पटना : आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बिहार के शिवहर निवासी शत्रुघ्न साहू को बिहार प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी है| 

दिल्ली के सिविल लाइन स्थित अरविंद केजरीवाल के आवास पर आम आदमी पार्टी, बिहार के सभी 38 जिलाध्यक्षों व पदाधिकारियों की हुई बैठक में यह निर्णय लिया गया| शुक्रवार (21 सितंबर) को हुई इस मीटिंग की अध्यक्षता अरविंद केजरीवाल ने की|  इस बैठक में सांसद सह बिहार प्रभारी संजय सिंह, बिहार संगठन प्रभारी एवं आम आदमी पार्टी, बिहार के सभी जिलाध्यक्ष एवं पदाधिकारी मौजूद थे| 

बिहार की पूर्व सामाजिक कल्याण मंत्री मंजू वर्मा के पति चंद्रशेखर वर्मा को अवैध तरीके से कारतूस रखने के मामले में गिरफ्तार करने के लिए प्रदेश पुलिस ने शुक्रवार को सूबे के कई हिस्सों में छापेमारी| मुजफ्फरपुर आश्रय गृह कांड के सिलसिले में केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो की छापेमारी के दौरान बेगूसराय जिले में स्थित वर्मा के ससुराल से 50 कारतूस बरामद हुए थे| इसके बाद शस्त्र अधिनियम, 1959 के तहत अगस्त में पूर्व मंत्री और उनके पति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी थी| केंद्रीय जांच एजेंसी ने पिछले महीने बिहार में लगभग 12 स्थानों पर छापा मारा था| इसमें पटना स्थित मंजू वर्मा के आवास के अलावा

पटना : पर्यावरण संरक्षण को ध्यान में रखते हुए पटना मारवाड़ी महिला समिति से जुड़ी महिलाओं ने अंटा घाट सब्जी मंडी में कपड़े से बने थैलों का वितरण किया। इसके पूर्व कारगिल चौक पर सामूहिक रूप से एकत्रित महिलाओं ने स्वास्थ्य एवं पर्यावरण पर पॉलीथिन (प्लास्टिक के कैरी बैग) के इस्तेमाल से पड़नेवाले दुष्प्रभावों के प्रति राजधानीवासियों को अवेयर कर पॉलीथिन बैग्स छोड़ने की अपील की| हाथों में बैनर-पोस्टर लिए महिलायें कारगिल चौक से अंटा घाट सब्जी मंडी पहुँची, जहाँ खरीददारी कर रहे लोगों के बीच कपड़े से बने थैलों को वितरित किया|  

पटना : कांग्रेस ने 2019 के लोकसभा चुनाव से पहले मंगलवार को बिहार की नयी प्रदेश कमेटी का गठन करते हुए मदन मोहन झा को अध्यक्ष नियुक्त किया| इसके साथ ही अखिलेश प्रसाद सिंह को चुनाव प्रचार समिति का प्रमुख नियुक्त किया गया है| पार्टी के संगठन महासचिव अशोक गहलोत की ओर से जारी बयान के मुताबिक कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने झा और सिंह की नियुक्ति की|

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के चार कार्यकारी अध्यक्ष भी नियुक्त किये गये हैं| अशोक कुमार, कौकब कादरी, समीर कुमार सिंह और श्याम सुंदर (धीरज) को कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया है| बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी की 23 सदस्यीय कार्य समिति और 19 सदस्यीय सलाहकार

पटना : जिलाधिकारी कुमार रवि की अध्यक्षता में आज समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में दूर्गापूजा एवं विजयादशमी के मद्देनजर विधि-व्यवस्था संधारण एवं पर्व को शांतिपूर्ण माहौल में सम्पन्न कराने के उद्देश्य से बैठक हुई सम्पन्न। बैठक में जिलाधिकारी ने बताया कि विगत वर्षों के अनुभव से ज्ञात होता है कि दुर्गाजी की प्रतिमाओं के विसर्जन जुलूस तथा अन्य जुलूस के मार्ग में समय को लेकर अधिकतर घटनायें होती हैं, जिनके कारण तनाव उत्पन्न होता है। यह आवश्यक है कि ऐसे अवसर पर निकाले गए सभी जुलूसों को समुचित ढंग से नियंत्रित किया जाय। बैठक में जिलाधिकारी ने सभी अनुमंडल पदाधिकारी, सभी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी एवं थानाध्यक्ष को निर्देश

पटना 18 सितंबर : आज स्व0 सर शिव सागर रामगुलाम की जयन्ती के अवसर पर गाँधी मैदान के दक्षिण तीनमुहाने पर स्थित स्व0 सर शिव सागर रामगुलाम के प्रतिमा स्थल पर आयोजित राजकीय समारोह में पथ निर्माण मंत्री नन्द किशोर यादव ने उनके प्रतिमा पर माल्यार्पण कर भाववीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।  

इस अवसर जिलाधिकारी कुमार रवि, उप विकास आयुक्त आदित्य प्रकाश, अपर समाहर्त्ता समान्य आशुतोष कुमार वर्मा, अपर समाहर्त्ता विधि-व्यवस्था कृष्ण कन्हैया प्रसाद सिंह, विशिष्ट अनुभाजन पदाधिकारी पंकज कुमार, समाहर्त्ता के विशेष कार्य पदाधिकारी  रजनीकान्त, जिला जन सम्पर्क पदाधिकारी अनिल कुमार चैधरी, नजारत उप समाहर्त्ता, राजेश कुमार, जदयू नेता शाहिद अंसारी, राम किशोर सिंह, मुकेश कुमार सिंह सहित विभिन्न राजनीतिक दलों  के

पटना : जन अधिकार पार्टी लोकतांत्रिक के राष्ट्रीय संरक्षक सह सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने पटना सहित पूरे राज्य भर में बिना नोटिस के हाईकोर्ट के आदेश की आड़ में झुग्गी झोपड़ी और फुटपाथ दुकानदारों को उजाड़े जाने पर गंभीर चिंता प्रकट की। सांसद ने कहा कि आज जिस प्रकार से रोजी रोटी की समस्या तथा लोगों को बरसात के समय में खुले आसमान के नीचे रहने पर मजबूर किया जा रहा है, ये कहीं से भी उचित और मानवीय दृष्टिकोण नहीं है। ऐसा लगता है कि राज्य में लोक पर तंत्र हावी हो गया।

पटना 18 सितंबर : आम आदमी पार्टी, बिहार की छात्र इकाई, छात्र युवा संघर्ष समिति (सीवाईएसएस) के पटना विश्वविद्यालय अध्यक्ष शौकत अली के नेतृत्व में पीजी डिपार्टमेंट दरभंगा हाउस के छात्र-छात्राओं के बीच निःशुल्क सदस्यता अभियान चलाया, जिसमें 115 से अधिक छात्र-छात्राओं ने सदस्यता ग्रहण किया|

सीवाईएसएस के प्रदेश अध्यक्ष हिमांशु कुमार ने बताया कि कॉलेजों एवं विश्वविद्यालयों में संगठन-विस्तार व नए सदस्यों को जोड़ने के उद्देश्य से लगातार निःशुल्क सदस्यता अभियान चलाया जाएगा| कल वाणिज्य महाविद्यालय परिसर में सदस्यता अभियान चलाया जाएगा| उन्होंने कहा कि सभी आंदोलनों में छात्र-छात्राओं की हमेशा से महत्वपूर्ण भूमिका रही है, और इस बार के छात्रसंघ चुनाव में सीवाईएसएस के पक्ष में शीघ्र ही बड़े बदलाव देखने को मिलेंगे| 

पटना : कहते हैं पारिवारिक जीवन की गाड़ी सदस्यों के त्याग, प्रेम, स्नेह, उदारता, सेवा, सहिष्णुता और परस्पर आदर भाव पर चलती है। पिता परिवार का अधिष्ठाता, आदेशकर्ता और संरक्षक होता है। उसकी जिम्मेदारियाँ अपने सभी संतानों की देख-रेख, सबके प्रति न्याय, सबकी सुरक्षा के साथ ही समान भाव होता है।  लेकिन बदलते समय के साथ अपने ही संतानों के प्रति पिता की सोच में भी तब्दीली देखी जा रही है| संतान के प्रति असमान भाव, संकुचित दृष्टिकोण और स्वार्थपूर्ण प्रवृत्ति के परिणाम स्वरूप ही आज पिता-पुत्र के सम्बन्धों में कडुवाहट आई है| परिवार को सहअस्तित्व, सामूहिक जीवन, सेवा और सहिष्णुता की पाठशाला माना गया है, किन्तु जब परस्पर के सम्बन्ध स्वार्थपूर्ण, संकीर्णता,

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज भगवान विश्वकर्मा की पूजा अर्चना कर चहुओर प्रेम, सद्भाव, आपसी भाईचारा, सुख, शांति समृद्धि और खुशहाली कायम रहने की कामना की| भारत त्‍योहारों का देश है| जीवन एक उत्‍सव है और इसी धारणा के साथ यहां साल भर अनेक त्‍योहार मनाए जाते हैं| इन्‍हीं में से एक त्‍योहार है विश्‍वकर्मा पूजा (Vishwakarma Puja)| यह पर्व हर साल 17 सितंबर को मनाया जाता है| मान्‍यता है कि इसी दिन निर्माण के देवता विश्‍वकर्मा का जन्‍म हुआ था| विश्‍वकर्मा को देवशिल्‍पी यानी कि देवताओं के वास्‍तुकार के रूप में पूजा जाता है| मान्‍यता है कि उन्‍होंने देवताओं के लिए महलों, हथियारों और भवनों का निर्माण किया था| विश्‍वकर्मा

पटना 13 सितम्बर : आम आदमी पार्टी बिहार की छात्र इकाई सीवाईएसएस से जुड़े छात्रों ने पेट्रोल- डीजल एवं रसोई गैस के बढ़ते दाम को लेकर  गाँधी मैदान स्थित पेट्रोल पम्प पर लगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पोस्टर को कालिख पोतकर अपना आक्रोश व्यक्त किया।

सीवाईएसएस अध्यक्ष हिमांशु कुमार ने कहा कि बढ़ती महंगाई पर रोक लगाने में कांग्रेस-भाजपा दोनों की सरकार अक्षम रही है। दोनों एक ही थाली के चट्टे-बट्टे हैं । कांग्रेस के शासनकाल में भी देश की जनता पेट्रोल- डीजल व महंगाई के बोझ तले दबी जा रही थी, तब भाजपाइयों ने सड़क पर उतर कर जोर जोर से अपनी छाती पीटा था। लेकिन आज उसी भाजपा के शासन काल में


showing page 61 of 101

Create Account



Log In Your Account