पटना : भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष राजीव रंजन ने आज कहा कि 30 और 31 जुलाई को पटना के ज्ञान भवन में आयोजित संयुक्त मोर्चे की कार्यसमिति में राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा जी व अमित शाह जी आगमन को लेकर बिहार भाजपा परिवार के सदस्यों का उत्साह चरम पर पहुंच चुका है। पटना का चप्पा-चप्पा बैनर पोस्टरों से पट कर भगवामय हो चुका है। इस तरह के कार्यसमिति पहली बार देश में हो रही है और बिहार को इसका आयोजन करने का जिम्मा मिला है। यह बिहार के भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए गौरव का विषय है। यही वजह है कि बिहार के सभी कार्यकर्ताओं में इस आयोजन को

पटना : बिहार में राष्ट्रपति चुनाव के दौरान एनडीए प्रत्याशी द्रौपदी मुर्मू के पक्ष में क्रॉस वोटिंग होने से भाजपा उत्साहित है. भाजपा का दावा है कि एनडीए की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू को विपक्षी दलों के कम से कम आठ विधायकों का भी समर्थन मिला है. 

भाजपा के बिहार प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल का दावा है कि क्रॉस वोटिंग करने वाले सभी विधायक लालू प्रसाद यादव की पार्टी राष्ट्रीय जनता दल  के थे. द्रौपदी मुर्मू को बिहार में 133 वोट मिले. उन्होंने दिल्ली में द्रौपदी मुर्मू से शिष्टाचार मुलाकात की.

संजय जायसवाल ने कहा कि मुर्मू ने बिहार के लोगों को समर्थन देने के लिए

MLC हरि सहनी को पशु एवं मत्स्य संसाधन मंत्री बनाये सरकार : ऋषिकेश 

कृत्रिम मत्स्य प्रजनन के जनक हैं वरिष्ठ वैज्ञानिक स्व. हीरालाल चौधरी

COFFED के पहल से विश्व मछुआरा दिवस पर बिहार में शुरू हुई राजकीय समारोह 

पटना : बिहार राज्य मत्स्यजीवी सहकारी संघ के प्रबंध् निदेशक ऋषिकेश कश्यप ने ‘विश्व मछुआरा दिवस’ के अवसर पर संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि देश में उच्च गुणवत्ता वाली मछलियों (भारतीय मेजर कॉर्प तथा कतला, रेहू एवं नैनी) के अण्डा, फ्राय एवं फिगरलिंग की उपलब्धता में कठिनाई होती थी। खाद्य कृषि के दक्ष वरिष्ठ वैज्ञानिक स्व0 हीरालाल चौधरी के अविश्वमरणीय

पटना : बाबा बर्फानी की पवित्र गुफा के दर्शन हेतु इस बार 30 जून से अमरनाथ यात्रा की शुरुआत हो गई है. इसी के मद्देनजर जय बाबा अमरनाथ बर्फानी संघ पटना के तत्वाधान में पटना जंक्शन रेलवे स्टेशन से श्रद्धालुओं का पहला जत्था रवाना हुआ| हिंदू धर्म में अमरनाथ यात्रा का विशेष महत्व है. बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए हर साल हजारों भक्त अमरनाथ यात्रा पर निकलते हैं. 

जय बाबा अमरनाथ बर्फानी संघ पटना  के सचिव राकेश कुमार के नेतृत्व में रवाना हुए इस पहले जत्थे में चार सौ पच्चीस तीर्थयात्री शामिल हैं| श्रद्धालुओं का यह

पटना : कांग्रेस पर करारा हमला करते हुए भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष व मीडिया विभाग के प्रभारी राजीव रंजन ने आज कहा कि राहुल गांधी को प्रधानमन्त्री बनाने के चक्कर में कांग्रेस का मानसिक संतुलन इतना गड़बड़ा गया है कि अब उन्हें अपने नेताओं से ज्यादा भरोसा टुकड़े-टुकड़े गैंग के सरगना पर हो गया है. यही वजह है कि भारतीय सेना को बलात्कारी बता कर उनके शौर्य पर हमला करने वाला यह शख्स आज अग्निपथ योजना के के खिलाफ बिहार कांग्रेस का नेतृत्व कर रहा है. इस निर्णय से कांग्रेस ने यह दिखा दिया है कि वोटों के लिए वह किसी से भी समझौता कर सकते हैं. उनका ‘हाथ’ देश विरोधी

पटना : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज अधिवेशन भवन में इन्वेस्टर्स मीट-सह- बिहार टेक्सटाईल एवं लेदर पॉलिसी 2022 का लोकार्पण किया। शुभारंभ के पश्चात मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों को अभिनंदन करता हूँ। शुरू से ही बिहार में उद्योग को बढ़ावा देने की हमारी कोशिश रही है। वर्ष 2006 में इसको लेकर पॉलिसी बनायी गयी थी। उद्योग को बढ़ावा देने के लिये हम शुरू से मदद देने का प्रावधान करते रहे हैं लेकिन उद्योग का जितना विकास होना चाहिए था उतना नहीं हो पाया है। आज बिहार टेक्सटाईल एवं लेदर पॉलिसी, 2022 का लोकार्पण किया गया है। इस पॉलिसी के

पटना : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 1 अण्णे मार्ग स्थित संकल्प से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से भवन निर्माण विभाग द्वारा क्रियान्वित विज्ञान एवं प्रावैधिकी विभाग के 893.60 करोड़ रुपये की लागत के 17 भवनों का उद्घाटन एवं 193.67 करोड़ रुपये की लागत के 5 भवनों का शिलान्यास किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों का मैं अभिनंदन करता हूं। आज कई योजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास किया गया है। विभाग के मंत्री एवं अधिकारी ने योजनाओं के संबंध में विस्तृत जानकारी दी है। आज 17 भवनों का उद्घाटन किया गया है जिसमें 8 जिलों के अभियंत्रण महाविद्यालय हैं।

पटना : स्वतंत्रता आंदोलन की पहली लड़ाई के योद्धा बाबू वीर कुंवर सिंह के विजयोत्सव के मौके पर उनकी धरती जगदीशपुर के दुलौरा मैदान में यशस्वी गृह मंत्री अमित शाह जी की उपस्थिति में एक साथ 78 हजार 220 राष्ट्रीय ध्वज फहराने का नया विश्व रिकॉर्ड बनाने पर बिहार के भाजपा अध्यक्ष डॉ संजय जायसवाल ने पार्टी के पदाधिकारियों , जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं सहित बिहार की जनता को धन्यवाद देते हुए आभार जताया।

बिहार भाजपा प्रदेश कार्यालय में अन्य नेताओं के साथ प्रधानमंत्री के मन की बात सुनने के बाद पत्रकारों से चर्चा करते हुए डॉ जायसवाल ने कहा कि विजयोत्सव के इस समारोह में

पटना: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पटना मेट्रो रेलवे कॉरपोरेशन द्वारा निर्माण किये जा रहे पटना मेट्रो रेल के निर्माण कार्य की प्रगति स्थल का निरीक्षण तथा चल रहे कार्य का जायजा लिया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने मलाही पकड़ी से पहाड़ी तक पटना मेट्रो रेल निर्माण कार्य को देखा और वर्तमान स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने पटना मेट्रो के विभिन्न एलाइनमेंट की जानकारी ली और अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिये। नगर विकास एवं आवास विभाग के प्रधान सचिव आनंद किशोर एवं मेट्रो रेल के अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को पहाड़ी पर रेखाचित्र के माध्यम से निर्माण कार्य की अद्यतन स्थिति की जानकारी दी। पटना मेट्रो रेल एलाइनमेंट कॉरिडोर 1 एवं कॉरिडोर 2

3 मार्च 2022 को पटना में सज्जन कुमार जैन की पूण्यतिथि के अवसर पर ‘नर नारायण महाभोग’ सह वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया| इस अवसर पर समाज के जरूरतमंदों के जरूरतों को पूरा करने का प्रयास किया गया।

राजेंद्र नगर पटना स्थित नई पहल की खूंटी पर आयोजित इस कार्यक्रम में स्वर्गीय सज्जन कुमार जैन की धर्मपत्नी सरोज जैन द्वारा सैकड़ों गरीब, जरूरतमंदों के बीच खीर, पूरी, सब्जी और मैंगो जूस का वितरण किया गया।

‘नर नारायण महाभोग’ सह वितरण कार्यक्रम में छत से गिरने के कारण दोनों पैरों से लाचार दरोगा पथ निवासी पंकज कुमार को व्हील चेयर दिया गया ताकि आगे की जिंदगी व्हील चेयर के सहारे सहूलियतपूर्वक गुजार

पटना : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के समक्ष 1 अणे मार्ग स्थित संकल्प में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से शिक्षा विभाग ने पंचायतों में उच्च माध्यमिक विद्यालय की स्थापना आधारभूत संरचना सहित) एवं प्राथमिक तथा माध्यमिक शिक्षकों की नियुक्ति की अद्यतन स्थिति से संबंधित प्रस्तुतीकरण दिया।

बैठक में शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव संजय कुमार ने प्रस्तुतीकरण के माध्यम से उच्च माध्यमिक विद्यालयों की स्थिति की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार सभी पंचायतों को उच्च माध्यमिक विद्यालय से आच्छादित करने का निर्णय लिया गया था, जिसके तहत 6421 पंचायतों को उच्च माध्यमिक विद्यालय विहीन पंचायत के रूप में चिन्हित करते हुए 6421 उच्च माध्यमिक


showing page 3 of 101

Create Account



Log In Your Account