संवाद। सचिव सूचना एवं जन सम्पर्क अनुपम कुमार, सचिव स्वास्थ्य लोकेश कुमार सिंह एवं अपर पुलिस महानिदेशक, पुलिस मुख्यालय जितेन्द्र कुमार ने कोरोना संक्रमण की रोकथाम को लेकर सरकार द्वारा किये जा रहे कार्यों के संबंध में अद्यतन जानकारी दी।

सचिव, सूचना एवं जन-सम्पर्क अनुपम कुमार ने बताया कि कोविड-19 की वर्तमान स्थिति को लेकर राज्य सरकार द्वारा लगातार समीक्षा की जा रही है और गहरी नजर रखी जा रही है| स्वास्थ्य विभाग को टेस्टिंग कैपेसिटी बढ़ाने के लिए कहा गया है| सभी प्रमंडलीय आयुक्तों को भी टेस्टिंग पर नजर रखने की जिम्मेदारी दी गयी है ताकि जांच


showing page 20 of 101

Create Account



Log In Your Account