पटना :  बिहार के पथ निर्माण मंत्री नन्द किशोर यादव ने कहा है कि विभागीय निविदा समिति ने राज्य के तीन जिले की नौ योजनाओं के लिए 65.60 करोड़ रुपये की स्वीकृति प्रदान की है। स्वीकृत योजना के तहत जहां 6 उच्चस्तरीय आरसीसी पुल का निर्माण कराया जायेगा वहीं 16.64 किमी पथांश लम्बाई में सड़कों के मजबूतीकरण का कार्य किया जायेगा।

श्री यादव ने आज यहाँ बताया कि विभागीय निविदा समिति ने अपनी बैठक में प्रशासनिक स्वीकृति प्रदत्त योजनाओं की वित्तीय बीड पर निर्णय करते हुए पश्चिम चम्पारण, मुजफ्फरपुर और भागलपुर की योजनाओं पर मंजूरी की मुहर लगायी है। भागलपुर की दो योजनाओं के लिए जहां

पटना : आम आदमी पार्टी, बिहार के नेताओं ने पिछले दिनों पटना के कई इलाकों में हुए जलजमाव के मुद्दे पर पार्टी प्रदेश कार्यालय में संयुक्त प्रेस कांफ्रेंस कर नीतीश सरकार की नीतियों एवं उनके अधिकारियों के नाकामियों को उजागर किया| प्रेस वार्ता के दौरान पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष मनोज कुमार ने कहा कि - महज दो दिनों की बारिश में पूरे पटना में चार से पाँच फीट जलजमाव का होना आश्चर्यजनक है| यह बिहार सरकार की लापरवाही, व्यवस्था में व्याप्त भ्रष्टाचार और सरकारी तंत्र की विफलता का प्रमाण है। दो दिनों की मूसलाधार बारिश ने पटना नगर निगम, नगर विकास विभाग और PM मोदी के नमामि गंगे

पटना : जन अधिकार पार्टी (लो) के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष सह पूर्व सांसद पप्‍पू यादव ने पटना में प्रेस कांफ्रेंस कर सरकार से राजधानी पटना के लोगों के एक साल का टैक्‍स माफ करने की मांग की है। विगत दिनों बारिश के बाद राजधानी पटना में जल प्रलय को पप्‍पू यादव ने मानव जनित आपदा बताया। उन्‍होंने कहा कि पटना हाइकोर्ट की निगरानी में पटना जल प्रलय के कारणों की जांच हो? पिछले पंद्रह वर्षों में बिहार के नगर विकास मंत्री रहे नेताओं, नगर विकास विभाग के प्रधान सचिव रहे अधिकारियों, इस अवधि के दौरान रहे पटना के मेयर, पटना नगर निगम के आयुक्तों का उत्तरदायित्व सुनिश्चित किया जाय, उनकी संपत्ति की जांच हो। आखिर पटना

पटना : आज लोकनायक जयप्रकाश नारायण जी की जयंती के अवसर पर आयकर गोलम्बर स्थित प्रतिमा स्थल पर आयोजित राजकीय समारोह में राज्यपाल फागू चैहान एवं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने लोकनायक जयप्रकाश नारायण की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। जयंती के अवसर पर सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग के कलाकारों ने आरती-पूजन एवं भजन कीर्तन का गायन किया।

इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी, उद्योग मंत्री श्याम रजक, बिहार राज्य नागरिक परिषद के पूर्व महासचिव अरविंद कुमार सिंह, जिलाधिकारी कुमार रवि सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।     

 

 

पटना : केंद्रीय मंत्री सह पटना साहिब सांसद रविशंकर प्रसाद द्वारा लगातार बाढ़ पीड़ितों के लिए राहत सामग्री पहुँचाया जा रहा है| इस कड़ी में आज फतुहा ,बख्तियारपुर एव पटना साहिब विधान सभा के कई क्षेत्रों में राहत सामग्री पहुँचाया गया| ज्ञात हो कि कुछ दिनों से पटना शहर में हुई मूसलाधार बारिश के कारण उत्पन्न जलजमाव की स्थिति से कई क्षेत्र जलमग्न हो गया है|  श्री प्रसाद के प्रयासों से कोल इंडिया के चार डी-वाटरिंग मोटर पम्प कुछ दिनों पूर्व पटना मगवाया गया जो लगातार कार्य कर रहा है और जल्द पानी का जलस्तर कम होगा |

श्री प्रसाद के आदेशानुसार आज डाक विभाग

पटना : भाजपा के वरिष्ठ नेता पूर्व केंद्रीय मंत्री व सांसद पद्मश्री डॉ०सी०पी०ठाकुर ने कहा है कि कार्यकर्ताओं के भावनाओं का पूरा सम्मान करती है भाजपा| उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव से पूर्व दिल्ली में कुछ वर्गों की नाराजगी को लेकर राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के साथ बैठक हुई थी जिसमें आश्वासन दिया गया था कि उच्च सदन में मौका दिया जाएगा। इसके पश्चात पटना में पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव भूपेंद्र यादव के साथ संयुक्त प्रेसवार्ता भी हुई थी। 

डॉ०ठाकुर ने कहा कि लोकसभा चुनाव के पूर्व किये गये वादे को पार्टी ने अब पूरा कर दिया है। आश्वासन के आलोक में सतीश चंद्र दुबे को बिहार

पटना: शारदीय नवरात्र के दौरान पटना में रामलीला बंद करने के नीतीश सरकार के फैसले पर नाराजगी जाहिर करते हुए भाजपा नेता व केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने इसे अनुचित बताया है| मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को आड़े हाथों लेते हुए उन्होंने कहा कि हिन्दू धर्म को खत्म करने की यह साजिश है| सवालिया लहजे में उन्होंने कहा कि बिहार सरकार ने इस प्रकार का फैसला कैसे ले लिया, यह समझ से परे है|

पत्रकारों से बात करते हुए गिरिराज सिंह ने कहा कि देश अदृश्य शक्ति से चलता है. वह अदृश्य शक्ति देवी दुर्गा, कृष्ण और अन्य देवी देवताओं की है और इस शक्ति का महत्त्व

पटना : भारत के पूर्व प्रधानमंत्री स्व0 लाल बाहदुर शास्त्री की जयंती आज राज्य में पूरे हर्ष एवं उल्लास के साथ मनायी गयी| इस अवसर पर उनकी जीवनी से प्रेरणा लेकर राष्ट्रीय एकता को मजबूूत बनाने का संकल्प लिया गया। 
    पटना में राजकीय जयंती समारोह का आयोजन शास्त्रीनगर पार्क में आयोजित किया गया। राज्यपाल फागू चैहान, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी, विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार चौधरी, पथ निर्माण मंत्री  नंदकिशोर यादव, शिक्षा मंत्री कृष्णनंदन वर्मा, भवन निर्माण मंत्री अशोक चौधरी, विधान पार्षद संजय कुमार सिंह उर्फ गाॅधी जी, विधान पार्षद रणवीर नंदन, मुख्यमंत्री के सचिव  मनीष कुमार वर्मा सहित अनेक सामाजिक एवं राजनीतिक कार्यकर्ताओं ने स्व0 लाल बहादुर शास्त्री

पटना : भाजपा नेता व केंद्रीय मंत्री सह पटना साहिब सासंद रविशंकर प्रसाद ने आज अपने संसदीय क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा किया| बाढ़ के मद्देनजर राजस्थान प्रदेश के अपने दौरे को बीच मे स्थगित कर पटना पहुंचे रविशंकर प्रसाद ने टेलीफोन के जरिये केंद्रीय जल शक्ति मंत्री शेखावत से फरक्का बांध के सभी गेट खोलने का आग्रह किया ताकि गंगा नंदी के जलस्तर में कमी हो सके| उनके आग्रह पर फरक्का बांध के सभी गेट को खोल दिया गया|

इसके पश्चात बिहार सरकार की अपेक्षानुरूप उन्होंने केंद्रीय कोयला मंत्री प्रल्हाद जोशी से आग्रह किया कि तुरन्त कोल इंडिया के दो हैवी सम्प

पटना : राजधानी पटना में भारी बारिश से आई बाढ़ के बीच विकासशील इंसान पार्टी द्वारा शहर में राहत अभियान चलाया गया| पार्टी अध्यक्ष मुकेश सहनी के नेतृत्व में पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा राहत सामग्री का वितरण किया गया| पार्टी द्वारा राजेन्द्र नगर तथा मलाही पकड़ी सहित शहर के कई हिस्सों में प्रभावित लोगों को सहायता पहुंचाई गई|

पार्टी द्वारा पटना शहर में बाढ़ से प्रभावित लोगों के बीच खाने के पैकेट का वितरण किया गया| साथ ही पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा प्रशासन की रेस्क्यू टीम के साथ मिलकर लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया जा रहा है| वीआईपी के नेता तथा कार्यकर्ता शहर

पटना : आम आदमी पार्टी बिहार के प्रदेश अध्यक्ष शत्रुघ्न साहू ने नीतीश सरकार पर तंज कसते हुए कहा है कि बाढ़ में डूब गया सुशासन बाबू के चौदह वर्षों का विकास, बैठक और एरियल सर्वे में मशगुल हैं पूरी सरकार| साहू ने कहा कि पूरा पटना बेहाल और बदहाल है। न्याय के साथ विकास का नारा गढ़नेवाली सरकार की राजधानी में चारो ओर हाहाकार मचा हुआ है। पूरी राजधानी में स्थिति नारकीय है| पटना के राजेन्द्रनगर और कंकडबाग इलाके में अब भी हजारो लोग फंसे हुए हैं। सरकार के तमाम प्रयास अब तक फेल साबित हुए हैं। लोगों को न तो पीने के लिए पानी


showing page 36 of 101

Create Account



Log In Your Account